Premier Explosives share jumps near 10 percent on 350 crore rs defence export order check detail डिफेंस ऑर्डर मिलने से दौड़ पड़ा यह शेयर, बिकवाली वाले माहौल में भी 10% उछाल, Business Hindi News - Hindustan
More

डिफेंस ऑर्डर मिलने से दौड़ पड़ा यह शेयर, बिकवाली वाले माहौल में भी 10% उछाल

बाजार में भारी बिकवाली देखी गई तब डिफेंस सेक्टर की कंपनी प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड के शेयर रॉकेट की रफ्तार से बढ़े। शेयर में सह तेजी कंपनी को मिले एक बड़े ऑर्डर की वजह से आई।

Wed, 22 April 2026 05:21 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
डिफेंस ऑर्डर मिलने से दौड़ पड़ा यह शेयर, बिकवाली वाले माहौल में भी 10% उछाल

Premier Explosives share price: सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को जब शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखी गई तब डिफेंस सेक्टर की कंपनी प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड के शेयर रॉकेट की रफ्तार से बढ़े। ट्रेडिंग के दौरान शेयर करीब 10 पर्सेंट बढ़कर 545.05 रुपये पर पहुंच गए। शेयर में सह तेजी कंपनी को मिले एक बड़े ऑर्डर की वजह से आई।

ऑर्डर की डिटेल?

कंपनी को डिफेंस प्रोडक्ट्स की सप्लाई के लिए ₹350.23 करोड़ के एक्सपोर्ट ऑर्डर मिले है। स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि ये ऑर्डर एक इंटरनेशनल क्लाइंट से मिले हैं और इन्हें दो साल की अवधि में पूरा किया जाएगा। इस कॉन्ट्रैक्ट में डिफेंस प्रोडक्ट्स की सप्लाई शामिल है, जो एक्सपोर्ट सेगमेंट में कंपनी की ऑर्डर बुक में एक अहम बढ़ोतरी है। प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स ने बताया कि यह ऑर्डर एक विदेशी कंपनी ने दिया है और इसमें कोई भी रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन शामिल नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वें वेतन आयोग की बढ़ सकती है ये डेडलाइन, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए मौका

ऑर्डर देने वाली कंपनी में न तो प्रमोटर का और न ही प्रमोटर ग्रुप का कोई हित है। एक अलग फाइलिंग में कंपनी ने रक्षा विस्फोटकों की आपूर्ति के लिए ₹18.90 करोड़ के एक पिछले एक्सपोर्ट ऑर्डर को रद्द करने की भी घोषणा की। यह ऑर्डर 18 मार्च को मिला था।

शेयर का परफॉर्मेंस

प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड के शेयर की बात करें तो 7.55% बढ़कर 535.65 रुपये पर बंद हुआ। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 682.90 रुपसे और 52 हफ्ते का लो 370.75 रुपये है। पिछले एक महीने में इस शेयर ने 35.5% से अधिक का रिटर्न दिया है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड के मार्च तिमाही के नतीजों का इंतजार है। वहीं, दिसंबर तिमाही में कंपनी ने कमजोर प्रदर्शन किया। कंपनी की कमाई पिछले साल के मुकाबले 51% घटकर ₹81 करोड़ रह गई जबकि EBITDA 25% घटकर ₹11 करोड़ हो गया और मार्जिन 14% रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अपने शेयर खरीदने के मूड में यह कंपनी, इंट्रा-डे में शेयर परफॉर्मेंस ने चौंकाया

टैक्स के बाद प्रॉफिट (PAT) की बात करें तो पिछले साल के मुकाबले 34% घटकर ₹6 करोड़ रह गया। इस बीच, कंपनी का ऑर्डर बुक मजबूत बना हुआ है। दिसंबर तिमाही के आखिर में यह ₹12,946 मिलियन पर था, जो FY25 की अनुमानित कमाई का 3.1 गुना है।

बाजार की तेजी पर ब्रेक

बता दें कि पश्चिम एशिया संकट जारी रहने से कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी और आईटी शेयरों में भारी बिकवाली के बीच भारतीय शेयर बाजार तीन दिनों की तेजी के बाद बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टाटा की कंपनी के मुनाफे में बंपर उछाल, डिविडेंड का भी ऐलान...रॉकेट बन गया शेयर

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 756.84 अंक यानी 0.95 प्रतिशत टूटकर 78,516.49 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 831.03 अंक तक लुढ़क गया था। इसी तरह, एनएसई का 50 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.81 प्रतिशत गिरकर 24,378.10 अंक पर बंद हुआ।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,