Jonjua Overseas Ltd share jumps 12 percent in ex bonus date stock price below 10 rupee Ex-Bonus डेट पर 12% उछला पेनी स्टॉक, मिलेंगे 5 शेयर फ्री, कीमत 10 रुपये से कम, Business Hindi News - Hindustan
More

Ex-Bonus डेट पर 12% उछला पेनी स्टॉक, मिलेंगे 5 शेयर फ्री, कीमत 10 रुपये से कम

Bonus Share: शेयर बाजार में आज पेनी स्टॉक जोनजुआ ओवरसीज लिमिटेड (Jonjua Overseas Ltd) के शेयर एक्स-बोनस ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के शेयरों में एक्स-डेट पर 12 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है।

Fri, 23 Jan 2026 12:28 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Ex-Bonus डेट पर 12% उछला पेनी स्टॉक, मिलेंगे 5 शेयर फ्री, कीमत 10 रुपये से कम

Bonus Share: शेयर बाजार में आज पेनी स्टॉक जोनजुआ ओवरसीज लिमिटेड (Jonjua Overseas Ltd) के शेयर एक्स-बोनस ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के शेयरों में एक्स-डेट पर 12 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। बता दें, योग्य निवेशकों कंपनी ने 5 शेयर बोनस शेयर देने का फैसला किया है।

आज है बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट

एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने कहा था कि 40 शेयर पर 5 शेयर बोनस के तौर पर योग्य निवेशकों को दिया जाएगा। इस बोनस शेयर के लिए कंपनी आज यानी शुक्रवार की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:52 वीक हाई पर पहुंचा यह चर्चित स्टॉक, चांदी बनी तेजी की वजह

12% उछला भाव

बीएसई में यह पेनी स्टॉक आज शुक्रवार को 5.65 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 12.30 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। जिसके बाद जोनजुआ ओवरसीज लिमिटेड का शेयर 5.75 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। बता दें, कंपनी के शेयरों का भाव 52 वीक हाई 11 रुपये और 52 वीक लो लेवल 4.90 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 14.98 करोड़ रुपये का है।

5वीं बार बोनस शेयर दे रही है कंपनी

कंपनी ने पहली बार 2019 में बोनस शेयर दिया था। तब योग्य निवेशकों को 25 शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर दिया था। दूसरी बार कंपनी 2021 में एक्स-बोनस ट्रेड की थी। तब योग्य निवेशकों को 37 शेयर पर 5 शेयर बोनस मिला था। 2022 में कंपनी ने 23 शेयर पर 4 शेयर बोनस और 2023 में कंपनी 50 शेयर पर 9 शेयर बोनस दिया था। बता दें,आखिरी बार डिविडेंड कंपनी ने पिछले साल सितंबर दिया था। जब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 0.10 रुपये का डिविडेंड मिला था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 दिन में 2.80 गुना सब्सक्राइब, GMP अभी से दिखा रहा ₹151 पर लिस्टिंग

शेयर बाजार में कैसा है प्रदर्शन

इस स्टॉक की स्थिति शेयर बाजारों में अच्छी नहीं है। जोनजुआ ओवरसीज लिमिटेड के शेयरों का भाव 6 महीने में 41 प्रतिशत टूट चुका है। वहीं, एक साल में बोनस शेयर शेयर का भाव 42 प्रतिशत गिरा है। बता दें, 5 साल से होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 29 प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,