Stock Market Today: घुटनों पर शेयर बाजार, 72000 के नीचे आया सेंसेक्स, निफ्टी 488 अंक गिरा
Stock Market Today Live 30 March: सेंसेक्स 2.22 प्रतिशत या फिर 1635.67 अंक की गिरावट के बाद 71947.55 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 2.14 प्रतिशत या फिर 488.20 अंक की गिरावट के बाद 22331.40 अंक पर बंद हुआ था।

Stock Market Closing Updates Today: स्टॉक मार्केट आज एक बार फिर से भारी बिकवाली देखने को मिली है। सेंसेक्स 2.22 प्रतिशत या फिर 1635.67 अंक की गिरावट के बाद 71947.55 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 2.14 प्रतिशत या फिर 488.20 अंक की गिरावट के बाद 22331.40 अंक पर बंद हुआ था। बता दें, सेंसेक्स का इंट्रा-डे लो लेवल 71774.13 अंक रहा है। वहीं, निफ्टी का इंट्रा-डे लो लेवल 22,283.85 अंक रहा है।
सेंसेक्स में 30 में से 27 कंपनियों के शेयरों में गिरावट आज देखने को मिली है। बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में 4-4 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। इंडिगो, एसबीआई, कोटक बैंक, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक के शेयरों में 3-3 प्रतिशत की गिराट आज दर्ज की गई है।
डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचा रुपया
रुपये आज फिर से रिकॉर्ड लो लेवल पर पहुंच गया। डॉलर के मुकाबले रुपये 95 रुपये के स्तर को क्रॉस करते हुए 95.24 के स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले रिकॉर्ड लो लेवल 94.81 रुपये था।
Stock Market Live Updates Today @3:15 Pm: शेयर बाजार में आज सोमवार को भी हाहाकार मची हुई है। सेंसेक्स और निफ्टी भारी गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसक्स 1648.81 अंक या फिर 2.24 प्रतिशत की गिरावट के बाद 71934.41 अंक पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, निफ्टी 2.12 प्रतिशत या फिर 484.55 अंक की गिरावट के बाद 22335.05 अंक पर ट्रेड कर रहा था।
Stock Market Today Live 30 March 2:00 AM: बीएसई का सेंसेक्स 1330 अंक से अधिक नीचे 72252 पर आ गया है। जबकि, एनएसई का निफ्टी 384 अंकों की गिरावट के साथ 22435 के लेवल पर है। गिरावट की इस आंधी में भी हिन्डाल्को, कोल इंडिया, ओएनजीसी और पावर ग्रिड जैसे शेयर खड़े हैं और इनमें ढाई प्रतिशत तक की बढ़त है। जबकि, निफ्टी-50 में बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी लाइफ, स्टेट बैंक टॉप लूजर हैं। इनमें 3 से 4 प्रतिशत तक की गिरावट है।
Stock Market Today Live 30 March 1:30 PM: सेंसेक्स 1234 अंक से अधिक नीचे 72348 पर आ गया है। जबकि, निफ्टी 353 अंकों की गिरावट के साथ 22466 के लेवल पर है। बैंक निफ्टी (-3.10%), फइनेंशियल सर्विसेज (-2.83%) में बड़ी गिरावट है। निफ्टी मिड कैप और स्मॉल कैप इंडेक्स भी 2 फीसद से से अधिक नीचे ट्रेड कर रहे हैं। ऑटो, एफएमसीजी, मीडिया, फार्मा, पीएयू बैंक (-3.45%), प्राइवेट बैंक -2.80%), रियल्टी इंडेक्स (-2.52%) भी लाल हैं। सेक्टोरल इंडेक्स में मेटल को छोड़ सभी लाल हैं।
Stock Market Today Live 30 March 11:10 AM: सेंसेक्स 1170 अंक नीचे 72412 पर आ गया है। जबकि, निफ्टी 347 अंकों की गिरावट के साथ 22471 के लेवल पर है। सेंसेक्स टॉप लूजर्स की लिस्ट में एक्सिस बैंक 3.83%, कोटक बैंक 3.62%, बजाज फाइनेंस 3.02%, बजाज फिनसर्व 2.69%, स्टेट बैंक 2.52% नीचे ट्रेड कर रहे हैं।
Stock Market Today Live 30 March 10:24 AM: सेंसेक्स 941 अंक नीचे 72641 पर पहुंच गया है। जबकि, निफ्टी 278 अंकों की गिरावट के साथ 22541 के लेवल पर है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये को सहारा देने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नवीनतम उपायों के बाद सोमवार को बैंकिंग शेयरों में गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में बैंक निफ्टी इंडेक्स 2% से अधिक गिर गया, इसके सभी शेयर भारी नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे। एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और यस बैंक 2-3% से अधिक की गिरावट के साथ टॉप लूजर हैं।
Stock Market Today Live 30 March 9:45 AM: शेयर मार्केट में शुरुआती तेज गिरावट के बाद अब थोड़ी रिकवरी दर्ज की जा रही है। सेंसेक्स 544 अंक नीचे 73038 पर पहुंच गया है। जबकि, निफ्टी 136 अंकों की गिरावट के साथ 22683 के लेवल पर है। एनएसई पर कुल 761 शेयर 52 हफ्ते के लो पर आ गए हैं। 2010 स्टॉक्स लाल और केवल 911 ही हरे निशान पर हैं।
Stock Market Today Live 30 March 9:15 AM: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच शेयर मार्केट में आज भी हाहाकार है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1018 अंकों का गोता लगाकर 72565 पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 269 अंकों की गिरावट के साथ 22549 के लेवल पर खुला। वहीं, आरबीआई द्वारा बैंकों की विदेशी मुद्रा स्थिति सीमा को कड़ा करने के बाद रुपया 1.3% बढ़कर 93.59 प्रति अमेरिकी डॉलर हो गया।
Stock Market Today Live 30 March 7:50 AM: भारतीय शेयर बाजार में आज भी भूचाल आ सकता है। गिफ्टी निफ्टी के संकेत अच्छे नहीं हैं। वहीं, ग्लोबल मार्केट में भारी गिरावट, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और अमेरिका-ईरान युद्ध के बढ़ते तनाव ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में सोमवार यानी आज सेंसेक्स और निफ्टी बड़ी गिरावट के संग खुल सकते हैं।
ग्लोबल मार्केट में हड़कंप, एशिया में भारी गिरावट
एशियाई बाजारों में जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली है। जापान के निक्केई 225 में 3.97% की गिरावट आई, जबकि टॉपिक्स में 3.9% की गिरावट आई। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 5% से अधिक गिर गया, जबकि कोस्डैक 3.97% गिर गया। हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने कम खुलने का संकेत दिया।
Gift Nifty के संकेत भी अच्छे नहीं हैं
गिफ्ट निफ्टी करीब 22,555 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है, जो पिछले क्लोज से 250 अंक से अधिक नीचे है। यानी बाजार की शुरुआत बेहद कमजोर होनी लगभग तय मानी जा रही है।
वॉल स्ट्रीट में भी लगातार गिरावट
अमेरिकी बाजारों में भी दबाव बना हुआ है और लगातार पांचवें हफ्ते गिरावट दर्ज हुई है। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 793.47 अंक या 1.73% गिरकर 45,166.64 पर आ गया, जबकि एसएंडपी 500 108.31 अंक या 1.67% गिरकर 6,368.85 पर आ गया। नैस्डैक कंपोजिट 459.72 अंक या 2.15% की गिरावट के साथ 20,948.36 पर बंद हुआ।टेक शेयरों जैसे एनवीडिया, अमेजन, मेटा और टेस्ला में भारी बिकवाली देखने को मिली, जिससे सेंटीमेंट और कमजोर हुआ।
बाजार के लिए सबसे बड़ा खतरा: अमेरिका-ईरान युद्ध अब और गंभीर होता जा रहा है। यमन के हौथी विद्रोहियों की एंट्री से तनाव बढ़ गया है। इससे होर्मुज स्ट्रेट और ग्लोबल सप्लाई चेन पर खतरा मंडरा रहा है।
कच्चे तेल में उछाल, बाजार पर दबाव: कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। ब्रेंट क्रूड $116 के पार पहुंच गया है। जबकि, WTI भी $102 के करीब है।
घरेलू शेयर बाजार पर दबाव: भारतीय बाजार पहले से ही कमजोर चल रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी पिछले हफ्ते भी बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए थे। यह लगातार पांचवां गिरावट वाला हफ्ता रहा।




साइन इन