Rekha Jhunjhunwala Portfolio Stock Federal Bank will get 686 crore tax refund share reached at 293 rupee 686 करोड़ रुपये का मिलेगा टैक्स रिफंड, 293 रुपये पर पहुंचा बैंक शेयर, रेखा झुनझुनवाला का है बड़ा दांव, Business Hindi News - Hindustan
More

686 करोड़ रुपये का मिलेगा टैक्स रिफंड, 293 रुपये पर पहुंचा बैंक शेयर, रेखा झुनझुनवाला का है बड़ा दांव

फेडरल बैंक के शेयर शुक्रवार को उछाल के साथ 292.95 रुपये पर पहुंच गए हैं। बैंक ने बताया है कि उसे टैक्स रिफंड में 686 करोड़ रुपये मिलेंगे। दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला के पास फेडरल बैंक के 5 करोड़ से भी ज्यादा शेयर हैं।

Fri, 20 Feb 2026 03:30 PMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
686 करोड़ रुपये का मिलेगा टैक्स रिफंड, 293 रुपये पर पहुंचा बैंक शेयर, रेखा झुनझुनवाला का है बड़ा दांव

Federal Bank Share Price: फेडरल बैंक के शेयर शुक्रवार को BSE में उछाल के साथ 292.95 रुपये पर पहुंच गए हैं। प्राइवेट बैंक के शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल के बिल्कुल करीब जा पहुंचे हैं। फेडरल बैंक के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 298.40 रुपये है। फेडरल बैंक ने बताया है कि उसे टैक्स रिफंड में 686 करोड़ रुपये मिलेंगे। दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला का भी फेडरल बैंक पर बड़ा दांव है। झुनझुनवाला के पास फेडरल बैंक के 5 करोड़ से भी ज्यादा शेयर हैं। पांच साल में फेडरल बैंक के शेयरों में 250 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है।

686 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड
फेडरल बैंक (Federal Bank) ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि उसे काफी समय से लंबित एक टैक्स मामले में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट कोच्चि से ऑर्डर मिले हैं। यह टैक्स रिफंड असेसमेंट ईयर 2012-13 और 2013-14 के हैं। फेडरल बैंक ने फाइलिंग में बताया है, 'ऑर्डर्स के मुताबिक, असेसमेंट ईयर 2011-12, असेसमेंट ईयर 2012-13 और असेसमेंट ईयर 2013-14 के लिए इंटरेस्ट समेत बैंक को मिलने वाला टोटल रिफंड 686,31,48,368 रुपये का है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:80% से ज्यादा टूट गया शेयर, 30 रुपये के नीचे पहुंचा दाम, अब स्टोर्स घटाएगी कंपनी

रेखा झुनझुनवाला के पास 5.9 करोड़ से ज्यादा शेयर
दिग्गज इनवेस्टर रेखा झुनझुनवाला का फेडरल बैंक पर बड़ा दांव है। झुनझुनवाला के पास फेडरल बैंक के 5,90,30,060 शेयर हैं। प्राइवेट सेक्टर के इस बैंक में रेखा झुनझुनवाला की 2.42 पर्सेंट हिस्सेदारी है। शुक्रवार के शेयर प्राइस के हिसाब से रेखा झुनझुनवाला की हिस्सेदारी की वैल्यू 1700 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विदेशी मालिक हो रहा कंपनी से बाहर, रॉकेट सा उड़े शेयर, ₹1000 के करीब पहुंचा दाम

5 साल में 250% से ज्यादा उछल गए हैं फेडरल बैंक के शेयर
प्राइवेट सेक्टर के फेडरल बैंक के शेयर पिछले 5 साल में 250 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। फेडरल बैंक के शेयर 19 फरवरी 2021 को 83.40 रुपये पर थे। बैंक के शेयर 20 फरवरी 2026 को 292.95 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 4 साल में बैंक के शेयरों में 203 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। अगर पिछले एक साल की बात करें तो फेडरल बैंक के शेयर 59 पर्सेंट उछल गए हैं। पिछले 6 महीने में बैंक के शेयरों में 47 पर्सेंट की तेजी आई है। फेडरल बैंक के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 298.40 रुपये है। वहीं, बैंक के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 172.95 रुपये है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत की अर्थव्यवस्था में तेजी पर महंगाई ने बढ़ाई चिंता, फरवरी में 59.3 पर PMI

बैंक को हुआ है 1041 करोड़ रुपये का मुनाफा
फेडरल बैंक को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 1041 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। बैंक का प्रॉफिट सालाना आधार पर 9 पर्सेंट बढ़ा है। नॉन-इंटरेस्ट इनकम में 20 पर्सेंट उछाल आने से बैंक का प्रॉफिट बढ़ा है। चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम सालाना आधार पर 9 पर्सेंट बढ़कर 2653 करोड़ रुपये रही है। एसेट क्वॉलिटी के मामले में बैंक का ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स रेशियो सुधार के साथ 1.71 पर्सेंट पहुंच गया है। एक साल पहले की समान अवधि में यह 1.95 पर्सेंट था।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,