Stock market outlook what factors effects on next week share market अगले सप्ताह किस करवट लेगा शेयर बाजार? ये फैक्टर्स करेंगे प्रभावित, Business Hindi News - Hindustan
More

अगले सप्ताह किस करवट लेगा शेयर बाजार? ये फैक्टर्स करेंगे प्रभावित

इसके लिए जारी आदेश में कहा गया है कि यह दर 24 फरवरी से लागू होगी। ट्रंप ने 21 फरवरी को सोशल मीडिया पर बताया कि 10 प्रतिशत को बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है, हालांकि इसके लिए अबतक कोई औपचारिक आदेश जारी नहीं हुआ है।

Sun, 22 Feb 2026 01:52 PMVarsha Pathak वार्ता
share
अगले सप्ताह किस करवट लेगा शेयर बाजार? ये फैक्टर्स करेंगे प्रभावित

Stock Market Outlook: घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह रही तेजी के बाद अमेरिका में ट्रंप प्रशासन द्वारा आयात शुल्क में कमी के कारण अगले सप्ताह भी तेजी जारी रहने की उम्मीद है। अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में पिछले साल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा विभिन्न देशों पर लगाये गये ऊंचे आयात शुल्कों प्रशासनिक आदेशों को रद्द कर दिया। इसके बाद ट्रंप प्रशासन ने 20 फरवरी को 150 दिन के लिए सभी देशों पर एक समान 10 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने की घोषणा की थी। इसके लिए जारी आदेश में कहा गया है कि यह दर 24 फरवरी से लागू होगी। ट्रंप ने 21 फरवरी को सोशल मीडिया पर बताया कि 10 प्रतिशत को बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है, हालांकि इसके लिए अबतक कोई औपचारिक आदेश जारी नहीं हुआ है।

क्या है डिटेल

यह देखते हुए कि भारत के साथ हुए अंतरिम व्यापार समझौते में अमेरिका ने 18 प्रतिशत की दर से आयात शुल्क लगाने का प्रावधान किया है, दरों में और कमी से निवेशक बाजार में लिवाल रह सकते हैं। बीते सप्ताह बीएसई का सेंसेक्स 187.95 अंक (0.23 फीसदी) की साप्ताहिक बढ़त के साथ 25,571.25 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 100.15 अंक यानी 0.39 फीसदी चढ़कर 25,571.25 अंक पहुंच गया।

सार्वजनिक बैंकों में जबरदस्त तेजी रही

मझौली और छोटी कंपनियों के सूचकांकों में गिरावट रही। सप्ताह के दौरान निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.28 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.18 प्रतिशत फिसल गया। ऑटो, आईटी और मीडिया समूहों में साप्ताहिक गिरावट रही जबकि बैंकिंग, एफएमसीजी, फार्मा, स्वास्थ्य, धातु और तेल एवं गैस समूहों के सूचकांक हरे निशान में रहे। खासकर सार्वजनिक बैंकों में जबरदस्त तेजी रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:80% से ज्यादा टूट गया शेयर, 30 रुपये के नीचे पहुंचा दाम, अब स्टोर्स घटाएगी कंपनी
ये भी पढ़ें:686 करोड़ का मिलेगा रिफंड, 293 रुपये पर पहुंचा शेयर, झुनझुनवाला का है बड़ा दांव
ये भी पढ़ें:विदेशी मालिक हो रहा कंपनी से बाहर, रॉकेट सा उड़े शेयर, ₹1000 के करीब पहुंचा दाम

इन कंपनियों के शेयरों में तेजी

सेंसेक्स की कंपनियों में सप्ताह के दौरान एलएंडटी का शेयर सबसे अधिक 4.97 प्रतिशत चढ़ा। आईटीसी में 4.27 फीसदी, पावर ग्रिड में चार प्रतिशत, एनटीपीसी में 2.78 फीसदी, एशियन पेंट्स में 2.71 फीसदी, एक्सिस बैंक में 2.58 फीसदी और टाटा स्टील में 2.49 फीसदी की बढ़त रही। बजाज फिनसर्व का शेयर 1.67 प्रतिशत, सनफार्मा का 1.55, भारतीय स्टेट बैंक का 1.45, बीईएल का 1.32 और टाइटन का 1.30 प्रतिशत की तेजी में रहा। एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर भी बढ़त में रहे।

इटरनल में सबसे ज्यादा 5.70 प्रतिशत की गिरावट रही। टेक महिंद्रा का शेयर 5.09 प्रतिशत, ट्रेंट का 3.82, महिंद्रा एंड महिंद्रा का 3.42, मारुति सुजुकी का 1.58, इंडिगो और अल्ट्राटेक सीमेंट दोनों का 1.54, आईसीआईसीआई बैंक का 1.47, भारती एयरटेल का 1.34, एचसीएल टेक्नोलॉजीज का 1.23 और इंफोसिस का 1.22 प्रतिशत टूट गया। अडानी पोर्ट्स और टीसीएस ने भी साप्ताहिक नुकसान उठाया।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,