LIC Bonus Share company may announced today invstors eyes on board meeting पहली बार बोनस शेयर देने की तैयारी में चर्चित सरकारी कंपनी, आज होगा ऐलान! 3 साल में 46% चढ़ा स्टॉक, Business Hindi News - Hindustan
More

पहली बार बोनस शेयर देने की तैयारी में चर्चित सरकारी कंपनी, आज होगा ऐलान! 3 साल में 46% चढ़ा स्टॉक

LIC Bonus Share Update: एलआईसी ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया है कि 13 अप्रैल को होने वाली बोर्ड मीटिंग में बोनस शेयर पर भी फैसला होना है। अबतक कंपनी ने एक बार भी बोनस शेयर नहीं दिया है। 

Mon, 13 April 2026 09:26 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
पहली बार बोनस शेयर देने की तैयारी में चर्चित सरकारी कंपनी, आज होगा ऐलान! 3 साल में 46% चढ़ा स्टॉक

LIC Bonus Share Announcement: आज सोमवार को सरकारी बीमा कंपनी LIC के शेयर फोकस में रहेंगे। कंपनी की तरफ से पिछले हफ्ते दी जानकारी में बताया गया था कि निवेशकों के लिए बोनस शेयर का ऐलान किया जा सकता है। बता दें, आज सोमवार को कंपनी की बोर्ड मीटिंग है। जिस पर सभी की निगाह टिकी हुई है। अब देखना है कि LIC का बोर्ड बोनस शेयर देने पर सहमत होता भी है या नहीं।

स्टॉक मार्केट के ओवरआल सेंटीमेंट का असर LIC के शेयरों पर भी देखने को मिल रहा है। कंपनी के शेयर एनएसई में गिरावट के साथ 794.70 रुपये के स्तर पर ओपन हुए थे। कंपनी के शेयर 1 प्रतिशत से अधिक टूटने के बाद 789.05 रुपये के आस-पास ट्रेड कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:19वीं बार डिविडेंड देने जा रही है कंपनी, इस बार होगा 1 शेयर पर 30 रुपये का फायदा

5 बार डिविडेंड दे चुकी है कंपनी (LIC Dividend History)

एलआईसी की लिस्टिंग मई 2022 में हुई थी। तब से इस कंपनी ने 5 बार डिविडेंड का ऐलान किया है। LIC ने पहली बार 2022 में निवेशकों को डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 1.50 रुपये का डिविडेंड का ऐलान किया था। दूसरी बार 2023 में कंपनी एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 3 रुपये का फायदा हुआ था। 2024 में LIC के शेयर दो बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने दोनों बार का मिलाकर एक शेयर पर 10 रुपये का डिविडेंड दिया था। आखिरी बार LIC शेयर बाजार में 25 जुलाई 2025 को एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब कंपनी ने एक शेयर पर 12 रुपये का डिविडेंड दिया था। बता दें, कंपनी पहली बार निवेशकों को बोनस शेयर देने की तैयारी में है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 साल में 2459% का रिटर्न, 5 टुकड़ों में बंट रहा स्टॉक, 1 बोनस शेयर का भी ऐलान

3 साल में 46% का रिटर्न दे चुकी है कंपनी (LIC Share Performance)

LIC के शेयरों की कीमतों में पिछले तीन साल के दौरान 46 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। हालांकि, 2026 का साल इस सरकारी बीमा कंपनी के निवेशकों के लिए अच्छा नहीं रहा है। इस साल अबतक LIC के शेयरों की कीमतों में 6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। एलआईसी का मार्केट कैप 5 लाख करोड़ रुपये से ऊपर बना हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 पर 1 शेयर बोनस, 5 टुकड़ों में भी बंटने जा रहा स्टॉक, रिकॉर्ड डेट तय

कंपनी ने दिसंबर तिमाही में कैसा प्रदर्शन किया था? (LIC Q3 2025 Results)

अक्टूबर से दिसंबर 2025 के दौरान LIC का नेट प्रॉफिट 12930 करोड़ रुपये रहा था। जोकि सालाना आधार पर 17 प्रतिशत अधिक है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 11008 करोड़ रुपये रहा था। दिसंबर क्वार्टर में LIC का नेट प्रीमियम इनकम 1.26 लाख करोड़ रुपये रहा था। इसमें भी सालाना आधार पर 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,