Q3 नतीजों से गदगद हुए निवेशक, 13% चढ़ा कंपनी का शेयर, सुस्त शेयरों में नई जान
कंपनियों के तिमाही नतीजों का कितना असर होता है इसका अंदाजा Tanla Platforms के शेयरों के प्रदर्शन से लगाया जा सकता है। कंपनी के तिमाही नतीजों के सामने आने का बाद आज शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 13 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है।

कंपनियों के तिमाही नतीजों का कितना असर होता है इसका अंदाजा Tanla Platforms के शेयरों के प्रदर्शन से लगाया जा सकता है। कंपनी के तिमाही नतीजों के सामने आने का बाद आज शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 13 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। यह स्थिति तब है जब शेयर बाजारों में भारी बिकवाली है।
टानला प्लेटफॉर्म के शेयर आज बीएसई में 467.10 रुपये के स्तर पर खुले थे। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 13 प्रतिशत की उछाल के बाद 508.95 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया था।
कितना हुआ कंपनी को नेट प्रॉफिट?
Tanla Platforms ने 22 जनवरी को तिमाही नतीजों का ऐलान किया था। कंपनी ने बताया था कि सालाना आधार पर उनका नेट प्रॉफिट 10.80 प्रतिशत बढ़ चुका है। अक्टूबर से दिसंबर 2025 के दौरान Tanla Platforms का नेट प्रॉफिट 131.30 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 118.50 करोड़ रुपये रहा था।
रेवन्यू की बात करें यह दिसंबर तिमाही में 1121 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 12.1 प्रतिशत अधिक है। पिछले वित्त वर्ष में इसी तिमाही के दौरान 1000.40 करोड़ रुपेय का रेवन्यू हुआ था। कंपनी का EBITDA भी सालाना आधार पर 16.90 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद 190.50 करोड़ रुपये रहा है। बता दें, कंपनी का ग्रॉस प्रॉफिट 309 करोड़ रुपये रहा है। जोकि तिमाही दर तिमाही के आधार पर 7.8 प्रतिशत अधिक है।
लॉन्ग टर्म में संघर्ष कर रही है कंपनी
बीते एक साल में टानला प्लेटफॉर्म के शेयरों की कीमतों में 19 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, दो साल में कंपनी के शेयरों का भाव 56 प्रतिशत गिरा है। बता दें, 5 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 32 प्रतिशत लुढ़क चुका है।
Tanla Platforms के शेयरों पर 10 साल पहले दांव लगाने वाले निवेशकों को 1355 प्रतिशत का फायदा हुआ है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 235 प्रतिशत के रिटर्न की तुलना में कई गुना अधिक है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन