Morepen Laboratories Limited share jumps 19 percent after this news 50 रुपये से कम की कीमत वाले शेयर की खरीदने की मची है लूट, 19% की तेजी, Business Hindi News - Hindustan
More

50 रुपये से कम की कीमत वाले शेयर की खरीदने की मची है लूट, 19% की तेजी

Morepen Laboratories Limited के शेयरों को आज खरीदने की लूट मची हुई है। कंपनी के शेयरों का भाव दिन में 19 प्रतिशत तक चढ़ गया। इस उछाल के पीछे की वजह कंपनी को मिला 825 करोड़ रुपये का CDMO डील है।

Mon, 23 Feb 2026 02:19 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
50 रुपये से कम की कीमत वाले शेयर की खरीदने की मची है लूट, 19% की तेजी

Morepen Laboratories Limited के शेयरों को आज खरीदने की लूट मची हुई है। कंपनी के शेयरों का भाव दिन में 19 प्रतिशत तक चढ़ गया। इस उछाल के पीछे की वजह कंपनी को मिला 825 करोड़ रुपये का CDMO डील है। यह काम एक दिग्गज फार्मास्युटिकल कंपनी से मिला है। Morepen Laboratories Limited ने एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया है कि अगले 4 से 5 महीने में कमीशनिंग शुरू हो जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹590 करोड़ की धोखाधड़ी के बाद इस बैंक का बुरा हाल, 20% गिरा भाव

आज कंपनी के शेयरों में तेज उछाल

50 रुपये से कम कीमत वाले इस स्टॉक को खरीदने की आज निवेशकों में ललक दिख रही है। सोमवार कों कंपनी का शेयर बीएसई में 44.36 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 46.90 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए।

इस कंपनी का 52 वीक हाई बीएसई में 70.40 रुपये और 52 वीक लो लेवल 33.47 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 2551 करोड़ रुपये का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 दिन में 10% लुढ़का यह मल्टीबैगर डिफेंस स्टॉक, एक्सपर्ट ने भी चेताया

1 साल में 10 प्रतिशत गिरा शेयरों का भाव

बीते एक महीने में Morepen Laboratories Limited के शेयरों की कीमतों में 36 प्रतिशत की तेजी आई है। हालांकि, इसके बाद भी एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 10.21 प्रतिशत गिरा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 10 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है।

3 साल में 80% का हुआ फायदा

दो साल में Morepen Laboratories Limited के शेयरों की कीमतों में 12.92 प्रतिशत की गिरावट आई है। भले ही दो साल स्टॉक संघर्ष कर रहा है। लेकिन इस साल पहले कंपनी के शेयरों पर दांव लगाने वाले निवेशकों को अबतक 80 प्रतिशत का फायदा हो चुका है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 39.33 प्रतिशत की तेजी आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Q3 रिजल्ट के बाद इस शेयरों का भाव 12% चढ़ा, 52 वीक हाई पर पहुंचा दाम

14 साल के बाद कंपनी ने फिर दिया डिविडेंड

इस कंपनी ने 14 साल पहले 2001 में निवेशकों को डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 0.20 रुपये का डिविडेंड बांटा था। उसके बाद कंपनी 2025 में एक शेयर पर 0.20 रुपये का डिविडेंड दिया।

इस कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 35.65 प्रतिशत है। वहीं, पब्लिक के पास 64.35 प्रतिशत हिस्सा है। पिछली कई तिमाही से कंपनी के शेयरोहोल्डिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,