Tata company trent result rises 30 percent to 455 crore rs firm announces bonus share issue also dividend detail here 2 पर एक बोनस शेयर देगी टाटा की कंपनी, निवेशकों को डिविडेंड का भी तोहफा, Business Hindi News - Hindustan
More

2 पर एक बोनस शेयर देगी टाटा की कंपनी, निवेशकों को डिविडेंड का भी तोहफा

टाटा की कंपनी ट्रेंट लिमिटेड ने बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की है।  इसके तहत, निवेशकों को मौजूद 1 रुपये के हर दो पूरी तरह से पेड-अप इक्विटी शेयर के बदले 1 रुपये का एक बोनस इक्विटी शेयर मिलेगा।

Wed, 22 April 2026 05:40 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
2 पर एक बोनस शेयर देगी टाटा की कंपनी, निवेशकों को डिविडेंड का भी तोहफा

टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट लिमिटेड के शेयर आपके पोर्टफोलियो में हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल, ट्रेंट लिमिटेड ने निवेशकों के लिए बोनस शेयर और डिविडेंड देने का ऐलान किया है। आइए इसकी डिटेल जान लेते हैं।

बोनस शेयर और डिविडेंड का ऐलान

ट्रेंट लिमिटेड ने बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की, जिसके तहत शेयरधारकों को उनके पास मौजूद 1 रुपये के हर दो पूरी तरह से पेड-अप इक्विटी शेयर के बदले 1 रुपये का एक बोनस इक्विटी शेयर मिलेगा। यह शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर होगा। टाटा की इस रिटेलर कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए प्रति शेयर 6 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने की घोषणा की।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

31 मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही में ट्रेंट का नेट प्रॉफिट 30% बढ़कर 455 करोड़ रुपये हो गया। यह बढ़ोतरी पिछले साल GST में कटौती के बाद ग्राहकों की मांग में सुधार और नए स्टोर खोलने की वजह से हुई। इस तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू बढ़कर 4936.6 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 4106.1 करोड़ रुपये था। इसका ऑपरेटिंग एबिटा सालाना आधार पर 43% बढ़कर 668 करोड़ रुपये हो गया। कंसोलिडेटेड आधार पर तिमाही में रेवेन्यू 19% बढ़कर 5028 करोड़ रुपये हो गया और नेट प्रॉफिट 33% बढ़कर 413.1 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में नेट प्रॉफिट 19% घटकर 510 करोड़ रुपये रह गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनिल अंबानी की कंपनी के CFO गिरफ्तार, खबर के बीच ₹28 वाले शेयर को खरीदने की लूट

फंड जुटाने का भी है प्लान

टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट फंड जुटाने की भी योजना बना रही है। कंपनी को राइट्स इश्यू या अन्य तरीकों (जैसे क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट) के जरिए 2,500 करोड़ रुपये की नई पूंजी जुटाने के लिए बोर्ड की मंजूरी भी मिल गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अपने शेयर खरीदने के मूड में यह कंपनी, इंट्रा-डे में शेयर परफॉर्मेंस ने चौंकाया

ट्रेंट के कितने स्टोर

ट्रेंट ने बताया कि इस तिमाही में उसने 23 वेस्टसाइड और 109 जूडियो स्टोर (जिनमें UAE के 2 स्टोर भी शामिल हैं) खोले। कंपनी ने इस अवधि में 47 शहरों तक अपनी मौजूदगी बढ़ाई। कंपनी ने कहा कि 31 मार्च 2026 तक हमारे स्टोर पोर्टफोलियो में 300 वेस्टसाइड, 963 जूडियो स्टोर शामिल हैं। इसके अलावा, लाइफस्टाइल कॉन्सेप्ट के तहत 23 स्टोर भी कंपनी के पोर्टफोलियो में हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डिफेंस ऑर्डर मिलने से दौड़ पड़ा यह शेयर, बिकवाली वाले माहौल में भी 10% उछाल

कंपनी ने कहा कि हम अपने फैशन ब्रांड्स के जरिए 17.7 मिलियन वर्ग फुट से अधिक के दायरे में काम कर रहे थे। कंपनी ने फूड, ग्रोसरी के रिटेल बिजनेस स्टार बाजार में 31 मार्च 2026 को खत्म हुए साल के दौरान 12 नए स्टोर जुड़े और 6 स्टोर बंद हुए।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,