LPG Price Today not changed check here latest price LPG Price Today: क्या एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुआ कोई इजाफा? यहां चेक करें रेट, Business Hindi News - Hindustan
More

LPG Price Today: क्या एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुआ कोई इजाफा? यहां चेक करें रेट

LPG Price Today: आज भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ है। आखिरी बार घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी 7 मार्च 2026 को हुई थी। 

Sat, 4 April 2026 08:36 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
LPG Price Today: क्या एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुआ कोई इजाफा? यहां चेक करें रेट

LPG Price Today: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत सहित कई देशों में एलपीजी की आपूर्ति पर असर पड़ा है। जिसकी वजह से कीमतों में इजाफा देखने को मिला है। 1 अप्रैल को देश में कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। 19 किलोग्राम के कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट 195 रुपये से 218 रुपये तक बढ़ा गया था। इसके अलावा 5 किलोग्राम के छोटे सिलेंडर के रेट में 51 रुपये का इजाफा हुआ था। बता दें, तब घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की गई थी। आखिरी बार घरेलू सिलेंडर का दाम 7 मार्च 2026 को बढ़ाया गया था। तब कीमतों में 60 रुपये का इजाफा हुआ था। जिसके बाद दिल्ली में घरेलू सिलेंडर का रेट 913 रुपये हो गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चांदी की कीमतों में 206737 रुपये की गिरावट, क्या अभी और गिरेगा रेट?

कॉमर्शियल सिलेंडर का क्या चल रहा है रेट?

कीमतों में बढ़ोतरी के बाद कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट दिल्ली में बढ़कर 2078.50 रुपये और मुंबई में 2031 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। दोनों प्रमुख शहरों में 195.50 रुपये का इजाफा हुआ था। चेन्नई में कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट 218 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 2208 रुपये हो गया। वहीं, चेन्नई में 203 रुपये का इजाफा हुआ। जिसके बाद इस शहर में रेट 2246 रुपये हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाक में 458 रुपये में बिक रहा पेट्रोल, क्या भारत में भी कीमतों में हुआ बदलाव

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष ने बढ़ाया दबाव

कीमतों में हो रहे इजाफे का सीधा सम्बंध मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष से है। 28 फरवरी से अबतक क्रूड ऑयल की कीमतों में 50 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज प्रभावित होने की वजह से सप्लाई चेन बाधित हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टाटा ग्रुप की धाकड़ कंपनी करने जा रही Q4 रिजल्ट का ऐलान, डिविडेंड पर भी फैसला

भारत के लिए चिंता का विषय

ईरान युद्ध की वजह से भारत में कुछ ही एलपीजी टैंकर पिछले एक महीने में पहुंचे हैं। देश अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा खाड़ी के देशों से आयात करता है। लेकिन युद्ध ने सप्लाई चेन को बुरी तरह झकझोर दिया। केंद्र सरकार ने रिफाइनरी कंपनियों को एलपीजी बढ़ाने का निर्देश दिया है। जिससे देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत ना हो।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,