big update on resignation of HDFC Bank chairman external law firms will review HDFC बैंक के चेयरमैन के इस्तीफे पर बड़ा अपडेट, रिव्यू करेगी बाहरी लॉ फर्म्स, Business Hindi News - Hindustan
More

HDFC बैंक के चेयरमैन के इस्तीफे पर बड़ा अपडेट, रिव्यू करेगी बाहरी लॉ फर्म्स

HDFC Bank News एचडीएफसी बैंक से बड़ी खबर आ रही है। रॉयटर्स के मुताबिक बैंक ने जानकारी दी कि उसने अपने पूर्व पार्ट टाइम चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे की समीक्षा के लिए बाहरी कानूनी फर्मों (लॉ फर्म्स) को नियुक्त किया है।

Tue, 24 March 2026 06:48 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
HDFC बैंक के चेयरमैन के इस्तीफे पर बड़ा अपडेट, रिव्यू करेगी बाहरी लॉ फर्म्स

देश के सबसे बड़े निजी बैंकों में से एक एचडीएफसी बैंक से बड़ी खबर आ रही है। रॉयटर्स के मुताबिक बैंक ने जानकारी दी कि उसने अपने पूर्व पार्ट टाइम चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के इस्तीफे की समीक्षा के लिए बाहरी कानूनी फर्मों (लॉ फर्म्स) को नियुक्त किया है। चक्रवर्ती ने पिछले सप्ताह अपने पद से इस्तीफा दिया था। बता दें अतनु चक्रवर्ती ने अपने इस्तीफे में बैंक के कुछ कामकाज और प्रथाओं को लेकर गंभीर चिंता जताई है।

बैंक का स्पष्टीकरण

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बैंक ने कहा कि चक्रवर्ती के इस्तीफे के पत्र में किसी भी ऐसी घटना या प्रथा का उल्लेख नहीं किया गया है, जो उनके व्यक्तिगत मूल्यों और नैतिकता के खिलाफ हो। इस बयान के जरिए बैंक ने यह स्पष्ट करने की कोशिश की है कि संगठन के भीतर किसी तरह की गंभीर गवर्नेंस या नैतिकता से जुड़ी समस्या सामने नहीं आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:HDFC Bank के चेयरमैन का इस्तीफा, एथिक्स पर उठाए सवाल, शेयरों पर रहेगा प्रेशर

जांच क्यों जरूरी मानी जा रही है?

हालांकि इस्तीफे में सीधे तौर पर कोई ठोस आरोप नहीं लगाए गए हैं, लेकिन “मूल्य और नैतिकता” जैसे शब्दों के इस्तेमाल ने बाजार और निवेशकों के बीच सवाल खड़े कर दिए थे।इसी वजह से बैंक ने पारदर्शिता बनाए रखने और स्थिति को स्पष्ट करने के लिए स्वतंत्र कानूनी समीक्षा कराने का फैसला लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 अप्रैल से लागू होंगे नए नियम: PAN, पेट्रोल से लेकर HRA तक, जानें क्या होगा असर

निवेशकों की नजर आगे क्या?

इस पूरे घटनाक्रम पर निवेशकों की नजर बनी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर जांच में कोई नकारात्मक बात सामने नहीं आती है, तो बैंक के प्रति भरोसा दोबारा मजबूत हो सकता है। कुल मिलाकर, बैंक का यह कदम निवेशकों के बीच भरोसा बनाए रखने और संभावित अनिश्चितता को दूर करने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,