rbi decision big blow to banks market value drops by 95 billion dollar what risks lie ahead RBI के इस फैसले ने बैंकों को दिया बड़ा झटका, मार्केट वैल्यू 95 अरब डॉलर घटी, क्या है आगे का खतरा?, Business Hindi News - Hindustan
More

RBI के इस फैसले ने बैंकों को दिया बड़ा झटका, मार्केट वैल्यू 95 अरब डॉलर घटी, क्या है आगे का खतरा?

भारतीय बैंकों के शेयरों में पिछले कुछ हफ्तों में भारी गिरावट आई है। करीब 95 अरब डॉलर की मार्केट वैल्यू कम हो चुकी है। अब आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में यह दबाव और बढ़ सकता है।

Mon, 6 April 2026 06:21 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
RBI के इस फैसले ने बैंकों को दिया बड़ा झटका, मार्केट वैल्यू 95 अरब डॉलर घटी, क्या है आगे का खतरा?

भारतीय बैंकों के शेयरों में पिछले कुछ हफ्तों में भारी गिरावट आई है। करीब 95 अरब डॉलर की मार्केट वैल्यू कम हो चुकी है। अब आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में यह दबाव और बढ़ सकता है। आरबीआई रुपये को रिकॉर्ड निचले स्तर पर जाने से बचाने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए उसने बाजार में डॉलर बेचकर रुपये को संभालने की कोशिश की है, लेकिन इस कदम से बैंकों के पास नकदी डालने की उनकी क्षमता कम हो गई है।

पहले से ही वित्तीय हालात सख्त हुए हैं, जिसका सीधा असर बैंकों के मुनाफे पर पड़ेगा। वहीं, मिडिल ईस्ट में लंबे समय से चल रहे संघर्ष से भारत की कर्ज वसूली की रफ्तार धीमी हो सकती है, जिससे लोन ग्रोथ पर भी असर पड़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग, कई देश झुलसे, भारत पर क्यों नहीं आई कोई आंच

विदेशी निवेशकों ने निकाले पैसे

आंकड़ों के मुताबिक, मार्च के पहले 15 दिनों में ही विदेशी निवेशकों ने वित्तीय कंपनियों के शेयरों से रिकॉर्ड 327 अरब रुपये (करीब साढ़े 3 अरब डॉलर) निकाल लिए हैं। बैंक निफ्टी मार्च की शुरुआत से अब तक 95 अरब डॉलर गिर चुका है। यह बियर मार्केट (20% या उससे अधिक की गिरावट) से बाल-बाल बचा है।

क्या कहते हैं जानकार?

वेल्थमिल्स सिक्योरिटीज के इक्विटी स्ट्रैटेजिस्ट क्रांति बथिनी का कहना है कि आने वाले समय में मॉनिटरी पॉलिसी के सख्त बने रहने की उम्मीद है, जिससे बैंक स्टॉक्स पर और दबाव बन सकता है। हालांकि, उनका यह भी मानना है कि गिरावट के बाद बैंक स्टॉक्स के वैल्यूएशन आकर्षक होते जा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹10 से कम के इस शेयर पर सोमवार को होगी बाजार की नजर, आखिर ऐसा हुआ क्या है?

क्यों अहम है यह मामला?

ब्लूमबर्ग के मुताबिक बैंक स्टॉक भारत के 4.5 ट्रिलियन डॉलर के शेयर बाजार का करीब एक तिहाई हिस्सा हैं। अगर बैंकों के शेयरों में कमजोरी बनी रहती है, तो पूरे बाजार पर इसका बुरा असर पड़ेगा, जो पहले से ही साल 2023 में सबसे ज्यादा गिरावट वाले बाजारों में शामिल है।

उम्मीद की किरण भी

कुछ विशेषज्ञ बैंक स्टॉक्स के बेहतर वैल्यूएशन और भारत की लंबी अवधि की तेज आर्थिक विकास दर के आधार पर उम्मीद भी जता रहे हैं। फिलहाल बैंक निफ्टी 1.5 गुना वन-ईयर फॉरवर्ड प्राइस-टू-बुक पर ट्रेड कर रहा है, जो 2020 के बाद अपने सबसे निचले स्तर पर है। सिटीबैंक ने सरकारी बैंकों के मुकाबले प्राइवेट सेक्टर के बैंकों को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है, क्योंकि उनका मानना है कि निजी बैंक मौजूदा मुश्किलों को बेहतर तरीके से झेल सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम से तेल, सोना और चांदी पर क्या होगा असर?

क्या है आगे का खतरा?

ब्लूमबर्ग ने जेफरीज के हवाले से बताया है कि आरबीआई के नियमों के चलते बैंकों को अपने करेंसी ट्रेड्स से करीब 50 अरब रुपये का नुकसान उठाना पड़ सकता है। फिच रेटिंग्स को लगता है कि सख्त वित्तीय हालात के कारण बैंकों का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 20 से 30 बेसिस प्वाइंट तक घट सकता है। सोसाइटी जनरल के एशिया स्ट्रैटेजिस्ट रजत अग्रवाल के मुताबिक, पिछले कुछ समय में क्रेडिट ग्रोथ में जो तेजी आई थी, युद्ध के कारण उस पर कितना फर्क पड़ता है, यह देखना दिलचस्प होगा।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,