Penny Stock Super Tannery jumped 20 Percent today company given 2 times bonus share stock split details 10 रुपये से कम का यह शेयर बना रॉकेट, 2 बार बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी, शेयर का भी कर चुकी है बंटवारा, Business Hindi News - Hindustan
More

10 रुपये से कम का यह शेयर बना रॉकेट, 2 बार बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी, शेयर का भी कर चुकी है बंटवारा

सुपर टेनरी के शेयर मंगलवार को 20% चढ़कर 7.64 रुपये पर पहुंच गए। 5 दिन में कंपनी के शेयरों में 37% से अधिक की तेजी देखने को मिली है। सुपर टेनरी अपने शेयरधारकों को 2 बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है।

Tue, 7 April 2026 05:00 PMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
10 रुपये से कम का यह शेयर बना रॉकेट, 2 बार बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी, शेयर का भी कर चुकी है बंटवारा

पेनी स्टॉक सुपर टेनरी मंगलवार को रॉकेट सा उड़ गया है। सुपर टेनरी के शेयर मंगलवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 20 पर्सेंट की जबरदस्त तेजी के साथ 7.64 रुपये पर पहुंच गया। 5 दिन में सुपर टेनरी के शेयरों में 37 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 30 मार्च से लेकर अब तक यह पेनी स्टॉक 45 पर्सेंट से ज्यादा उछल गया है। सुपर टेनरी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 11 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 5.11 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 80 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। सुपर टेनरी अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है।

2 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
सुपर टेनरी (Super Tannery) अपने शेयरधारकों को 2 बार बोनस शेयर बांट चुकी है। कंपनी ने दिसंबर 2008 में अपने निवेशकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। सुपर टेनरी ने फरवरी 2010 में 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर बांटे। यानी, कंपनी ने अपने शेयरधारक को हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। डिविडेंड देने के मामले में भी कंपनी का अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड है। कंपनी साल 2021 से लगातार अपने निवेशकों को डिविडेंड दे रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:50% से ज्यादा टूट गया टाटा का यह शेयर, 1.60 लाख करोड़ रुपये का लगा है झटका

2 बार अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है कंपनी
सुपर टेनरी (Super Tannery) अपने शेयर का भी बंटवारा (स्टॉक स्प्लिट) कर चुकी है। कंपनी ने 2 बार अपने शेयर का बंटवारा किया है। सुपर टेनरी ने मार्च 2008 में अपने शेयर को 5 टुकड़ों में बांटा। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 2-2 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में बांटा। सुपर टेनरी ने नवंबर 2010 में अपने शेयर को फिर 2 टुकड़े में बांटा। कंपनी ने 2 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 2 शेयरों में बांटा। कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 58.42 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 41.58 पर्सेंट है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहली बार बोनस शेयर का तोहफा, मिलेंगे 5 फ्री शेयर, 2859% चढ़ चुका है शेयर

6 साल में 515% से ज्यादा उछल गए हैं शेयर
सुपर टेनरी (Super Tannery) के शेयर पिछले 6 साल में 515 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 9 अप्रैल 2020 को 1.27 रुपये पर थे। सुपर टेनरी के शेयर 7 अप्रैल 2026 को 7.64 रुपये पर जा पहुंचे हैं। अगर पिछले 5 साल की बात करें तो कंपनी के शेयरों में 165 पर्सेंट से अधिक का उछाल देखने को मिला है। हालांकि, पिछले एक साल में सुपर टेनरी के शेयर 20 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। पिछले 6 महीनों में कंपनी के शेयरों में 10 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,