Petrol Diesel price hiked 50 rupee in Pakistan check latest rate here पाकिस्तान में 55 रुपये महंगा हुआ तेल, पेट्रोल 321 और डीजल का रेट 335 रुपये पहुंचा, पंप के बाहर लम्बी लाइन, Business Hindi News - Hindustan
More

पाकिस्तान में 55 रुपये महंगा हुआ तेल, पेट्रोल 321 और डीजल का रेट 335 रुपये पहुंचा, पंप के बाहर लम्बी लाइन

Petrol Diesel price in Pakistan: पाकिस्तानी सरकर ने कीमतों में 55 रुपये का इजाफा किया है। इस बढ़ोतरी के बाद पाकिस्तान में 1 लीटर पेट्रोल का रेट 321.17 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, डीजल का भाव 335.86 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।

Sat, 7 March 2026 01:46 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
पाकिस्तान में 55 रुपये महंगा हुआ तेल, पेट्रोल 321 और डीजल का रेट 335 रुपये पहुंचा, पंप के बाहर लम्बी लाइन

Petrol Diesel price in Pakistan: अमेरिका और ईरान के बीच जारी युध्द का बुरा असर पाकिस्तान पर पड़ा है। पड़ोसी देश में तेल की कीमतों में शुक्रवार और शनिवार की रात को बढ़ोतरी देखने को मिली है। पाकिस्तानी सरकर ने कीमतों में 55 रुपये का इजाफा किया है। इस बढ़ोतरी के बाद पाकिस्तान में 1 लीटर पेट्रोल का रेट 321.17 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, डीजल का भाव 335.86 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। बता दें, पाकिस्तान पूरी तरह से तेल के आयात पर निर्भर है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता प्रभावित होने के बाद से ही पाकिस्तान में तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले दिनों में कच्चे तेल का रेट 100 डॉलर प्रति बैरल को क्रॉस कर सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 टुकड़ों में बंट रहा है स्टॉक, मिलेंगे 1 पर 1 शेयर फ्री, कीमत 200 रुपये से कम

कहां से तेल मंगाता है पाकिस्तान

पड़ोसी देश पाकिस्तान अपना अधिकतर कच्चा तेल सउदी अरब और यूएई से मंगाता है। यह सभी तेल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते से आता है। ऐसे में इस रास्तें कोई व्यवधान सप्लाई चेन को प्रभावित करेगा। बता दें, कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला इमरजेंसी मीटिंग में लिया गया है। इस मीटिंग में डिप्टी प्राइम मिनिस्टर इशाक डार, वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगजेब और पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक मौजूद थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 दिन में 3300 अंक सेंसेक्स गिरा, ₹19 लाख करोड़ डूबे, आगे और खराब होगी स्थिति!

पाकिस्तान में पेट्रोल पंप पर लगी भीड़

तेल की कीमतों में हुए अचानक बढ़ोतरी के बाद कराची, लाहौर और इस्लामाबाद में पेट्रोल पंप के बाहर लम्बी कतारें देखी जा रही है। बड़ी संख्या में लोग पेट्रोल पंप पर अपनी गाडियां लेकर पहुंच रहे हैं। बता दें, पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने कहा देश में पर्याप्त मात्रा में कच्चे तेल का रिजर्व है।

पाकिस्तान के अधिकारियों को कहना है कि तेल की कीमतों पर हर हफ्ते समीक्षा की जाएगी। बता दें, कुछ रिपोर्ट में कहा गया है कि IMF ने भी पाकिस्तान को इंटरनेशनल मार्केट के हिसाब से देश में तेल की कीमतों को एडजस्ट करने की सलाह दी है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,