Tata group company tata investment shares soar over 5 percent after result dividend announcement detail here टाटा की कंपनी के मुनाफे में बंपर उछाल, डिविडेंड का भी ऐलान...रॉकेट बन गया शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

टाटा की कंपनी के मुनाफे में बंपर उछाल, डिविडेंड का भी ऐलान...रॉकेट बन गया शेयर

टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन ने अपने शेयरधारकों के लिए प्रति शेयर 3.4 रुपये के डिविडेंड की भी घोषणा की। इसके साथ ही BSE पर टाटा इन्वेस्टमेंट के शेयरों में 5% से ज्यादा की तेजी आई और इसके भाव दिन के उच्चतम स्तर 762 रुपये पर पहुंच गए।

Wed, 22 April 2026 12:42 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
टाटा की कंपनी के मुनाफे में बंपर उछाल, डिविडेंड का भी ऐलान...रॉकेट बन गया शेयर

Tata Investment share price: बाजार में भारी बिकवाली के बीच टाटा ग्रुप की कंपनी-टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन के शेयर बुधवार को रॉकेट की तरह बढ़े। सप्ताह के तीसरे दिन BSE पर टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन के शेयरों में 5% से ज्यादा की तेजी आई और इसके भाव दिन के उच्चतम स्तर 762 रुपये पर पहुंच गए। शेयर में यह तेजी तब आई जब कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 26 की जनवरी-मार्च तिमाही में उसका मुनाफा साल-दर-साल (YoY) 69% बढ़कर 63.83 करोड़ रुपये हो गया है।

डिविडेंड का भी ऐलान

इसके साथ ही टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन ने अपने शेयरधारकों के लिए प्रति शेयर 3.4 रुपये के डिविडेंड की भी घोषणा की। कंपनी ने बताया कि उसके निदेशक मंडल (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स) ने अपनी बैठक के दौरान 1 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 3.40 रुपये (340%) के डिविडेंड की सिफारिश की है। इस डिविडेंड का भुगतान कंपनी की वार्षिक आम बैठक (AGM) के बाद किया जाएगा। यह डिविडेंड अब शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है। शेयरहोल्डर्स की डिविडेंड पाने की पात्रता तय करने के लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा अभी बाकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिवालिया कंपनी के अधिग्रहण की जंग: अडानी समूह ने वेदांता के प्रपोजल पर उठाए सवाल

शेयर परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें एक महीने में लगभग 14% की बढ़त हुई है। कुल मिलाकर, इस साल अब तक स्टॉक में 14% की गिरावट आई है। लंबी अवधि में, कंपनी के शेयरों में तीन साल में लगभग 400% और पांच साल में जबरदस्त 1,046% की तेजी आई। शेयर के 52 हफ्ते के लो की बात करें तो 538 रुपये पर है तो 52 हफ्ते का हाई 1184 रुपये है। मार्च 2026 में शेयर ने 52 हफ्ते का लो टच किया। वहीं, अक्टूबर 2025 में शेयर ने 52 हफ्ते के हाई को टच किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत के GDP पर मूडीज का बिगड़ा मूड, ग्रोथ अनुमान पर चलाई कैंची

कैसे रहे तिमाही नतीजे?

पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के मुकाबले टाटा समूह की इस कंपनी का नेट प्रॉफिट 37.72 करोड़ रुपये से काफ़ी बढ़ गया है। इस बीच, परिचालन से होने वाला इसका राजस्व दोगुने से भी अधिक हो गया। वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में 16.43 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में यह 143% से अधिक की YoY छलांग के साथ 39.98 करोड़ रुपये हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हर शेयर पर 75 रुपये डिविडेंड देगी टाटा की यह कंपनी, प्रॉफिट में आया है बड़ा उछाल

तिमाही के दौरान टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन की डिविडेंड आय 25.54 करोड़ रुपये रही जबकि ब्याज आय 9.88 करोड़ रुपये रही। कंपनी की कुल आय एक साल पहले के 16.61 करोड़ रुपये से बढ़कर 42.16 करोड़ रुपये हो गई। टाटा की इस कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 73.38 फीसदी की है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,