Stock Market crash Iran US talk fails trump threat china 50 percent tariff rupee falls these are 5 reason Stock Market Crash: शेयर बाजार पर कहर बनकर टूटे हैं ये 5 बड़े कारण, हर तरफ बेचने की होड़, निवेशकों को हुआ भारी नुकसान, Business Hindi News - Hindustan
More

Stock Market Crash: शेयर बाजार पर कहर बनकर टूटे हैं ये 5 बड़े कारण, हर तरफ बेचने की होड़, निवेशकों को हुआ भारी नुकसान

Stock Market Crash: ईरान-अमेरिका वार्ता का असफल होना, चीन को टैरिफ की धमकी, रुपये का कमजोर होना आज शेयर बाजार की गिरावट की प्रमुख वजहों में से एक है। घरेलू शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली है। 

Mon, 13 April 2026 09:59 AMTarun Pratap Singh मिंट
share
Stock Market Crash: शेयर बाजार पर कहर बनकर टूटे हैं ये 5 बड़े कारण, हर तरफ बेचने की होड़, निवेशकों को हुआ भारी नुकसान

Why Stock Market Crashed Today:घरेलू शेयर बाजार में आज सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में 2-2 प्रतिशत से अधिक टूट गए। जिसकी वजह से निवेशकों के 8 लाख करोड़ रुपये मिनटों में डूब गए।

आज सोमवार को सेंसेक्स 1600 अंक से अधिक की गिरावट के बाद 75937.16 अंक पर खुला था। वहीं, निफ्टी 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के बाद 23589.60 अंक पर ओपन हुआ। मार्केट के हर एक सेगमेंट में आज सोमवार के दिन भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉल कैप 100 में 2-2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहली बार बोनस शेयर देने की तैयारी में चर्चित सरकारी कंपनी, आज होगा ऐलान!

शेयर बाजार में गिरावट की वजह (Stock Market decline)

1-अमेरिका-ईरान वार्ता का असफल होना

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में कोई भी हल नहीं निकला। जिसने शेयर बाजार की सेहत को सबसे अधिक प्रभावित किया है। युद्ध की वजह से दुनिया भर में अनिश्चितता के बादल छाए हुए हैं। पहले ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने की वजह से सप्लाई चेन पर बुरा असर पड़ा है। अगर यही स्थिति आगे भी बनी रही तो भारत सहित सभी देशों की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी बात नहीं होगी।

2- डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को दी टैरिफ धमकी

डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर से चीन पर अधिक टैरिफ लगा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई है। ट्रंप ने कहा कि बीजिंग अगर ईरान को हथियार सप्लाई करता है तो उन्हें 50 प्रतिशत टैरिफ का सामना करना होगा। उन्होंने कहा कि हमें संदेह है कि वो ऐसा कर रहे हैं। अगर वो ऐसा करते हुए पकड़े गए तो उनपर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निफ्टी के लिए 25000 क्रॉस करना नहीं होगा आसान, ऐसा क्यों बोले रहे हैं एक्सपर्ट्स

3- कच्चे तेल का रेट 100 डॉलर प्रति बैरल के पार

ब्रेंट क्रूड की कीमत में 8 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। जिसकी वजह से एक बार भी कच्चे तेल का रेट 103 डॉलर प्रति बैरल को क्रॉस कर गया है। यूएस वेस्ट टेक्स इंटरमीडिएट (WTI) का रेट भी 8 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी के बाद 105 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गया है। बता दें, लगभग बीते दो महीने से कच्चे तेल की कीमतें सातवें आसमान पर हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:19वीं बार डिविडेंड देने जा रही है कंपनी, इस बार होगा 1 शेयर पर 30 रुपये का फायदा

4- कई अन्य देशों के शेयर बाजारों की हालत खस्ता

सिर्फ भारत ही नहीं कई बड़े एशियाई बाजारों की स्थिति भी आज सोमवार को अच्छी नहीं है। जापान और कोरिया के शेयर बाजारों में एक-एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। चीन के संघाई स्टॉक मार्केट में आधा प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

5- रुपये में गिरावट

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार डॉलर के मुकाबले आज रुपये की स्थिति कमजोर हुई है। एक डॉलर का रेट 70 पैसे की गिरावट के बाद 93.43 रुपये के स्तर पर आ गया।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,