80% से ज्यादा टूट गया यह शेयर, 30 रुपये के नीचे पहुंचा दाम, अब स्टोर्स घटाएगी कंपनी
ओला इलेक्ट्रिक के शेयर अपने ऑल टाइम हाई लेवल से 80% से ज्यादा टूट गए हैं। कंपनी के शेयर 20 अगस्त 2024 को NSE पर 157.40 रुपये पर थे। ओला इलेक्ट्रिक के शेयर लुढ़कते हुए 20 फरवरी 2026 को 26.84 रुपये पर पहुंच गए हैं।

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों का बुरा हाल है। ओला इलेक्ट्रिक के शेयर शुक्रवार को अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी के शेयर शुक्रवार को BSE में 2 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट के साथ 26.84 रुपये पर जा पहुंचे हैं। ओला इलेक्ट्रिक के शेयर अपने ऑल टाइम हाई से 80 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। इस बीच, ओला इलेक्ट्रिक मार्च आखिर तक अपने फिजिकल स्टोर की संख्या घटाकर करीब 550 करने की तैयारी में है। यह बात इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कही गई है। बाजार हिस्सेदारी में तेज गिरावट और बढ़ती ऑपरेशनल चुनौतियों की वजह से कंपनी स्टोर काउंट घटा रही है। घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले लोगों ने यह बताया है।
80% से ज्यादा लुढ़क गए हैं ओला इलेक्ट्रिक के शेयर
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Ola Electric) के शेयर 20 अगस्त 2024 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 157.40 रुपये पर थे। यह ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों का ऑल टाइम हाई लेवल है। ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर लुढ़कते हुए 20 फरवरी 2026 को 26.84 रुपये पर पहुंच गए हैं। ऑल टाइम हाई से ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में 80 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। पिछले एक साल में ओला इलेक्ट्रिक के शेयर करीब 57 पर्सेंट टूट गए हैं।
5 महीने में 53% से अधिक टूट गए हैं ओला इलेक्ट्रिक के शेयर
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Ola Electric Mobility) के शेयर पिछले 5 महीने में 53 पर्सेंट से ज्यादा लुढ़क गए हैं। कंपनी के शेयर 19 सितंबर 2025 को 57.67 रुपये पर थे। ओला इलेक्ट्रिक के शेयर 20 फरवरी 2026 को 26.84 रुपये पर जा पहुंचे हैं। अगर पिछले 6 महीने की बात करें तो कंपनी के शेयरों में 50 पर्सेंट के करीब गिरावट देखने को मिली है। पिछले एक महीने में ओला इलेक्ट्रिक के शेयर करीब 18 पर्सेंट टूट गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 71.24 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 26.84 रुपये है। ओला इलेक्ट्रिक का मार्केट कैप शुक्रवार 20 फरवरी 2026 को 11,885 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है।
IPO में 76 रुपये था ओला इलेक्ट्रिक के शेयर का दाम
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 2 अगस्त 2024 को खुला था और यह 6 अगस्त तक ओपन रहा। ओला इलेक्ट्रिक के आईपीओ में शेयर का दाम 76 रुपये था। ओला इलेक्ट्रिक का आईपीओ टोटल 4.45 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के शेयर BSE में 75.99 रुपये पर लिस्ट हुए थे और लिस्टिंग वाले दिन ही उछाल के साथ 91.18 रुपये पर बंद हुए। ओला इलेक्ट्रिक के आईपीओ में आम निवेशक कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते थे।




साइन इन