Tata group tata elxsi q4 net profit up 27 percent at 220 crore rs final dividend 75 rs हर शेयर पर 75 रुपये डिविडेंड देगी टाटा की यह कंपनी, प्रॉफिट में आया है बड़ा उछाल, Business Hindi News - Hindustan
More

हर शेयर पर 75 रुपये डिविडेंड देगी टाटा की यह कंपनी, प्रॉफिट में आया है बड़ा उछाल

तिमाही में टाटा एलेक्सी का मुनाफा करीब 28 पर्सेंट उछल गया है। इसके साथ ही कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने FY26 के लिए 75 रुपये के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है। मंगलवार को कंपनी के शेयर में तगड़ा उछाल आया।

Tue, 21 April 2026 10:25 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
हर शेयर पर 75 रुपये डिविडेंड देगी टाटा की यह कंपनी, प्रॉफिट में आया है बड़ा उछाल

भारत की जानी-मानी इंजीनियरिंग, रिसर्च और डिजाइन (ER&D) कंपनी टाटा एलेक्सी ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही में टाटा एलेक्सी का मुनाफा करीब 28 पर्सेंट उछल गया है। इसके साथ ही कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने FY26 के लिए 75 रुपये के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है। इस बीच, मंगलवार को कंपनी के शेयर में तगड़ा उछाल आया और यह 3.06% या 138.15 रुपये बढ़कर 4650 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। शेयर का ट्रेडिंग रेंज 4666.90 रुपये से 4518 रुपये के बीच रहा। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 6,733.50 रुपये और 52 हफ्ते का लो 3,970 रुपये है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

मार्च तिमाही में टाटा एलेक्सी ने 220.35 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। यह पिछले साल इसी अवधि के 172.41 करोड़ रुपये के मुकाबले 27.80% की बढ़ोतरी है। इसकी मुख्य वजह चल रही डील्स में बढ़ोतरी, एक AdTech कनेक्शन और US में टेलीकॉम डील जीतना है। कंपनी की ऑपरेशन से होने वाली आय साल-दर-साल 908.33 करोड़ रुपये से बढ़कर 993.80 करोड़ रुपये हो गई। FY26 में कंपनी की आय 3,757.40 करोड़ रुपये थी। बता दें कि Elxsi के मुख्य कारोबार तीन अलग-अलग क्षेत्रों में बंटे हुए हैं। ये तीन क्षेत्र – टेलीकॉम, मीडिया एंड कम्युनिकेशंस और हेल्थसर्विस हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:DA बढ़ने के बाद भी केंद्रीय कर्मचारी कन्फ्यूज, 8वें वेतन आयोग के दौर में यह डर

क्या कहा कंपनी के एमडी ने?

टाटा एलेक्सी के MD और CEO मनोज राघवन ने कहा कि ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर यानी OEM कारोबार लगातार सफलता दे रहा है और इस क्षेत्र में 77% आय ग्राहकों से ही आती है। उन्होंने कहा- FY26 के दौरान टाटा एलेक्सी ने पूरे एंटरप्राइज में GenAI को अपनाने की प्रक्रिया को तेज किया। इसकी पहचान DevStudio.ai के लॉन्च और AI की दुनिया की जानी-मानी कंपनियों के साथ की गई साझेदारियों से हुई, जिसका मकसद इंजीनियरिंग, डिजाइन और डिलीवरी के हर चरण में AI को जिम्मेदारी के साथ शामिल करना था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत के GDP पर मूडीज का बिगड़ा मूड, ग्रोथ अनुमान पर चलाई कैंची

डेटा, IP सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर मजबूत गवर्नेंस के साथ ये पहलें अब सिर्फ पायलट प्रोजेक्ट्स तक ही सीमित नहीं हैं बल्कि इनसे उत्पादकता में साफ तौर पर बढ़ोतरी और ग्राहकों के लिए बेहतर नतीजों की उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा कि कंपनी अपनी इनोवेशन क्षमता, लंबे समय तक बनी रहने वाली प्रतिस्पर्द्धात्मकता और मुनाफे में बढ़ोतरी को और मजबूत कर रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:11% तक उछल गया 94 पैसे का यह शेयर, कंपनी ने बिजनेस पर दिया है यह बड़ा अपडेट

डिविडेंड का ऐलान

टाटा की इस कंपनी के बोर्ड ने डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने FY26 के लिए 75 रुपये के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,