anil ambani company reliance power cfo and others arrested investor buy share gain near 5 percent अनिल अंबानी की कंपनी के CFO गिरफ्तार, खबर के बीच ₹28 वाले शेयर को खरीदने की लूट, Business Hindi News - Hindustan
More

अनिल अंबानी की कंपनी के CFO गिरफ्तार, खबर के बीच ₹28 वाले शेयर को खरीदने की लूट

रिलायंस पावर के शेयर बुधवार को 5 पर्सेंट उछल गए और भाव 30 रुपये के स्तर से भी कम है। ये तेजी ऐसे समय आई जब दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने रिलायंस पावर के सीएफओ को गिरफ्तार कर लिया है।

Wed, 22 April 2026 01:52 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
अनिल अंबानी की कंपनी के CFO गिरफ्तार, खबर के बीच ₹28 वाले शेयर को खरीदने की लूट

Reliance Power share: अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर के शेयर में बुधवार को तूफानी तेजी देखी गई। इस दौरान शेयर 5 पर्सेंट उछल गया। कंपनी के शेयर में यह तेजी ऐसे समय में आई जब रिलायंस पावर के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) को गिरफ्तार किया गया है।

क्या है मामला?

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने रिलायंस पावर के सीएफओ के अलावा दो अन्य लोगों को भारतीय सौर ऊर्जा निगम (एसईसीआई) से टेंडर हासिल करने के लिए 136 करोड़ रुपये से अधिक की फर्जी बैंक गारंटी तैयार करने और उनका उपयोग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आर्थिक अपराध शाखा ने एक बयान में कहा कि आरोपियों की पहचान रिलायंस पावर लिमिटेड के सीएफओ अशोक कुमार पाल (50), ओडिशा स्थित बिस्वाल ट्रेडलिंक प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पार्थ सारथी बिस्वाल (54) और कोलकाता निवासी अमरनाथ दत्ता (50) के रूप में हुई है। बयान के अनुसार, एसईसीआई के प्रबंधक बिबलेश मीणा की शिकायत पर 24 जून, 2025 को ईओडब्ल्यू थाने में भारतीय न्याय संहिता और आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हर शेयर पर 75 रुपये डिविडेंड देगी टाटा की यह कंपनी, प्रॉफिट में आया है बड़ा उछाल

पुलिस ने कहा कि रिलायंस पावर लिमिटेड की सहायक कंपनी रिलायंस एनयू बीईएसएस लिमिटेड ने एसईसीआई द्वारा जारी टेंडर प्रक्रिया के दौरान 68.20-68.20 करोड़ रुपये की दो फर्जी बैंक गारंटी जमा की थीं। ये गारंटियां कथित तौर पर विदेशी बैंकों द्वारा जारी की गई थीं। जांच के दौरान यह पता चला कि पाल ने बिस्वाल और दत्ता के साथ मिलकर बिचौलियों के माध्यम से फर्जी दस्तावेज और एंडोर्समेंट बनाने के लिए मोटी रकम देकर फर्जी बैंक गारंटी की व्यवस्था करने की साजिश रची थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टाटा की कंपनी के मुनाफे में बंपर उछाल, डिविडेंड का भी ऐलान...रॉकेट बन गया शेयर

आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त सुबोध कुमार गोस्वामी ने बयान में कहा- अशोक कुमार पाल ने एसईसीआई के साथ टेंडर हासिल करने के लिए विदेशी बैंकों से फर्जी बैंक गारंटी का इंतजाम करने के लिए सह-आरोपियों के साथ साजिश रची। मामले की जांच और आरोपियों को पकड़ने के लिए गोस्वामी की देखरेख में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इसमें कहा गया है कि तीनों आरोपियों को 15 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था और एक अदालत ने उन्हें 23 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि पाल एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और 2018 से रिलायंस एडीएजी के साथ काम कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अपने ही शेयर खरीदेगी दिग्गज कंपनी, 52 हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव

शेयर का परफॉर्मेंस

रिलायंस पावर के शेयर की बात करें तो करीब 5 पर्सेंट बढ़ा और बुधवार को 28.36 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 29.71 रुपये पर पहुंच गया। शेयर के 52 हफ्ते का लो 20.23 रुपये और हाई 76.49 रुपये है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,