stock picks today big movments expected in these 6 shares including tata motors and adani power आज के स्टॉक पिक्स: टाटा मोटर्स, अडानी पावर समेत इन 6 शेयरों में बड़ी हलचल की उम्मीद, Business Hindi News - Hindustan
More

आज के स्टॉक पिक्स: टाटा मोटर्स, अडानी पावर समेत इन 6 शेयरों में बड़ी हलचल की उम्मीद

आज के स्टॉक पिक्स: आज 6 प्रमुख कंपनियों के शेयरों पर आज शेयर मार्केट की नजर रहेगी। इनमें विप्रो, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, इमामी, जे कुमार इंफ्राप्रोजेक्ट्स, RVNL और अडानी पावर शामिल हैं। कंपनियों के बारे में बड़े अपडेट्स हैं, जो निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचने पर मजबूर कर देंगे।

Mon, 6 April 2026 08:12 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
आज के स्टॉक पिक्स: टाटा मोटर्स, अडानी पावर समेत इन 6 शेयरों में बड़ी हलचल की उम्मीद

आज के स्टॉक पिक्स: आज 6 प्रमुख कंपनियों के शेयरों पर आज शेयर मार्केट की नजर रहेगी। इनमें विप्रो, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, इमामी, जे कुमार इंफ्राप्रोजेक्ट्स, रेल विकास निगम लिमिटेड और अडानी पावर शामिल हैं। कंपनियों के बारे में बड़े अपडेट्स हैं, जो निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींचने पर मजबूर कर देंगे।

विप्रो लिमिटेड

विप्रो लिमिटेड के शेयरों पर सोमवार, 6 अप्रैल को विशेष ध्यान रहेगा, क्योंकि कंपनी ने ओलाम ग्रुप के साथ एक लंबी अवधि का ट्रांसफॉर्मेशन डील हासिल की है। यह आठ साल का समझौता कुल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू में 1 अरब डॉलर को पार करने की उम्मीद है, जिसमें 800 मिलियन डॉलर का निर्धारित व्यय शामिल है।

पिछले सत्र में विप्रो के शेयर 1.89% की बढ़त के साथ 194.80 रुपये पर बंद हुए, हालांकि इस साल अब तक यह स्टॉक 27% से अधिक लुढ़क चुका है। विप्रो के शेयर अपने पांच सप्ताह के हाई 273.1 रुपये (जो पिछले साल 22 दिसंबर को बना था) से अब तक 30% तक गिर चुके हैं।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर की कीमत पर आज निवेशकों की निगाहें टिकी रहेंगी। ऑटो दिग्गज की ब्रिटिश लग्जरी कार सब्सिडियरी जगुआर लैंड रोवर (JLR) द्वारा जारी वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही और 31 मार्च 2026 को समाप्त पूरे वित्त वर्ष के थोक और रिटेल सेल के आंकड़े हैं। पिछले वर्ष की तुलना में चौथी तिमाही में यूरोप को छोड़कर सभी बाजारों में थोक बिक्री घटी है। यूरोप में 4.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अन्य बाजारों में यूके में 23.1 प्रतिशत, उत्तरी अमेरिका में 19.0 प्रतिशत, चीन में 29.8 प्रतिशत, ओवरसीज (अन्य विदेशी बाजार) में 7.9 प्रतिशत और मेना क्षेत्र में 2.4 प्रतिशत की गिरावट आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RBI के इस फैसले ने बैंकों को दिया बड़ा झटका, मार्केट वैल्यू 95 अरब डॉलर घटी

Emami : एक्सियम आयुर्वेद में हिस्सेदारी बढ़ाई

इमामी ने एक्सियम आयुर्वेद में बची हुई 73.5% हिस्सेदारी खरीदने के लिए डील कर लिया है। पहले चरण में इमामी ने 36.7% की अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदी (पहले से कंपनी के पास लगभग 26.5% हिस्सेदारी थी)। यह अधिग्रहण अगले तीन महीनों में चरणबद्ध तरीके से पूरा होगा। इस सौदे में कुल 200 करोड़ रुपये तक का प्रावधान है। बता दें इमामी के शेयर शुक्रवार को 1.28% ऊपर 398.50 रुपये पर बंद हुए थे। पिछले एक महीने में यह शेयर 13 पर्सेंट लुढ़क चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम से तेल, सोना और चांदी पर क्या होगा असर?

जे कुमार इंफ्राप्रोजेक्ट्स : लखनऊ में 1,184 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला

कंपनी को लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के वृंदावन योजना में 10,000 लोगों की क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-सम्मेलन केंद्र बनाने के लिए 1,184 करोड़ रुपये का ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन) कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

रेल विकास निगम लिमिटेड : दक्षिण मध्य रेलवे से 242.5 करोड़ का लोआ मिला

कंपनी को दक्षिण मध्य रेलवे से 242.5 करोड़ रुपये का लेटर ऑफ अवार्ड (LoA) मिला है। यह ओंगोल-गुडूर सेक्शन (विजयवाड़ा डिवीजन) में 1x25kV से 2x25kV AT फीडिंग सिस्टम में अपग्रेडेशन के लिए है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टाटा के इस शेयर पर रखें नजर, 35% टूटने के बाद भी क्यों बुलिश है जियोजित

अडानी पावर: महाराष्ट्र को 2,500 मेगावाट बिजली की सप्लाई

कंपनी को महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी (MSEDCL) से 25 साल के लिए 2,500 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी (RE) राउंड-द-क्लॉक (RTC) बिजली की सप्लाई का लेटर ऑफ अवार्ड (LoA) मिला है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,