jio ipo updates no offer for sells in issues says report check details here Jio IPO को लेकर बड़ा अपडेट, कोई भी मौजूदा निवेशक नहीं बेचेंगे शेयर : रिपोर्ट, Business Hindi News - Hindustan
More

Jio IPO को लेकर बड़ा अपडेट, कोई भी मौजूदा निवेशक नहीं बेचेंगे शेयर : रिपोर्ट

JIO IPO Updates: जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। यह बहुप्रतिक्षित आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू पर आधारित हो सकता है। नई रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। 

Mon, 11 May 2026 01:51 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Jio IPO को लेकर बड़ा अपडेट, कोई भी मौजूदा निवेशक नहीं बेचेंगे शेयर : रिपोर्ट

JIO IPO Updates: रिलायंस इंडस्ट्रीज की अगुवाई वाली जियो प्लेटफॉर्म का आईपीओ जल्द हो सकता है। इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ फ्रेश इश्यू पर आधारित होगा। यानी मौजूदा निवेशक आईपीओ के जरिए एक भी शेयर नहीं बेचने जा रहे हैं। पहले इस बात की चर्चा थी कि आईपीओ में मौजूदा निवेशक भी अपनी हिस्सेदारी घटा सकते हैं। बता दें, पिछले एक महीने से जियो दुनिया के दिग्गज फंड्स और प्राइवेट इक्विटी इनवेस्टर्स के साथ मीटिंग की है। इस मीटिंग में जियो के आईपीओ की कीमत, स्ट्रक्चर आदि पर चर्चा हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोना हुआ सस्ता, आज 913 रुपये गिरा भाव, चांदी का रेट बढ़ा

JIO IPO का अधिक प्राइस बैंड चाहते हैं निवेशक

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के मौजूदा निवेशक जियो के आईपीओ के लिए अधिक प्राइस बैंड चाहते हैं। लेकिन इससे लिस्टिंग वाले दिन ही नुकसान उठाना पड़ सकता है। मामले की जानकारी रखने वाले व्यक्ति के अनुसार, “शेयरहोल्डर्स कीमत को अधिक से अधिक रखने की मांग कर रहे हैं। लेकिन इसके दो बड़े खतरे हैं। पहला से अधिक इश्यू का साइज काफी अधिक हो सकता है। जिससे मार्केट के स्तर पर मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। मौजूदा परिस्थियों में अगर जियो के आईपीओ का साइज 4 बिलियन डॉलर को क्रॉस करता है तब की स्थिति में बाजार के लिए यह आईपीओ संभालना आसान नहीं होगा। दूसरी वजह कमजोर लिस्टिंग है। जिससे रिटेल निवेशक प्रभावित हो सकते हैं।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोने से रखें 7 कोस की दूरी! PM ने 1 साल तक गोल्ड खरीदने से बचने की क्यों की अपील

आईपीओ से जुटाए पैसों का क्या करेगी कंपनी

मामले की जानकारी रखने वाले व्यक्ति ने कहा, “मुकेश अंबानी के लिए रिटेल निवेशकों के हित सबसे ऊपर है।” वो आगे कहते हैं कि लिस्टिंग के बाद शेयरों में तेजी आगे बढ़ने का स्पेस रहेगा। बता दें, आईपीओ से जुटाए 25000 करोड़ रुपये का प्रयोग कंपनी कर्ज जुटाने के लिए करेगी। बाकि बचे पैसे को उपयोग कंपनी अपनी जरूरतों के लिए करेगी। पहले की रिपोर्ट के अनुसार जियो का वैल्यूएशन 133 बिलियन से 154 बिलियन डॉलर था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाजार में गिरावट के उलट VI के शेयरों को खरीदने की होड़, क्यों उछला 5% स्टॉक

मार्च में कंपनी ने ऑफर फार सेल पर विचार कर रही थी। तब 14 निवेशक अपनी हिस्सेदारी 8 से 8.5 प्रतिशत हिस्सेदारी घटा सकते थे। हालांकि, अब कोई मौजूदा निवेशक अपनी हिस्सेदारी नहीं बेच रहा है। 2020 में जियो प्लेटफॉर्म्स ने 1.5 लाख करोड़ रुपये जुटाए थे। तब कंपनी की वैल्यूएशन 20 बिलियन डॉलर थी। यह पैसा जियो प्लेटफॉर्म 13 ग्लोबल निवेशक जुटाए थे। निवेशक में गूगल, मेटा, सउदी अरब पब्लिक इनवेस्टमेंट फंड, विस्टा इक्विटी, केकेआर, सिल्वर लेक, जनरल अटलांटिक, अबु धाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी, टीपीजी, इंटेल कैपिटल आदि है। इस इनवेस्टमेंट के बाद कंंपनी ने तेजी के साथ 5जी नेटवर्क को विस्तार किया था।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,