Suzlon energy shares rally above 50 percent in seven weeks more upside or not know here 5 महीने के हाई पर सुजलॉन एनर्जी के शेयर, ब्रोकरेज को लगा करेक्शन का डर, Business Hindi News - Hindustan
More

5 महीने के हाई पर सुजलॉन एनर्जी के शेयर, ब्रोकरेज को लगा करेक्शन का डर

बीते 9 मार्च को शेयर लगभग 28% गिरकर अपने 52 हफ्ते के नए निचले स्तर 38.19 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गए थे। अब शेयर रिकवरी मोड में है।हालांकि,  ब्रोकरेज का मानना है कि शेयर में करेक्शन आ सकता है।

Tue, 28 April 2026 04:20 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
5 महीने के हाई पर सुजलॉन एनर्जी के शेयर, ब्रोकरेज को लगा करेक्शन का डर

Suzlon Energy share price: बाजार में सुस्ती के बावजूद एनर्जी सेक्टर की कंपनी-सुजलॉन एनर्जी के शेयर मंगलवार को डिमांड में थे। बीते कुछ दिनों से सुजलॉन के शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। इस साल मार्च में अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंचने के बाद लगभग सात हफ्तों में शेयर 51% से अधिक उछल गया है। बता दें कि साल की शुरुआत में सुजलॉन के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। बीते 9 मार्च को शेयर लगभग 28% गिरकर अपने 52 हफ्ते के नए निचले स्तर 38.19 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गए थे।

हालांकि, इसके बाद शेयर रिकवरी मोड में आया। शेयर ने न सिर्फ साल की शुरुआत में हुए सारे नुकसान की भरपाई कर ली बल्कि मंगलवार को यह 5 महीने के अपने सबसे ऊंचे स्तर 57.74 रुपये प्रति शेयर पर भी पहुंच गया। बता दें कि सुजलॉन के शेयरों में एक महीने में लगभग 40% की बढ़त हुई है और 2026 में अब तक इनमें लगभग 9% की तेजी आई है। लंबे समय में, इस स्टॉक ने तीन सालों में 587% और पांच सालों में जबरदस्त 1,223% का रिटर्न दिया है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

सुजलॉन के शेयर के फ्यूचर पर SBI सिक्योरिटीज में टेक्नीकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च के हेड सुदीप शाह ने कहा कि सुजलॉन ने मार्च के अपने निचले स्तर से जबरदस्त वापसी की है। उन्होंने बताया कि यह शेयर अब अपने मुख्य शॉर्ट-टर्म और लॉन्ग-टर्म मूविंग एवरेज से काफी ऊपर ट्रेड कर रहा है। ब्रोकरेज के मुताबिक यह शेयर ओवरबॉट जोन में प्रवेश कर गया है, जिससे निकट भविष्य में मुनाफावसूली की संभावना बढ़ गई है। सुदीप शाह का मानना ​​है कि सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में हेल्दी करेक्शन के बाद एंट्री का बेहतर मौका देगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PF अकाउंट से हो सकता है 80 लाख रुपये तक का इंतजाम, समझ लीजिए पूरा गणित
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नया लाइसेंस और ब्लॉक डील...दो दिन में 20% से ज्यादा उछला यह चर्चित शेयर

INVasset PMS के बिजनेस हेड हर्षल दासानी ने कहा कि एक तेज रिकवरी के बाद सुजलॉन का टेक्निकल सेटअप काफी मजबूत हो गया है। दासानी ने कहा कि एक बड़े नजरिए से देखें तो, सुजलॉन एनर्जी के शेयर की कीमत के हफ्ते और महीने के स्ट्रक्चर यह बताते हैं कि यह सिर्फ एक राहत रैली नहीं है बल्कि एक हेल्दी करेक्शन के बाद मुख्य तेजी के ट्रेंड को फिर से शुरू करने की कोशिश है। उन्होंने डिप्स पर खरीदने की रणनीति को फॉलो करने की सलाह दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बोनस शेयर देगी टाटा की दिग्गज कंपनी, रिकॉर्ड डेट का हुआ ऐलान

इसके अलावा, JM फाइनेंशियल ने सुजलॉन के शेयरों पर 'Buy' की रेटिंग बरकरार रखी है। इसका टारगेट प्राइस 64 रुपये प्रति शेयर है। ब्रोकरेज ने इस रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी को ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का अनजाने में मिला फायदा उठाने वाला बताया है, जिससे गैस-आधारित बिजली उत्पादन में कमी आ सकती है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,