stock market today live 24 march sensex today india share market latest updates शेयर मार्केट में लौटी बहार, 1372 अंक उछलकर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी रौनक, Business Hindi News - Hindustan
More

शेयर मार्केट में लौटी बहार, 1372 अंक उछलकर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी रौनक

Stock Market Today: शेयर बाजार गुलजार हो गया है। सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,372.06 अंक उछलकर 74,068.45 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 399.75 अंक की बढ़त के साथ 22,912.40 अंक पर बंद हुआ।

Tue, 24 March 2026 09:27 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
शेयर मार्केट में लौटी बहार, 1372 अंक उछलकर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी रौनक

Stock Market Today Live 24 March : भारतीय शेयर बाजार में रौनक लौट आई है। सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,372.06 अंक उछलकर 74,068.45 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 399.75 अंक की बढ़त के साथ 22,912.40 अंक पर बंद हुआ।

2:40 PM: शेयर बाजार गुलजार हो गया है। आखिरी एक घंटे के कारोबार में भी सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त खरीदारी देखी गई। दोपहर 2:40 बजे सेंसेक्स 1300 अंक उछल गया। निफ्टी की बात करें तो 23000 अंक के स्तर पर है। एक दिन पहले के मुकाबले यह करीब 450 अंक तक उछला है।

16 PM: शेयर मार्केट एक बार फिर बमबम बोल रहा है। सेंसेक्स 1607 अंक ऊपर 74303 पर पहुंच गया है। सेंसेक्स में पावर ग्रिड को छोड़ सभी स्टॉक हरे निशान पर हैं। निफ्टी 494 अंकों की उछाल के साथ 23007 पर है। एनएसई पर 2578 स्टॉक्स हरे और केवल 585 लाल हैं। 60 शेयरों में अपर सर्किट लगा है।

Stock Market Today Live 24 March 12:57 PM: शेयर मार्केट एक बार फिर बमबम बोल रहा है। सेंसेक्स 1453 अंक ऊपर 74149 पर पहुंच गया है। इंडिगो 5 प्रतिशत की तेजी के साथ सेंसेक्स टॉप गेनर है। इटरनल, एलएंडटी, अल्ट्राटेक में 4 पर्सेंट से अधिक की उछाल है। सेंसेक्स में पावर ग्रिड को छोड़ सभी स्टॉक हरे निशान पर हैं। निफ्टी 454 अंकों की उछाल के साथ 22967 पर है।

Stock Market Today Live 24 March 11:57 AM: शेयर मार्केट शुरुआती बढ़त गंवाने के बावजूद हरे निशान पर है। निफ्टी आज के डे हाई 22899 से फिसलकर 22822 पर आ गया है। अभी इसमें कल के क्लोजिंग से केवल 311 अंक की तेजी है। सेंसेक्स आज के डे हाई 74,212 से फिसलकर 1000 अंक ऊपर 73697 पर है। इंडिगो 4.19 प्रतिशत की तेजी के साथ सेंसेक्स टॉप गेनर है। पावर ग्रिड करीब 1 पर्सेंट के नुकसान के साथ टॉप लूजर।

Stock Market Today Live 24 March 11:00 AM: शेयर मार्केट ने आज की अधिकांश शुरुआती बढ़त गंवा दी है। सेंसेक्स-निफ्टी डे हाई से फिसल गए हैं। हालांकि, दोनों बेंचमार्क इंडेक्स अभी हरे निशान पर हैं। निफ्टी आज के डे हाई 22899 से फिसलकर 22650 पर आ गया है। अभी इसमें कल के क्लोजिंग से केवल 138 अंक की तेजी है। वहीं, आज के डे हाई से यह करीब 249 अंक फिसल चुका है। सेंसेक्स आज के डे हाई 74,212 से फिसलकर 73185 पर आ गया है।

Stock Market Today Live 24 March 9:50 AM: शेयर मार्केट में तेजी बरकरार है, लेकिन सेंसेक्स-निफ्टी आज दिन की ऊंचाई से फिसल गए हैं। इस बीच एचडीएफसी बैंक के शेयर 3% चढ़ गए। यह तब हुआ जब बैंक ने कहा कि उसने पूर्व चेयरमैन के इस्तीफे की समीक्षा के लिए बाहरी वकील का सहारा लिया है। 24 मार्च को बैंकिंग स्टॉक ₹755 पर खुला, जबकि पिछला बंद ₹744 था।

Stock Market Today Live 24 March 9:33 AM: सेंसेक्स में इंडिगो, ईटरनल, एशियन पेंट्स करीब 3 प्रतिशत ऊपर ट्रेड कर रहे हैं। अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, अडानी पोर्ट्स, टाइटन, कोटक बैंक, एलएंडटी, ट्रेंट, बीईएल और महिंद्रा एंड महिंद्रा में 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी है। सेंसेक्स पर केवल पावर ग्रिड ही लाल निशान पर है और इसमें 1.41 प्रतिशत की गिरावट है।

Stock Market Today Live 24 March 9:15 AM: शेयर मार्केट सोमवार की बड़ी गिरावट के बाज आज मंगलवार को बड़ी उछाल के साथ खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1516 अंकों की बंपर बढ़त के साथ 74212 पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 365 अंक ऊपर 22878 के लेवल पर खुलने में कामयाब रहा।

Market Today Live 24 March 8:00 AM: अमेरिका-ईरान तनाव में नरमी के संकेतों के बीच वैश्विक बाजारों में आई तेजी से भारतीय शेयर मार्केट को भी राहत मिलने की उम्मीद है। मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी-50 के बढ़त के साथ खुलने के संकेत मिल रहे हैं। एशियाई बाजारों में तेजी और अमेरिकी बाजारों की मजबूत क्लोजिंग ने घरेलू निवेशकों के सेंटीमेंट को सपोर्ट दिया है।

सोमवार को आई थी भारी गिरावट

इससे पहले सोमवार को बाजार में जोरदार बिकवाली देखने को मिली थी। सेंसेक्स 1,836.57 अंक (2.46%) टूटकर 72,696.39 पर बंद हुआ जबकि, निफ्टी 50, 601.85 अंक (2.60%) गिरकर 22,512.65 पर बंद हुआ था।

एशियाई बाजारों में जोरदार उछाल

तनाव कम होने के संकेतों के बाद एशियाई बाजारों में मंगलवार को अच्छी तेजी देखने को मिली। जापान का निक्केई 225 में 2.2%, टॉपिक्स में 2.47%, दक्षिण कोरिया का कोस्पी में 3.5%, कोस्डैक में 3.29% की भारी तेजी दर्ज की गई। हांगकांग के हैंग सेंग फ्यूचर्स भी मजबूत शुरुआत का संकेत दे रहे हैं।

गिफ्ट निफ्टी दे रहा पॉजिटिव संकेत

गिफ्ट निफ्टी करीब 22,909 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद स्तर से लगभग 395 अंकों का प्रीमियम दिखाता है। इससे संकेत मिलता है कि भारतीय बाजार में अच्छी ओपनिंग हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फिर धड़ाम हो गए सोने-चांदी के दाम, मार्च में 45 साल की सबसे बड़ी गिरावट

वॉल स्ट्रीट में मजबूत तेजी

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा ईरान पर हमले टालने के फैसले के बाद वॉल स्ट्रीट में मजबूती आई। डॉऊ जोन्स 1.38% ऊपर 46,208.47 पर बंद हुआ और S&P 500 1.15% ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। नैस्डैक भी 1.38% की तेजी के साथ बंद हुआ।

फिर भी जोखिम बना हुआ

हालांकि बाजार में राहत के संकेत हैं, लेकिन अनिश्चितता पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के अनुसार, बाजार अभी भी भू-राजनीतिक घटनाओं और ऊर्जा कीमतों के उतार-चढ़ाव से प्रभावित हो रहा है। निकट अवधि में वोलैटिलिटी बनी रह सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:HDFC बैंक के चेयरमैन के इस्तीफे पर बड़ा अपडेट, रिव्यू करेगी बाहरी लॉ फर्म्स

कच्चे तेल में फिर उछाल

तनाव पूरी तरह खत्म न होने के कारण कच्चे तेल की कीमतों में फिर तेजी देखी गई। ब्रेंट क्रूड: $101.97 (+2.03%) और WTI क्रूड $90.70 (+2.92%)पर था। यह भारत जैसे आयात-निर्भर देशों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

सोना-चांदी में हल्की रिकवरी

तनाव कम होने के बावजूद सुरक्षित निवेश की मांग बनी रहने से सोने-चांदी में हल्की तेजी देखी गई। सोना $4,441 प्रति औंस (+0.8%) और चांदी $69.76 (+0.9%) पर पहुंच गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस बैंक की बड़ी गलती: होम लोन ग्राहकों से काट लिया ज्यादा EMI

SEBI का बड़ा फैसला

सेबी ने अपनी बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले लिए हैं। FPI (विदेशी निवेशकों) के नियम आसान किए। बाजार मध्यस्थों के लिए नया रेगुलेटरी ढांचा, हितों के टकराव पर सख्ती की है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,