Suzlon Energy shares rally analysts see up to more upside check target price सुजलॉन के शेयर में आया उछाल, अभी और 40% बढ़ सकता है भाव, एक साथ 5 ब्रोकरेज फिदा, Business Hindi News - Hindustan
More

सुजलॉन के शेयर में आया उछाल, अभी और 40% बढ़ सकता है भाव, एक साथ 5 ब्रोकरेज फिदा

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन सुजलॉन के शेयर में 2 पर्सेंट से ज्यादा का उछाल आया और यह 55.49 रुपये तक पहुंच गया। शेयर मार्च 2026 की शुरुआत में अपने 52-हफ्ते के निचले स्तर 38.17 रुपये से 45 पर्सेंट से अधिक ऊपर चढ़ चुका है।

Tue, 26 May 2026 06:28 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
सुजलॉन के शेयर में आया उछाल, अभी और 40% बढ़ सकता है भाव, एक साथ 5 ब्रोकरेज फिदा

Suzlon Energy share: बाजार में बड़ी गिरावट के बीच सुजलॉन एनर्जी के शेयर मंगलवार को डिमांड में थे। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन सुजलॉन के शेयर में 2 पर्सेंट से ज्यादा का उछाल आया और यह 55.49 रुपये तक पहुंच गया। ब्रोकरेज फर्म भी इस शेयर को लेकर पॉजिटिव हैं। ब्रोकरेज फर्म कंपनी के FY27 के लिए एग्जीक्यूशन प्लान्स और कंपनी के लिए ग्रोथ के नए मौकों को लेकर पॉजिटिव हैं। कुछ ब्रोकरेज फर्म्स ने टारगेट बढ़ा दिए हैं और शेयर में 40 फीसदी तक की बढ़त देख रहे हैं।

शेयर का परफॉर्मेंस और टारगेट प्राइस

यह शेयर बंद होते समय 55 रुपये के स्तर पर रहा। शेयर मार्च 2026 की शुरुआत में अपने 52-हफ्ते के निचले स्तर 38.17 रुपये से 45 पर्सेंट से अधिक ऊपर चढ़ चुका है। सेंट्रम ब्रोकिंग ने कहा कि जैसे-जैसे भारत में विंड कैपेसिटी में बढ़ोतरी तेज होगी और इंस्टॉल्ड बेस के साथ-साथ सर्विस रेवेन्यू भी बढ़ेगा कंपनी को फायदा होगा। कंपनी प्रॉफिटेबिलिटी में सुधार और कैश फ्लो जेनरेट करने के लिए अच्छी स्थिति में है। रिपोर्ट में कहा गया -हम शेयर पर अपनी 'बाय' (खरीदें) रेटिंग को बनाए रखते हैं और प्रति शेयर ₹75 (पहले ₹74) का संशोधित टारगेट प्राइस निर्धारित करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब 5% डीए बढ़ाने का ऐलान, इन सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी
ये भी पढ़ें:RBI ने दिया लाइसेंस तो दौड़ पड़ा यह चर्चित शेयर, आपके पोर्टफोलियो में भी है?

एक अन्य ब्रोकरेज सिस्टमैटिक्स इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के मुताबिक कंपनी के शेयर 71 रुपये तक जा सकते हैं। इसके अलाव, ब्रोकरेज मोतीलाल ओसवाल ने शेयर के लिए 'खरीदें' की रेटिंग दी और 65 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ कहा कि EPC बिजनेस का कुल ऑर्डर मिक्स में हिस्सा लगातार बढ़ रहा है, जिससे वर्किंग कैपिटल पर कुछ दबाव पड़ सकता है। एक अन्य ब्रोकरेज ICICI सिक्योरिटीज ने इस शेयर को 'खरीदें' (Buy) रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 65 रुपये तय किया है।

वहीं, JM फाइनेंशियल ने बताया कि पिछले आठ तिमाहियों में 4006MW की डिलीवरी में से सिर्फ 1,080MW के उपकरण ही चालू किए जा सके हैं। कंपनी ने बाय रेटिंग और 65 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ कहा कि वर्किंग कैपिटल डेज सुधरकर 124 दिन हो गए हैं, जो हमारी उम्मीदों से बेहतर है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में सुजलॉन एनर्जी का मुनाफा 5.6 प्रतिशत घटकर 1,114 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से डिफर्ड टैक्स क्रेडिट में कमी से कंपनी का लाभ घटा है। सुजलॉन ने वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 1,181 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:4 महीने से मालामाल कर रहा यह शेयर, अब 170 रुपये के करीब पहुंच गया भाव

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का मुनाफा बढ़कर 3,163 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 2,072 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी की परिचालन आय भी बढ़कर 16,679 करोड़ रुपये रही, जबकि 2024-25 में यह 10,851 करोड़ रुपये थी।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,