IPO प्राइस से भी नीचे आया टाटा का यह शेयर, एक्सपर्ट बोले- खरीदो शेयर, 400 रुपये का दिया है टारगेट
टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कैपिटल के शेयर अपने IPO प्राइस से भी नीचे पहुंच गए हैं। इसके बाद भी, सिस्टमैटिक्स इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने कंपनी के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है और 400 रुपये का टारगेट दिया है।

टाटा ग्रुप की नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी टाटा कैपिटल के शेयर अपने IPO प्राइस से भी नीचे पहुंच गए हैं। टाटा कैपिटल के शेयर मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 308.30 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयर आईपीओ प्राइस से नीचे जाने के बाद भी सिस्टमैटिक्स इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के एनालिस्ट्स टाटा कैपिटल पर बुलिश हो गए हैं। ब्रोकरेज हाउस के एक्सपर्ट्स ने टाटा कैपिटल के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। एक्सपर्ट्स ने कंपनी के शेयरों को बाय (Buy) रेटिंग दी है। उनका कहना है, 'क्वॉलिटी फ्रेंचाइची वाजिब वैल्यूशंस पर उपलब्ध है।'
पिछले साल अक्टूबर में हुई थी शेयर बाजार में एंट्री
टाटा ग्रुप की फाइनेंशियल सर्विसेज इकाई टाटा कैपिटल (Tata Capital) ने अक्टूबर 2025 में शेयर बाजार में एंट्री की थी। हालांकि, कंपनी अपने शेयरधारकों को शानदार रिटर्न देने में कामयाब नहीं रही है। सपाट लिस्टिंग के बाद 20 जनवरी 2026 को टाटा कैपिटल के शेयर 367.30 रुपये पर पहुंचे और 52 हफ्ते का नया हाई बनाया। हालांकि, इधर टाटा कैपिटल के शेयरों में करेक्शन देखने को मिला है और कंपनी के शेयर 326 रुपये के आईपीओ प्राइस से नीचे पहुंच गए हैं। मौजूदा शेयर प्राइस के हिसाब से टाटा कैपिटल के शेयर IPO प्राइस से 5 पर्सेंट और अपने हाई लेवल से 16 पर्सेंट नीचे पहुंच गए हैं।
400 रुपये का टारगेट प्राइस
ब्रोकरेज हाउस सिस्टमैटिक्स इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने टाटा कैपिटल के शेयरों को 400 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यानी, करेंट शेयर प्राइस के हिसाब से कंपनी के शेयरों में 30 पर्सेंट का उछाल देखने को मिल सकता है। ब्रोकरेज हाउस का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026 से 2028 के दौरान कंपनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) और EPS क्रमश: 23 पर्सेंट और 37 पर्सेंट सीएजीआर के हिसाब से बढ़ेगा। टाटा कैपिटल (Tata Capital) की एसेट क्वॉलिटी को लेकर ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि यह बहुत हद तक स्टेबल है और मोटर फाइनेंस में टर्नअराउंड की उम्मीद है। यह बात बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट में कही गई है।
1.96 गुना सब्सक्राइब हुआ था कंपनी का आईपीओ
टाटा कैपिटल का आईपीओ दांव लगाने के लिए 6 अक्टूबर 2025 को खुला था और यह 8 अक्टूबर तक ओपन रहा। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 326 रुपये था। कंपनी के पब्लिक इश्यू का टोटल साइज 15,512 करोड़ रुपये था। कंपनी के आईपीओ में रिटेल इनवेस्टर कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते थे। टाटा कैपिटल का आईपीओ टोटल 1.96 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के आईपीओ में रिटेल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में 1.10 गुना दांव लगा, जबकि एंप्लॉयीज का कोटा 2.92 गुना सब्सक्राइब हुआ था।




साइन इन