hdfc bank shares fell 7 percent in 2 days is there a buying opportunity near rs 750 HDFC बैंक का शेयर 7% गिरा, क्या ₹750 के पास खरीदारी का मौका?, Business Hindi News - Hindustan
More

HDFC बैंक का शेयर 7% गिरा, क्या ₹750 के पास खरीदारी का मौका?

देश के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank के शेयरों में हालिया गिरावट ने निवेशकों को असमंजस में डाल दिया है। HDFC Bank के शेयरों में 7% गिरावट के बाद क्या खरीदारी का मौका है? जानिए RBI के बयान, एक्सपर्ट राय और टारगेट प्राइस।

Mon, 23 March 2026 07:35 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
HDFC बैंक का शेयर 7% गिरा, क्या ₹750 के पास खरीदारी का मौका?

देश के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank के शेयरों में हालिया गिरावट ने निवेशकों को असमंजस में डाल दिया है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के अचानक इस्तीफे के बाद पिछले दो कारोबारी सत्रों में शेयर करीब 7% टूट चुका है और अब यह 52-सप्ताह के निचले स्तर के बेहद करीब पहुंच गया है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है, क्या यह गिरावट खरीदारी का मौका है या अभी और गिरावट बाकी है?

2 दिन में 7% गिरावट, 52-वीक लो के करीब शेयर

एनएसई पर HDFC Bank का शेयर हाल ही में करीब 843 रुपये से गिरकर 781 रुपये तक आ गया है। यह गिरावट सिर्फ दो दिनों में 7% से ज्यादा की है। खास बात यह है कि शेयर अब अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर 770 रुपये से बहुत दूर नहीं है।

अगर पूरे मार्च 2026 की बात करें तो शेयर 887.75 रुपये से गिरकर 781 रुपये तक आ चुका है, यानी करीब 12% की गिरावट। यह मार्च 2020 के बाद की सबसे बड़ी मासिक गिरावट मानी जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 अप्रैल से लागू होंगे नए नियम: PAN, पेट्रोल से लेकर HRA तक, जानें क्या होगा असर

RBI का बयान: क्या अब डर खत्म?

गिरावट के बीच RBI का बयान बाजार के लिए राहत लेकर आया है। RBI ने साफ किया है कि उसके मूल्यांकन में बैंक के गवर्नेंस को लेकर कोई गंभीर चिंता नहीं है। साथ ही, आरबीआई ने बैंक की अंतरिम व्यवस्था को भी मंजूरी दे दी है, जिससे यह संकेत मिलता है कि नियामक स्तर पर स्थिति नियंत्रण में है।

फंडामेंटल मजबूत, फिर क्यों गिरा शेयर?

एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज की सीनियर रिसर्च एनॉलिस्ट सीमा श्रीवास्तव का मानना है कि यह गिरावट मूलभूत कमजोरी के कारण नहीं, बल्कि सेंटीमेंट के चलते आई है। बैंक का प्रदर्शन अब भी मजबूत बना हुआ है। बैंक का मुनाफा करीब 11% बढ़ा है, एसेट क्वालिटी स्थिर है (GNPA 1.24%, NNPA 0.42%), capital adequacy लगभग 19.9% है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:HDFC बैंक के चेयरमैन के अचानक इस्तीफे के बाद शेयर 8% टूटे, निवेशकों में चिंता

हालांकि, मर्जर के बाद बैंक अभी भी बैलेंस शीट एडजस्टमेंट के दौर से गुजर रहा है, जिसमें उच्च लोन-टू-डिपॉजिट रेश्यो और धीमी रिटेल ग्रोथ जैसी चुनौतियां शामिल हैं।

एक्सपर्ट की राय: अभी खरीदें या इंतजार करें?

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि फिलहाल निवेशकों को जल्दबाजी से बचना चाहिए। कुछ विश्लेषकों के अनुसार, यह शेयर अभी “Wait & Watch” कैटेगरी में है। जब तक मैनेजमेंट की ओर से स्पष्टता और स्थिरता नहीं आती, तब तक बाजार में अस्थिरता बनी रह सकती है।

750-780 जोन पर नजर, 900 तक जा सकता है शेयर

गणेश डोंगरे, जो आनंद राठी में तकनीकी अनुसंधान के वरिष्ठ प्रबंधक हैं, के मुताबिक, HDFC Bank का शेयर फिलहाल ओवरसोल्ड जोन में है। विशेषज्ञों का मानना है कि 750 से 780 रुपये का स्तर मजबूत सपोर्ट बन सकता है। इस रेंज में खरीदारी की जा सकती है, जबकि 740 रुपये का स्टॉप लॉस रखना जरूरी होगा। अगर रिकवरी आती है, तो शेयर 880 से 900 रुपये तक जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कर्मचारियों की सैलरी से जुड़ी जरूरी खबर, 31 मार्च से पहले जरूर कर लें ये 5 काम

निवेशकों के लिए क्या है रणनीति?

लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह गिरावट एक अवसर बन सकती है, क्योंकि बैंक का ब्रांड, रिटेल नेटवर्क और ट्रैक रिकॉर्ड मजबूत है। हालांकि, शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। इसलिए बेहतर रणनीति यही होगी कि निवेशक धीरे-धीरे (स्टेप बाय स्टेप) खरीदारी करें, न कि एक साथ बड़ा निवेश करें।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,