Coffee Day Enterprises Q4 results Loss narrows to 114 16 crore rupees share pruce 31 rupees ₹350 से टूटकर ₹31 पर आ गया भाव, अब कंपनी ने बड़ी जानकारी, कल रहेगी निवेशकों की पैनी नजर!, Business Hindi News - Hindustan
More

₹350 से टूटकर ₹31 पर आ गया भाव, अब कंपनी ने बड़ी जानकारी, कल रहेगी निवेशकों की पैनी नजर!

मार्च तिमाही में कंपनी का इंटीग्रेटेड नेट घाटा पिछले वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में कम होकर 114.16 करोड़ रुपये रह गया। वित्त वर्ष 2023-24 की समान तिमाही में कंपनी को 296.40 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

Sun, 1 June 2025 12:40 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
₹350 से टूटकर ₹31 पर आ गया भाव, अब कंपनी ने बड़ी जानकारी, कल रहेगी निवेशकों की पैनी नजर!

Coffee Day Enterprises: कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयर कल सोमवार को कारोबार के दौरान फोकस में रह सकते हैं। दरअसल, दिवालिया प्रोसेस से गुजर रही कंपनी ने बीते शुक्रवार को अपने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए। मार्च तिमाही में कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड का इंटीग्रेटेड नेट घाटा पिछले वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में कम होकर 114.16 करोड़ रुपये रह गया। वित्त वर्ष 2023-24 की समान तिमाही में कंपनी को 296.40 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। बता दें कि कंपनी के शेयर शुक्रवार को 4% तक टूटकर 31.82 रुपये पर बंद हुए थे। लंबी अवधि में इस शेयर ने अपने निवेशकों का तगड़ा नुकसान कराया है। साल 2018 में इसकी कीमत 350 रुपये थी।

क्या है डिटेल

कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड (सीडीईएल) ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में उसकी परिचालन आय सात प्रतिशत बढ़कर 268.03 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले की समान अवधि में यह 250.65 करोड़ रुपये था। मार्च तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 24 प्रतिशत बढ़कर 313.54 करोड़ रुपये हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खाने का तेल होगा सस्ता! सरकार ने किया बड़ा ऐलान, आम लोगों के लिए खुशखबरी
ये भी पढ़ें:लाखों केन्द्रीय कर्मचारियों को लग सकता है झटका! 8वें वेतन आयोग पर नया अपडेट

समीक्षाधीन अवधि में सीडीईएल की कुल आय (अन्य आय मिलाकर) 8.35 प्रतिशत बढ़कर 279.23 करोड़ रुपये हो गई। पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में भी सीडीईएल का शुद्ध घाटा कम होकर 143.20 करोड़ रुपये रह गया जो एक साल पहले 307.43 करोड़ रुपये था। पिछले वित्त वर्ष में, सीडीईएल की कुल एकीकृत आय मामूली रूप से बढ़कर 1,125.64 करोड़ रुपये हो गई।

(भाषा इनपुट के साथ)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,