String Metaverse Ltd gives 10270 percent return stock going to split into 10 parts check record date here 10270% का रिटर्न, अब 10 टुकड़ों में बंट जाएगा शेयर, रिकॉर्ड डेट तय, Business Hindi News - Hindustan
More

10270% का रिटर्न, अब 10 टुकड़ों में बंट जाएगा शेयर, रिकॉर्ड डेट तय

Stock Split News: स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 10 हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो जाएगा।

Sat, 4 April 2026 06:55 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
10270% का रिटर्न, अब 10 टुकड़ों में बंट जाएगा शेयर, रिकॉर्ड डेट तय

Multibagger Stock: String Metaverse Ltd के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है। कंपनी के शेयरों को 10 हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। बता दें, कंपनी के शेयरों का भाव 150 रुपये से कम का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोने की कीमतों में 41000 रुपये की गिरावट, चांदी का दाम 1.52 लाख रुपये गिरा

किस दिन है रिकॉर्ड डेट?

स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 10 हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के लिए कंपनी ने 24 अप्रैल 2024 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 साल में 3123% तक का रिटर्न, इन तीन स्टॉक ने किया निवेशकों को मालामाल

शेयरों का प्रदर्शन कैसा है?

गुरुवार को कंपनी के शेयर बीएसई में 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 120.30 रुपये के लेवल पर था। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 53 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। कंपनी का 52 वीक हाई 324.35 रुपये और 52 वीक लो लेवल 82.56 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1400 करोड़ रुपये का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या LPG सिलेंडर की कीमतों में हुआ कोई इजाफा? यहां चेक करें रेट

10 साल में 10270% का रिटर्न

तीन साल में String Metaverse Ltd के शेयरों की कीमतों में 8371 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 5 साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 4850 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 10 साल में यह स्टॉक 10270 प्रतिशत चढ़ चुका है। बता दें, इस कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 81.79 प्रतिशत है। वहीं, पब्लिक के पास 18.21 प्रतिशत हिस्सा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,