Electric bus maker Olectra Greentech Ltd get 1800 crore rupee new work order इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनी को मिला ₹1800 करोड़ का नया ऑर्डर, शेयरों का भाव 4% बढ़ा, निवेशकों ने ली राहत की सांस, Business Hindi News - Hindustan
More

इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनी को मिला ₹1800 करोड़ का नया ऑर्डर, शेयरों का भाव 4% बढ़ा, निवेशकों ने ली राहत की सांस

इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनी ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक लिमिटेड (Olectra Greentech Ltd) के शेयरों का भाव 4 प्रतिशत से अधिक चढ़ गया था। इस उछाल के पीछे की वजह 1085 इलेक्ट्रक बसों का ऑर्डर है। जिसकी जानकारी कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी है।

Mon, 23 Feb 2026 03:16 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनी को मिला ₹1800 करोड़ का नया ऑर्डर, शेयरों का भाव 4% बढ़ा, निवेशकों ने ली राहत की सांस

इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनी ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक लिमिटेड (Olectra Greentech Ltd) के शेयरों का भाव 4 प्रतिशत से अधिक चढ़ गया था। इस उछाल के पीछे की वजह 1085 इलेक्ट्रक बसों का ऑर्डर है। जिसकी जानकारी कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी है। बता दें, शेयरों को Olectra Greentech Limited ने आज 23 फरवरी को इस वर्क ऑर्डर की जानकारी दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:50 रुपये से कम की कीमत वाले शेयर की खरीदने की मची है लूट, 19% की तेजी

1800 करोड़ रुपये का मिला है काम

स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक लिमिटेड ने बताया है कि उनसे जुड़ी कंपनी Evey Trans Private Limited को दो वर्क ऑर्डर तेलंगाना राज्य सरकार से मिला है। जिसमें 1085 इलेक्ट्रिक बस के सप्लाई, ऑपरेशंस और मेंटनेंस का काम शामिल है। इस वर्क ऑर्डर के तहत कंपनी को 1025, 12 मीटर नॉन एसी बस सप्लाई करने का काम और 60 12 मीटर एसी बस सप्लाई करने काम मिला है। इन बसों की डिलीवरी 20 महीने में करनी है।

Evey Trans Private Limited इन बसों को ओलेक्ट्रा ग्रीन से खरीदेगा। 1085 बसों की कुल वैल्यू 1800 करोड़ रुपये है। कंपनी को 12 साल तक इन बसों के मेंटनेंस का काम भी देखना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹590 करोड़ की धोखाधड़ी के बाद इस बैंक का बुरा हाल, 20% गिरा भाव

शेयरों में तेजी से गदगद निवेशक

बीएसई में आज सोमवार को कंपनी के शेयर 1015.50 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 4 प्रतिशत की तेजी के साथ 1061 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। इस सुस्त पड़े शेयरों में आई इस तेजी ने निवेशकों को खुश कर दिया है। एक साल में ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक के शेयरों की कीमतों में 12.53 प्रतिशत की की गिरावट आई है। वहीं, दो साल में इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली इस कंपनी के शेयरों का भाव 48 प्रतिशत टूट चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 दिन में 10% लुढ़का यह मल्टीबैगर डिफेंस स्टॉक, एक्सपर्ट ने भी चेताया

दो साल में जारी गिरावट के बाद भी इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनी के शेयरों की कीमतों में तीन साल में 159 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। वहीं, 5 साल में यह स्टॉक 486 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। बता दें, 10 साल में ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक के शेयरों की कीमतों में 6044 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।

कंपनी ने 2025 में निवेशकों को डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 0.40 रुपये का डिविडेंड बांटा था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,