da or dearness allowance hike 5 percent declares good news for this state government employees and pensioners अब 5% डीए बढ़ाने का ऐलान, इन सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, Business Hindi News - Hindustan
More

अब 5% डीए बढ़ाने का ऐलान, इन सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी

केंद्र की तरह राज्य सरकारें भी अपने कर्मचारियों के भत्ते का ऐलान करने लगी हैं। इसी कड़ी में अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों ने भत्ते में 2 पर्सेंट का इजाफा किया है।

Tue, 26 May 2026 04:20 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
अब 5% डीए बढ़ाने का ऐलान, इन सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी

केंद्र सरकार के कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों का जितना इंतजार है उतना ही साल की दूसरी छमाही के महंगाई भत्ते यानी डीए का इंतजार है। केंद्रीय कर्मचारियों के साल की पहली छमाही के डीए का ऐलान अप्रैल महीने में हुआ तो दूसरी छमाही के लिए सितंबर या अक्टूबर में फैसले की उम्मीद है। केंद्र सरकार ने पहली छमाही के डीए में 2 पर्सेंट की बढ़ोतरी की है। इस माहौल के बीच राज्य सरकारें भी अपने कर्मचारियों के भत्ते का ऐलान करने लगी हैं। इसी कड़ी में अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों ने भत्ते में 2 पर्सेंट का इजाफा किया है। अब त्रिपुरा की सरकार ने भी अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर बड़ा ऐलान किया है।

5 पर्सेंट की बढ़ोतरी

त्रिपुरा ने पिछले हफ्ते राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 5% की बढ़ोतरी की घोषणा की है। इससे मूल वेतन में सैलरी का हिस्सा बढ़कर 41% हो गया है। हाल ही में मुख्यमंत्री माणिक साहा द्वारा की गई घोषणा के अनुसार यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी। साहा ने बताया कि इस बढ़ोतरी से 1,02,563 राज्य सरकारी कर्मचारियों और 81,019 पेंशनभोगियों को फायदा होगा। उन्होंने आगे कहा कि सरकारी कर्मचारियों को 5% डीए देने के लिए राज्य सरकार हर साल अतिरिक्त ₹500 करोड़ खर्च करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RBI ने दिया लाइसेंस तो दौड़ पड़ा यह चर्चित शेयर, आपके पोर्टफोलियो में भी है?

उन्होंने कहा- हम कर्मचारियों के लिए डीए बढ़ाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं ताकि केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के साथ उनके वेतन का अंतर कम किया जा सके। राज्य के वित्त मंत्री प्रणजीत सिंघा रॉय के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 के लिए त्रिपुरा के कुल ₹34,212.31 करोड़ के बजट में से, वेतन और पेंशन पर लगभग ₹15,000 करोड़ खर्च किए जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बैंक अकाउंट से घर खरीदने तक... सरकार ने बदल दिए पैन कार्ड से जुड़े नियम

वित्त मंत्रालय, रेलवे और IBA की ओर से DA में बढ़ोतरी

वित्त मंत्रालय ने 22 अप्रैल को केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए डीए में 2% की बढ़ोतरी की, जो 1 जनवरी 2026 से प्रभावी है। इसके बाद 2 मई को इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) ने भी बैंक कर्मचारियों के लिए मई, जून और जुलाई 2026 महीनों के लिए डीए को संशोधित किया ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:4 महीने से मालामाल कर रहा यह शेयर, अब 170 रुपये के करीब पहुंच गया भाव

इससे सभी स्तरों पर कामगारों और अधिकारी कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी हुई। इसके तहत, ₹48,000 से ₹1,17,000 के बीच की बेसिक सैलरी के लिए डीए में बढ़ोतरी ₹435 से ₹1,050 के बीच है। इसके अलावा, 13 मई को भारतीय रेलवे ने भी अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए डीए में 2% की बढ़ोतरी की, जो 1 जनवरी 2026 से लागू होगी।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,