26 बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी, 7 बार दिया है तोहफा, 5 रुपये से कम है शेयर का दाम
पेनी स्टॉक जोन्जुआ ओवरसीज ने साल 2019 से लेकर अब तक निवेशकों को 7 बार बोनस शेयर दिए हैं, कंपनी ने टोटल 26 बोनस शेयर बांटे हैं। जोन्जुआ ओवरसीज ने हाल में 5:40 के रेशियो में बोनस शेयर दिए हैं।

पेनी स्टॉक जोन्जुआ ओवरसीज ने हाल में अपने शेयरधारकों को बड़ा तोहफा दिया है। जोन्जुआ ओवरसीज ने निवेशकों को बोनस शेयर दिए हैं। कंपनी ने 5:40 के रेशियो में बोनस शेयर बांटे हैं। यानी, कंपनी ने हर 40 शेयर पर 5 फ्री शेयर दिए हैं। कंपनी लगातार अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर बांट रही है। जोन्जुआ ओवरसीज ने साल 2019 से लेकर अब तक निवेशकों को 7 बार बोनस शेयर दिए हैं, कंपनी ने टोटल 26 बोनस शेयर बांटे हैं। जोन्जुआ ओवरसीज के शेयर शुक्रवार को BSE में 4.67 रुपये पर बंद हुए हैं।
अब तक 26 बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
जोन्जुआ ओवरसीज (Jonjua Overseas) अपने शेयरधारकों को लगातार बोनस शेयर बांटती आ रही है। Trendlyne के डेटा के मुताबिक, कंपनी ने साल 2019 से लेकर अब तक अपने निवेशकों को 7 बार बोनस शेयर दिए हैं। कंपनी ने अक्टूबर 2019 में 1:25 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 25 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। जोन्जुआ ओवरसीज ने जुलाई 2020 में 1:43 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 43 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया। कंपनी ने जुलाई 2021 में 5:37 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 37 शेयर पर 5 बोनस शेयर बांटे। जोन्जुआ ओवरसीज ने अक्टूबर 2022 में 4:23 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। वहीं, अक्टूबर 2023 में 9:50 के अनुपात में बोनस शेयर बांटे। यानी, कंपनी ने हर 50 शेयर पर 9 बोनस शेयर दिए। जोन्जुआ ओवरसीज ने जुलाई 2025 में 1:20 और जनवरी 2026 में 5:40 के रेशियो में बोनस शेयर दिए।
87% से ज्यादा लुढ़क गए हैं कंपनी के शेयर
जोन्जुआ ओवरसीज (Jonjua Overseas) के शेयर पिछले 5 साल में 87.39 पर्सेंट लुढ़क गए हैं। कंपनी के शेयर 3 फरवरी 2021 को 37.04 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 30 जनवरी 2026 को BSE में 4.67 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 4 साल में कंपनी के शेयरों में 56 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। पिछले एक साल में जोन्जुआ ओवरसीज के शेयर करीब 45 पर्सेंट टूट गए हैं। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 30 पर्सेंट से अधिक की गिरावट आई है। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर 43 पर्सेंट टूटे हैं। जोन्जुआ ओवरसीज के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 11 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 3.83 रुपये है।




साइन इन