One MobiKwik Systems shares soar above 20 percent in two sessions What reason behind know here नया लाइसेंस और ब्लॉक डील...दो दिन में 20% से ज्यादा उछला यह चर्चित शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

नया लाइसेंस और ब्लॉक डील...दो दिन में 20% से ज्यादा उछला यह चर्चित शेयर

वन मोबिक्विक सिस्टम्स ने बताया कि उसे भारतीय रिजर्व बैंक से गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) का लाइसेंस मिल गया है। बीते सोमवार को ऐलान के बाद दो दिन में यह शेयर 20 पर्सेंट से ज्यादा उछल गया है।

Tue, 28 April 2026 02:13 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
नया लाइसेंस और ब्लॉक डील...दो दिन में 20% से ज्यादा उछला यह चर्चित शेयर

One MobiKwik Systems share: फिनटेक कंपनी- वन मोबिक्विक सिस्टम्स के शेयर में मंगलवार को लगातार दूसरे कारोबारी दिन तूफानी तेजी देखी गई। इस कंपनी के शेयर मंगलवार को BSE पर 8% तक चढ़कर दिन के उच्चतम स्तर 243 रुपये पर पहुंच गए। बता दें कि सिर्फ दो कारोबारी दिन में कंपनी के शेयरों में 20% से अधिक की तेजी आई है। बहरहाल, आइए जान लेते हैं कि आखिर शेयर रॉकेट क्यों बना है।

क्यों आई है तेजी?

दरअसल, वन मोबिक्विक सिस्टम्स ने सोमवार को स्टॉक एक्सचेंज से बताया कि उसे भारतीय रिजर्व बैंक से गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) का लाइसेंस मिल गया है। कंपनी ने बताया कि इस लाइसेंस के तहत वह अपने पूर्ण-स्वामित्व वाली इकाई मोबीक्विक फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (एमएफएसपीएल) के जरिए कर्ज देने का नया कारोबार शुरू करेगी।

क्या कहा कंपनी के को-फाउंडर ने?

बिजनेस स्टैंडर्ड की एक खबर के मुताबिक कंपनी की योजना कैलेंडर वर्ष 2026 के आखिर तक एनबीएफसी ऑपरेशंस शुरू करने की है। हालांकि, यह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से सर्टिफिकेट ऑफ रजिस्ट्रेशन (CoR) मिलने पर निर्भर करेगा। यह जानकारी कंपनी की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, को-फाउंडर और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर उपासना टाकू ने दी। इस नए कारोबार से कंपनी को ऋण सेवाओं का विस्तार करने, नए क्रेडिट उत्पाद विकसित करने और अधिक कस्टमर, मर्चेंट्स तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी। कंपनी के अनुसार, नया एनबीएफसी मोबिक्विक के 18.6 करोड़ से अधिक कस्टमर बेस, मजबूत टेक्नोलॉजी स्ट्रक्चर, रिस्क वैल्युएशन आदि का लाभ उठाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹200 के पार जा सकता है इस बड़े बैंक का शेयर, तिमाही नतीजों में मिली है अच्छी खबर

शेयर में तेजी का एक कारण ये भी

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि वेंचर कैपिटल फर्म Peak XV Partners ने एक ब्लॉक डील के जरिए फिनटेक फर्म मोबिक्विक से बाहर निकलने का फैसला किया है। यह डील 130 करोड़ रुपये ($13.76 मिलियन) से ज्यादा की थी। जानकारी के मुताबिक 31 मार्च 2026 तक Peak XV के पास वन मोबिक्विक सिस्टम्स में 7.89% हिस्सेदारी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बोनस शेयर देगी टाटा की दिग्गज कंपनी, रिकॉर्ड डेट का हुआ ऐलान
ये भी पढ़ें:PF अकाउंट से हो सकता है 80 लाख रुपये तक का इंतजाम, समझ लीजिए पूरा गणित

रॉयटर्स के सूत्र के हवाले से बताया गया है कि Peak XV ने करीब 60.8 करोड़ शेयर या लगभग 7.7% इक्विटी, 214 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर बेचे। वहीं, इस ब्लॉक डील के खरीदारों में निवेश फर्म Florintree एडवाइजर, Viridian एसेट मैनेजमेंट, Dymon एशिया और कर्मा कैपिटल शामिल थे। बता दें कि Peak XV, मोबिक्विक में शुरुआती संस्थागत निवेशकों में से एक था। पीक XV और वन मोबिक्विक सिस्टम्स से इस संबंध में संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन दोनों की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। वन मोबिक्विक सिस्टम्स के शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो प्रमोटर्स के पास 25.08 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 74.92 फीसदी की है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,