Multibagger Stocks these three company gives 3123 percent retrun check details here 3 साल में 3123% तक का रिटर्न, इन 3 स्टॉक ने किया निवेशकों को मालामाल, Business Hindi News - Hindustan
More

3 साल में 3123% तक का रिटर्न, इन 3 स्टॉक ने किया निवेशकों को मालामाल

Multibagger Stocks: पिछले तीन साल में इन कंपनियों के शेयरों की कीमतों में 3123 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इन कंपनियों ने पिछले एक साल में भी अच्छा रिटर्न दिया है। 

Sat, 4 April 2026 03:53 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
3 साल में 3123% तक का रिटर्न, इन 3 स्टॉक ने किया निवेशकों को मालामाल

Multibagger Stocks: पिछले तीन साल में तीन कंपनियों ने निवेशकों को मोटा रिटर्न दिया है। ये कंपनियां अमूमन चर्चा से दूर रहती हैं। शेयर बाजार में निवेशकों को 3123 प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है। आइए डीटेल्स में जानते हैं इन कंपनियों के विषय में ..

1-GE Vernova T&D India

बीते तीन साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 3123 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इस दौरान कंपनी के शेयरों का भाव 119 रुपये से बढ़कर 3824 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है। वित्त वर्ष 24 में कंपनी के शेयरों का भाव 617 प्रतिशत, वित्त वर्ष 25 में 83 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2026 में 134 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 लाख रुपये की SIP ने निवेशकों को बना दिया करोड़पति, मिला ₹1.54 करोड़ का रिटर्न

बीते 5 साल में यह स्टॉक 3048 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, 2025 में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 5 रुपये का डिविडेंड दिया है। 2024 में कंपनी ने 2 रुपये का डिविडेंड दिया था।

2- City Pulse Multiventures

पिछले तीन साल में कंपनी के शेयरों का भाव 2540 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान स्टॉक का भाव 86 रुपये से बढ़कर 2279 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 52 प्रतिशत, वित्त वर्ष 2025 में कंपनी के शेयरों का भाव 819 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2026 में 102 प्रतिशत चढ़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोने की कीमतों में 41000 रुपये की गिरावट, चांदी का दाम 1.52 लाख रुपये गिरा

दो साल में यह स्टॉक 1633 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 5 साल में इस स्टॉक का भाव 14748 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, इस कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 11.98 प्रतिशत है। वहीं, पब्लिक की हिस्सेदारी 88.02 प्रतिशत है।

3- मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX)

2026 में कंपनी के शेयरों का बंटवारा हुआ था। जिसके बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो गया था। कंपनी जनवरी में एक्स-स्प्लिट स्टॉक के तौर ट्रेड किया था। बता दें, 2025 में कंपनी ने एक शेयर पर 30 रुपये का डिविडेंड दिया निवेशकों को दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लगातार प्रॉफिट बना रही है कंपनी का आएगा IPO, सेबी के पास किया आवदेन

तीन साल में इस स्टॉक का भाव 705 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान स्टॉक का भाव 303 रुपये से बढ़कर 2441 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,