Stock Market Today: शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स आज 1836 अंक की गिरावट के साथ बंद, निफ्टी भी बेहाल
Stock Market Today 23 March: सेंसेक्स आज सोमवार को 2.46 प्रतिशत या फिर 1836.57 अंक की गिरावट के साथ 72,696.39 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 2.60 प्रतिशत या फिर 601.85 अंक की गिरावट के साथ 22,512.65 अंक पर बंद हुआ है।
Stock Market Closing Today: शेयर बाजार का बुरा दौर समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। सेंसेक्स आज सोमवार को 2.46 प्रतिशत या फिर 1836.57 अंक की गिरावट के साथ 72,696.39 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 2.60 प्रतिशत या फिर 601.85 अंक की गिरावट के साथ 22,512.65 अंक पर बंद हुआ है।
सेंसेक्स में 30 में से 27 कंपनियों के शेयरों में आज गिरावट देखने को मिली है। एचसीएल, पावरग्रिड और टेक महिंद्रा के शेयरों में आज तेजी दर्ज की गई है। टाइटन, ट्रेंट, अट्राटेकसीमेंट, बीईएल के शेयरों में आज भारी बिकवाली देखने को मिली। एचडीएफसी बैंक, इंडिगो, अडानी पोर्ट्स के शेयरों का भाव 4 प्रतिशत से अधिक नीचे आ गया।
Stock Market Today Live 23 March 2:10 PM: शेयर मार्केट में थोड़ी सी रिकवरी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 72558 के दिन के निचले स्तर से अब 1428 अंक नीचे 73104 पर है। 600 से अधिक अंक टूटकर निफ्टी अब 498 अंक नीचे 22615 पर है। एक समय निफ्टी 22471 पर था। इस भारी गिरावट के बीच एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टीएसीएस और टेक महिंद्रा जैसी दिग्गज अ
Stock Market Today Live 23 March 1:30 PM: शेयर मार्केट में भूचाल के बीच सेंसेक्स में 1879 अंक या 2.52 प्रतिशत की बड़ी गिरावट है। यह 72629 के लेवल पर आ गया है। सेंसेक्स में केवल एचसीएल, टेक महिंद्रा, टीसीएस औ पावर ग्रिड ही हरे निशान पर हैं। सेंसेक्स टॉप लूजर में टाइटन 5.85, इंडिगो 5.63, ट्रेंट 5.50, अल्ट्रोटक 5.0 पर्सेंट टूट चुका है। निफ्टी 610 अंक नीचे 22504 पर आ गया है।
Stock Market Today Live 23 March 12:05 PM: शेयर मार्केट में चौतरफा गिरावट है। निफ्टी में 2.44% और निफ्टी नेक्स्ट 50 में 3.72 प्रतिशत की भारी गिरावट है। बैंक निफ्टी 3.19 प्रतिशत और फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स 3.18 प्रतिशत लुढ़क चुके हैं। मिड कैप और स्मॉल कैप इंडेक्स में भी 3 फीसद से अधिक का नुकसान है। सेंसेक्स में 1800 अंक या 2.24 प्रतिशत की बड़ी गिरावट है।
Stock Market Today Live 23 March 10:25 AM: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव, कमजोर होते रुपये और अन्य कारकों के कारण निवेशकों की धारणा पर असर पड़ने के कारण सोमवार को भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट आई, सेंसेक्स 1,800 अंक से अधिक गिर गया और निफ्टी 22,550 के महत्वपूर्ण स्तर से नीचे आ गया। सेंसेक्स 1,803 अंक नीचे 72,784 पर, जबकि निफ्टी 50 फिसलकर 22,538 पर आ गया। तेज बिकवाली ने बीएसई में लिस्टेड सभी कंपनियों के कुल मार्केट कैप से लगभग 11 लाख करोड़ रुपये का सफाया कर दिया, जिससे यह घटकर 418 लाख करोड़ रुपये रह गया।
Stock Market Today Live 23 March 10:18 AM: शेयर मार्केट में आज फिर भूचाल आ गया है। बीएसई का सेंसेक्स 1722 अंकों का गोता लगाकर 72810 के लेवल पर आ गया है। जबकि, निफ्टी 555 अंकों की भारी गिरावट के साथ 22,558 के लेवल पर आ गया है। एनएसई पर केवल 252स्टॉक हरे हैं और 2748 लाल। 651 शेयर अपने 52 हफ्ते के लो पर हैं और 93 में लोअर सर्किट लगा है।
Stock Market Today Live 23 March 9:55 AM: शेयर मार्केट में आज फिर भूचाल आ गया है। सेंसेक्स 1524 अंकों का गोता लगाकर 73008 के लेवल पर आ गया है। जबकि, निफ्टी 490 अंकों की भारी गिरावट के साथ 22,624 के लेवल पर आ गया है। सेंसेक्स में केवल एचसीएल टेक और टीसीएस ही हरे निशान पर हैं। जबकि, टाटा स्टील 4.35 पर्सेंट टूटकर कर सेंसेक्स टॉप लूजर है। अडानी पोर्ट्स, बीईएल, टाइटन, इंडिगो, स्टेट बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्र और एलएंडटी में 3 फीसद से अधिक की गिरावट है।
Stock Market Today Live 23 March 9:20 AM: शेयर मार्केट में आज फिर भूचाल आ गया है। बीएसई का सेंसेक्स 1281 अंकों का गोता लगाकर 73254 के लेवल पर आ गया है। जबकि, एनएसई का निफ्टी 400 अंकों की भारी गिरावट के साथ 22,714 के लेवल पर आग या है। एनएसई पर केवल 246 स्टॉक हरे हैं और 2356 लाल। आज भारतीय रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर गिर गया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया गिरकर 93.84 पर आ गया, जो शुक्रवार को निर्धारित 93.7350 के पिछले रिकॉर्ड निचले स्तर को पार कर गया। संघर्ष की शुरुआत के बाद से, रुपये का मूल्य लगभग 3% टूट चुका है।
Stock Market Today Live 23 March 9:15 AM: शेयर मार्केट आज बड़ी गिरावट के साथ खुला। बीएसई का सेंसेक्स 800 अंकों का गोता लगाकर 73732 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का निफ्टी 290 अंकों की भारी गिरावट के साथ 22,824 के लेवल से सोमवार के कारोबार की शुरुआत की।
Stock Market Today Live 23 March 7:50 AM: ग्लोबल टेंशन के बीच आज भारतीय शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत की आशंका है। सेंसेक्स और Nifty 50 में सोमवार को गिरावट के साथ कारोबार शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह अमेरिका-ईरान युद्ध से बढ़ती महंगाई और वैश्विक अनिश्चितता है, जिसने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।
एशियाई बाजारों में भारी गिरावट, निवेशकों में डर
सोमवार को एशियाई बाजारों में तेज गिरावट देखी गई। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 5% से ज्यादा टूट गया, जबकि अन्य एशियाई बाजारों में भी बिकवाली का माहौल रहा। ग्लोबल लेवल पर रिस्क बढ़ने के कारण निवेशक लगातार सुरक्षित निवेश की ओर झुक रहे हैं, जिससे इक्विटी बाजारों पर दबाव बना हुआ है।
गिफ्ट निफ्टी ने दिए कमजोर संकेत
गिफ्ट निफ्टी करीब 22,808 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जो पिछले बंद स्तर से करीब 300 अंकों की गिरावट दिखा रहा है। यह साफ संकेत है कि घरेलू बाजार में आज गिरावट के साथ शुरुआत हो सकती है।
वॉल स्ट्रीट में भी बिकवाली, टेक शेयर दबाव में
शुक्रवार को अमेरिकी बाजार भी दबाव में बंद हुए। S&P 500 छह महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। Nvidia, Tesla और Meta जैसे दिग्गज शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
घरेलू संकेत भी कमजोर, कोर सेक्टर की रफ्तार घटी
भारत में आठ प्रमुख बुनियादी क्षेत्रों की वृद्धि दर फरवरी में घटकर 2.3% रह गई है, जो तीन महीने का निचला स्तर है। इससे घरेलू अर्थव्यवस्था को लेकर भी चिंता बढ़ी है।
विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी
विदेशी निवेशक लगातार भारतीय बाजार से पैसा निकाल रहे हैं। 2026 में अब तक FPI करीब 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की बिकवाली कर चुके हैं। सिर्फ मार्च में ही 88,000 करोड़ रुपये से अधिक की निकासी हो चुकी है।
तेल और सोना: बाजार में उल्टा ट्रेंड
तेल की कीमतों में हालिया तेजी के बाद फिलहाल स्थिरता है, लेकिन जोखिम बना हुआ है। वहीं, सोने में भारी गिरावट देखी गई है। पिछले हफ्ते 11% की गिरावट, जो दशकों में सबसे बड़ी गिरावट में से एक है।
डॉलर मजबूत, बाजार पर दबाव
डॉलर इंडेक्स में मजबूती आई है क्योंकि निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर जा रहे हैं। मजबूत डॉलर का असर उभरते बाजारों पर नकारात्मक पड़ता है, जिसमें भारत भी शामिल है।
एक्सपर्ट की सलाह: अभी सावधानी जरूरी
विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा हालात में निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए। रिलायंस ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा के अनुसार, बाजार में अस्थिरता बनी रह सकती है, इसलिए निवेशकों को हेज्ड रणनीति अपनानी चाहिए और केवल मजबूत फंडामेंटल वाले शेयरों में ही निवेश करना चाहिए।




साइन इन