गिरावट की आंधी में भी रॉकेट बना यह पेनी स्टॉक, 3 रुपये से कम का शेयर 20% उछला
बाजार में गिरावट की आंधी के बीच एक पेनी स्टॉक रॉकेट सा उड़ा है। यह पेनी स्टॉक यूआर शुगर इंडस्ट्रीज है। कंपनी के शेयर रविवार को BSE में 20% उछल गए हैं। कंपनी के शेयर का दाम 3 रुपये से कम है।

Penny Stock: घरेलू शेयर बाजार में रविवार को तेज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स 1500 अंक से ज्यादा लुढ़क गया। गिरावट की इस आंधी में भी एक पेनी स्टॉक रॉकेट सा उड़ा है। यह पेनी स्टॉक यूआर शुगर इंडस्ट्रीज (UR Sugar Industries) है। कंपनी के शेयर रविवार को BSE में 20 पर्सेंट उछलकर 2.94 रुपये पर बंद हुए हैं। यूआर शुगर इंडस्ट्रीज के शेयर रविवार को सबसे ज्यादा चढ़ने वाले स्टॉक्स की लिस्ट में रहे। कंपनी के शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर के करीब हैं। यूआर शुगर इंडस्ट्रीज के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 2.11 रुपये है।
एक साल में 63% से ज्यादा टूट गए हैं कंपनी के शेयर
पेनी स्टॉक यूआर शुगर इंडस्ट्रीज (UR Sugar Industries) पिछले कुछ महीनों से बिकवाली के दबाव में है। कंपनी के शेयर पिछले एक साल में 63 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। यूआर शुगर इंडस्ट्रीज के शेयर 3 फरवरी 2025 को 7.91 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 1 फरवरी 2026 को BSE में 2.94 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले दो साल में यूआर शुगर इंडस्ट्रीज के शेयरों में 80 पर्सेंट के करीब गिरावट देखने को मिली है। वहीं, पिछले पांच साल में कंपनी के शेयर 82 पर्सेंट से अधिक टूट गए हैं। यूआर शुगर इंडस्ट्रीज के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 8.80 रुपये है।
6 महीने में 53% से अधिक लुढ़क गए हैं कंपनी के शेयर
यूआर शुगर इंडस्ट्रीज (UR Sugar Industries) के शेयर पिछले 6 महीने में 53 पर्सेंट से ज्यादा टूट गए हैं। कंपनी के शेयर 1 अगस्त 2025 को 6.35 रुपये पर थे। यूआर शुगर इंडस्ट्रीज के शेयर 1 फरवरी 2026 को 2.94 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 3 महीने में कंपनी के शेयरों में 34 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। अगर पिछले एक महीने की बात करें तो यूआर शुगर इंडस्ट्रीज के शेयर 13 पर्सेंट से ज्यादा गिर गए हैं।
बोनस शेयर भी बांट चुकी है कंपनी
यूआर शुगर इंडस्ट्रीज (UR Sugar Industries) अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का भी तोहफा दे चुकी है। कंपनी ने फरवरी 2022 में अपने शेयरधारकों को 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। इसके अलावा, कंपनी अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। कंपनी ने सितंबर 2020 में अपने शेयर को 5 टुकड़ों में बांटा। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 2-2 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में बांटा।




साइन इन