Stock Market Holiday: इस हफ्ते सिर्फ 3 दिन खुलेगा बाजार, जानें अप्रैल से दिसंबर तक कब-कब बंद रहेगा
Stock Market Holiday: शेयर बाजार में लगातार गिरावट के बीच इस हफ्ते निवेशकों को थोड़ी राहत मिल सकती है। वजह इस सप्ताह बीएसई और एनएसई दो दिन बंद रहेंगे, यानी पूरे कारोबारी हफ्ते में सिर्फ 3 दिन ही ट्रेडिंग होगी।

Stock Market Holiday: शेयर बाजार में लगातार गिरावट के बीच इस हफ्ते निवेशकों को थोड़ी राहत मिल सकती है। वजह इस सप्ताह बीएसई और एनएसई दो दिन बंद रहेंगे, यानी पूरे कारोबारी हफ्ते में सिर्फ 3 दिन ही ट्रेडिंग होगी।
कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार?
इस सप्ताह शेयर बाजार दो बड़े त्योहारों के चलते बंद रहेगा। जैसे कल 31 मार्च को महावीर जयंती के उपलक्ष्य में मार्केट में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी और 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे की छुट्टी है। इसका मतलब है कि 5 ट्रेडिंग दिनों में से बाजार सिर्फ 3 दिन ही खुलेगा, जिससे निवेशकों को लंबा वीकेंड भी मिलेगा।
कमोडिटी मार्केट का क्या रहेगा हाल: कमोडिटी बाजार (MCX) 31 मार्च को सुबह के सत्र में बंद रहेगा, लेकिन शाम 5 बजे के बाद ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी। यानी आंशिक कारोबार जारी रहेगा।
अप्रैल से दिसंबर तक कब-कब बंद रहेगा बाजार
3 अप्रैल के बाद, भारतीय शेयर बाजार इसी महीने 14 अप्रैल को डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती के अवसर पर भी बंद रहेगा। मई महीने से आगे बीएसई और एनएसई में नौ और शेयर बाजार अवकाश होंगे। मई महीने में महाराष्ट्र दिवस (1 मई) और बकरीद (28 मई) के मौके पर बाजार दो दिन बंद रहेंगे। जून में 26 तारीख को मुहर्रम के कारण बाजार बंद रहेगा।
जुलाई और अगस्त में शेयर बाजार की कोई छुट्टी नहीं है, अगली छुट्टी 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन पड़ेगी। अक्टूबर और नवंबर महीने में भी दो-दो शेयर बाजार अवकाश होंगे। साल 2026 की आखिरी बाजार छुट्टी दिसंबर में क्रिसमस के अवसर पर होगी।
मार्च में बाजार का हाल
मार्च का महीना शेयर बाजार के लिए काफी खराब रहा है। निफ्टी 50 में करीब 10% तक गिरावट दर्ज हुई है, जो 2020 के बाद सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है। इसके पीछे 3 मुख्य कारण हैं। अमेरिका-ईरान युद्ध, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और विदेशी निवेशकों की बिकवाली।
युद्ध और महंगे तेल ने बिगाड़ा बाजार का मूड
पश्चिम एशिया में चल रहा युद्ध अब और गहराता जा रहा है। ब्रेंट क्रूड $116 प्रति बैरल तक पहुंच चुका है। इसका सीधा असर भारत की अर्थव्यवस्था और शेयर बाजार पर पड़ रहा है।
एक्सपर्ट क्या कह रहे हैं?
शेयर मार्केट के एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर निफ्टी 22,500 के नीचे बना रहता है तो गिरावट और बढ़ सकती है। वहीं 23,500 के ऊपर टिकने पर ही बाजार में सुधार की उम्मीद है। रिलायंस ब्रोकिंग के शोध प्रमुख अजीत मिश्रा ने 22,500 के आसपास तत्काल समर्थन स्तर देखा। उन्होंने आगाह किया कि इस स्तर के नीचे लगातार बने रहने से गिरावट 22,000 की ओर बढ़ सकती है। "ऊपरी तरफ, 23,500 का क्षेत्र एक मजबूत प्रतिरोध के रूप में कार्य कर सकता है, और इस स्तर से ऊपर लगातार बने रहने पर ही 24,000 की ओर संभावित सुधार का संकेत मिलेगा।"
निवेशकों के लिए क्या रणनीति: जल्दबाजी में खरीदारी से बचें, गिरावट में सोच-समझकर निवेश करें। ग्लोबल संकेतों पर नजर रखें। फिलहाल बाजार में सावधानी ही सबसे बड़ी रणनीति है।




साइन इन