Stock Market Outlook RBI policy FII action among this factors to impact D Street this week इस सप्ताह कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल? RBI के फैसले समेत ये फैक्टर्स करेंगे प्रभावित, Business Hindi News - Hindustan
More

इस सप्ताह कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल? RBI के फैसले समेत ये फैक्टर्स करेंगे प्रभावित

Stock Market Outlook: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के ब्याज दर पर निर्णय, वृहद आर्थिक आंकड़े और वैश्विक रुझान इस सप्ताह स्थानीय शेयर बाजारों की दिशा तय करेंगे।

Sun, 1 June 2025 01:22 PMVarsha Pathak भाषा
share
इस सप्ताह कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल? RBI के फैसले समेत ये फैक्टर्स करेंगे प्रभावित

Stock Market Outlook: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के ब्याज दर पर निर्णय, वृहद आर्थिक आंकड़े और वैश्विक रुझान इस सप्ताह स्थानीय शेयर बाजारों की दिशा तय करेंगे। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। उनका कहना है कि इसके अलावा विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की गतिविधियां और शुल्क के मोर्चे पर घटनाक्रम भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित करेंगे।

एनालिस्ट की राय

रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष-शोध अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘आगे की ओर देखें, तो सभी की निगाह छह जून को भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति घोषणा पर रहेगी। इसके अलावा नए माह की शुरुआत के साथ वाहन बिक्री और आर्थिक गतिविधियों का संकेत देने वाले अन्य आंकड़े आएंगे। साथ ही सभी की निगाह मानसून की प्रगति और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के प्रवाह पर भी रहेगी।’’ उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर अमेरिकी बॉन्ड बाजार के रुझान और जारी व्यापार वार्ताओं से जुड़े घटनाक्रम भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹350 से टूटकर ₹31 पर आया भाव, अब कंपनी ने बड़ी जानकारी, कल रहेगी निवेशकों की नजर
ये भी पढ़ें:खाने का तेल होगा सस्ता! सरकार ने किया बड़ा ऐलान, आम लोगों के लिए खुशखबरी

भारतीय अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2024-25 की अंतिम तिमाही में उम्मीद से अधिक तेजी से बढ़ी है, जिससे पूरे वित्त वर्ष के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रही है। इससे भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार 3,900 अरब डॉलर हो गया है। जनवरी-मार्च तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.4 प्रतिशत रही है। इस बीच, सप्ताह के दौरान आने वाले विनिर्माण और सेवा क्षेत्रों के लिए पीएमआई (क्रय प्रबंधक सूचकांक) आंकड़े भी बाजार के लिए महत्वपूर्ण रहेंगे।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के शोध प्रमुख-संपदा प्रबंधन सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘‘इस सप्ताह केंद्रीय बैंक द्वारा रेपो दर में कटौती की उम्मीद के बीच ब्याज दर की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र, विशेष रूप से सरकारी बैंकों के शेयरों पर सभी की निगाह रहेगी। इसके अलावा वाहन बिक्री के मासिक आंकड़ों की वजह से भी बाजार में क्षेत्र विशेष गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।’’

पिछले सप्ताह शेयर बाजार के हाल

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 270.07 अंक या 0.33 प्रतिशत के नुकसान में रहा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 102.45 अंक या 0.41 प्रतिशत नीचे आया। जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘बाजार रेपो दर में चौथाई प्रतिशत की कटौती की उम्मीद कर रहा है। ऐसे में ब्याज दर की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों पर सभी की निगाह रहेगी। सकारात्मक वृहद आर्थिक आंकड़े निवेशकों का भरोसा बढ़ा सकते हैं।’’

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,