big fall in gold silver price today amid war what should investors do Gold Silver Price Today: जंग के बीच आज सोने-चांदी के भाव में बदलाव, सुबह नरम और दोपहर में हुए गरम, Business Hindi News - Hindustan
More

Gold Silver Price Today: जंग के बीच आज सोने-चांदी के भाव में बदलाव, सुबह नरम और दोपहर में हुए गरम

Gold Silver Price Today: एमसीएक्स पर सुबह ओपनिंग के समय सोने ने तेवर नरम दिखे, लेकिन दोपहर होते-होते दोनों धातुओं के तेवर गरम हो गए। एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव पिछले बंद की तुलना में 342 रुपये ऊपर 147612 पर ट्रेड कर रहा था। जबकि, चांदी 228483 पर ट्रेड कर रही थी।

Mon, 30 March 2026 07:32 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
Gold Silver Price Today: जंग के बीच आज सोने-चांदी के भाव में बदलाव, सुबह नरम और दोपहर में हुए गरम

Gold Silver Price Today: एमसीएक्स पर सुबह ओपनिंग के समय सोने ने तेवर नरम दिखे, लेकिन दोपहर होते-होते दोनों धातुओं के तेवर गरम हो गए। दोपहर सवा एक बजे के करीब एमसीएक्स पर सोने का वायदा भाव पिछले बंद की तुलना में 342 रुपये ऊपर 147612 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। जबकि, चांदी पिछले बंद 227750 रुपये प्रति किलो के मुकाबले 228483 पर ट्रेड कर रही थी। इसमें 733 रुपये की बढ़त थी। इससे पहले एमसीएक्स पर सुबह सोने का भाव गिरावट के साथ 1,44,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला और इंट्राडे के निचले स्तर पर पहुंच गया।

दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार, 30 मार्च को सोना और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली। अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध पांचवें हफ्ते में पहुंच गया है, जिससे बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक इसी दबाव के चलते आज सोना करीब 1.38% गिरकर 4,462 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि चांदी 2% टूटकर 68.3 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गई।

कीमतों में गिरावट की बड़ी वजह क्या है?

हालांकि, हाल के दिनों में सोने में भारी गिरावट आई है, लेकिन अब कुछ निवेशक सस्ते दाम पर खरीदारी कर रहे हैं। इसके बावजूद बाजार में चिंता बनी हुई है कि अगर युद्ध लंबा चला, तो दुनिया के केंद्रीय बैंक अपने गोल्ड रिजर्व बेच सकते हैं या फिर महंगाई काबू करने के लिए ब्याज दरें बढ़ा सकते हैं। ब्याज दर बढ़ने से सोना जैसे बिना ब्याज वाले निवेश पर दबाव पड़ता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गैस सिलेंडर के दाम लाइन में लगने से पहले करें चेक, जानें बड़े अपडेट

युद्ध का असर सोने-चांदी पर

युद्ध खत्म करने के लिए पाकिस्तान, मिस्र और सऊदी जैसे देशों के बीच बातचीत हुई, लेकिन जमीन पर हालात अब भी तनावपूर्ण हैं। तेहरान में मिसाइल हमलों के बाद बिजली गुल होने की खबरें आईं। वहीं, ईरान समर्थित हूती गुट भी इस संघर्ष में शामिल हो गया है और अमेरिका ने भी इस क्षेत्र में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा दी है।

तेल की कीमतों का भी असर

युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है, जिससे वैश्विक महंगाई बढ़ने का खतरा है। इससे फेडरल रिजर्व पर ब्याज दरें बढ़ाने का दबाव बन सकता है। यही कारण है कि सोने की कीमतों में हाल के समय में करीब 15% की गिरावट देखी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल के चेक करें रेट, $116 के पार कच्चा तेल, युद्ध से बढ़ा संकट

तुर्की के केंद्रीय बैंक ने 60 टन सोना बेचा

पिछले कुछ वर्षों में केंद्रीय बैंकों की खरीदारी ने सोने की कीमतों को सहारा दिया था। लेकिन अब खबर है कि तुर्की के केंद्रीय बैंक ने युद्ध के शुरुआती दो हफ्तों में लगभग 60 टन सोना बेच दिया। अगर दूसरे देश भी ऐसा करते हैं, तो सोने की कीमतों पर और दबाव आ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नया टैक्स रूल्स: अब इनकम छुपाई तो आयकर विभाग करेगा खुद हिसाब

क्या सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा

विशेषज्ञों के अनुसार, फिलहाल सोना 4,400 से 4,500 डॉलर के दायरे में कारोबार कर रहा है। अभी भी कमजोरी बनी हुई है। नीचे के स्तर पर खरीदारी जरूर दिख रही है, लेकिन मजबूत तेजी के लिए महंगाई और युद्ध की स्थिति साफ होना जरूरी है। चांदी की बात करें तो यह 68 से 72 डॉलर के दायरे में बनी हुई है। इसमें भी गिरावट के बाद अब स्थिरता आने के संकेत हैं, लेकिन तेजी धीरे-धीरे ही आएगी।

निवेशकों के लिए सतर्क रहने का समय

सोना और चांदी दोनों ही फिलहाल अस्थिर दौर से गुजर रहे हैं। युद्ध, महंगाई और ब्याज दरों का दबाव इनकी दिशा तय कर रहा है। ऐसे में निवेशकों को जल्दबाजी के बजाय सतर्क रणनीति अपनाने की जरूरत है, क्योंकि आने वाले समय में बाजार में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,