stock market today live 25 march sensex today india share market latest updates शेयर मार्केट में दूसरे दिन भी तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1347 अंक उछलकर 75416 पर बंद, Business Hindi News - Hindustan
More

शेयर मार्केट में दूसरे दिन भी तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1347 अंक उछलकर 75416 पर बंद

Stock Market Today 25 March: शेयर मार्केट लगातार दूसरे दिन भी बंपर उछाल के साथ बंद हुआ। निफ्टी 394 अंकों की तेजी के साथ 23,306 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 1347 अंकों की बढ़त के साथ 75,416 पर बंद हुआ।

Wed, 25 March 2026 05:46 PMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
शेयर मार्केट में दूसरे दिन भी तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1347 अंक उछलकर 75416 पर बंद

Stock Market Today: घरेलू शेयर मार्केट लगातार दूसरे दिन भी बंपर उछाल के साथ बंद हुआ। निफ्टी 50 सत्र के अंत में 1.72% यानी 394 अंकों की तेजी के साथ 23,306 पर बंद हुआ और दो दिनों में इसकी कुल बढ़त 3.55% रही। बीएसई सेंसेक्स पिछले बंद स्तर से 1.82 % ऊपर यानी 1347 अंकों की बढ़त के साथ 75,416 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में क्रमशः 2.3% और 2.6% की तेजी आई।

सेक्टरों का हाल

सेक्टरों की बात करें तो निफ्टी कंस्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में सबसे अधिक 3.51% की उछाल आई। वहीं, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी केमिकल्स, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी मेटल और निफ्टी ऑटो सूचकांक सभी में 2% से अधिक की तेजी दर्ज की गई। निफ्टी आईटी इंडेक्स ही एकमात्र ऐसा सेक्टर रहा जो मामूली 0.08% की बढ़त के साथ बंद हुआ।

टॉप गेनर्स

निफ्टी 500 स्टॉक्स में पीसीबीएल केमिकल सबसे ऊपर रहा, जिसका शेयर 13.7% उछलकर 265 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया। यह हाल के वर्षों में इसका सबसे बड़ा एक दिवसीय उछाल है। वहीं, ट्रिवेणी इंजीनियरिंग, वनसोर्स स्पेशलिटी फार्मा, गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया, बालकृष्ण इंडस्ट्रीज, जीई वर्नोवा टीएंडडी इंडिया और सैजिलिटी सभी में 6.5% से अधिक की तेजी आई।

कंस्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में कल्याण ज्वैलर्स का शेयर 5.4% बढ़कर 391.8 रुपये पर पहुंच गया। इसके अलावा वोल्टास, एम्बर एंटरप्राइजेज इंडिया, ब्लू स्टार, टाइटन कंपनी, हेवेल्स इंडिया और पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट में 3% से 5.3% के बीच का उछाल देखा गया।

पीएसयू बैंकिंग पैक भी तेजी के साथ बंद हुआ, जिसमें इंडियन बैंक सबसे आगे रहा। इसका शेयर 4.5% बढ़कर 911 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भी क्रमशः 3.7% और 3.2% की तेजी देखी गई।

ईएमएस स्टॉक्स जैसे केन्स टेक्नोलॉजी और एम्बर एंटरप्राइजेज इंडिया में भी क्रमशः 6% और 4.6% की बढ़त हुई। रियल एस्टेट शेयरों में भी नई खरीदारी देखी गई। सिग्नेचर ग्लोबल (इंडिया), ब्रिगेड एंटरप्राइजेज, ओबेरॉय रियल्टी और फीनिक्स मिल्स 3.6% से 4.5% के बीच उच्च स्तर पर बंद हुए। लगातार दूसरे सत्र में बढ़त जारी रखते हुए, रिलायंस पावर का शेयर 6% उछलकर 22.7 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया।

पिछड़ने वाले शेयर

जहां भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे सत्र में बढ़त बनाए रखा, वहीं कुछ चुनिंदा शेयर इस तेजी से पिछड़ गए। निफ्टी 500 स्टॉक्स में ट्राइडेंट सबसे पीछे रहा, जिसका शेयर 2.7% गिरकर 24.7 रुपये प्रति शेयर पर आ गया, जिससे उसकी तीन दिनों की लगातार बढ़त टूट गई।

अल्काइल अमाइंस केमिकल्स में मुनाफावसूली देखी गई और शेयर 2.6% गिरकर 1,378 रुपये पर आ गया। पिछले सत्र में यह शेयर 14% उछला था। सारेगामा इंडिया एक अन्य प्रमुख पिछड़ने वाला शेयर रहा, जो 2.3% फिसलकर 331.75 रुपये पर बंद हुआ। इसके अलावा, वर्धमान टेक्सटाइल्स, इन्वेंटुरस नॉलेज सॉल्यूशंस, जेनसर टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा और बायर क्रॉपसाइंस जैसे अन्य शेयरों में भी 1.5% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।

दोपहर तक ऐसी रही बाजार की चाल

Stock Market Today Live 25 March 1:07 PM: शेयर मार्केट में लगातार दूसरे दिन बंपर तेजी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी है। सेंसेक्स में ट्रेंट 4.78 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर है। टाइटन में भी 4.59 प्रतिशत की तेजी है। अल्ट्राटेक 3.74%, बजाज फाइनेंस 3.58%, एक्सिस बैंक 3.63%, एलएंडटी 3.55%, महिंद्रा एंड महिंद्रा 3.54%, एचडीएफसी बैंक 3.47 और हिन्दुस्तान यूनिलिवर 3 प्रतिशत ऊपर ट्रेड कर रहे हैं।

Stock Market Today Live 25 March 12:00 PM: शेयर मार्केट में लगातार दूसरे दिन भी बंपर तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स और निफ्टी में 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी है। बैंक निफ्टी, फइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी मिड कैप, स्मॉल कैप इंडेक्स भी 2 फीसद से अधिक ऊपर ट्रेड कर रहे हैं। ऑटो, एफएमसीजी, मीडिया, मेटल, फार्मा, पीएयू बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी इंडेक्स भी 2 से 2.90 पर्सेंट के बीच ट्रेड कर रहे हैं। कंज्यूमर ड्यूराबेल्स इंडेक्स में 4 प्रतिशत की तेजी है।

Stock Market Today Live 25 March 10:50 AM: शेयर मार्केट में लगातार दूसरे दिन भी तेजी का तूफान है। सेंसेक्स 1681 अंकों की बंपर उछाल के साथ 75650 पर पहुंच गया है। जबकि, एनएसई का निफ्टी 312 अंकों की उछाल के साथ 23425 पर पहुंच गया है। सेंसेक्स में टेक महिंद्रा को छोड़ सभी स्टॉक्स हरे निशान पर हैं। ट्रेंट 4.32 पर्सेंट ऊपर है।

Stock Market Today Live 25 March 10:50 AM: शेयर मार्केट आज तेजी की पटरी पर सरपट भाग रहा है। सेंसेक्स 1424 अंकों की बंपर उछाल के साथ 75492 पर पहुंच गया है। जबकि, एनएसई का निफ्टी 447 अंकों की उछाल के साथ 23359 पर पहुंच गया है। सेंसेक्स में टेक महिंद्रा को छोड़ सभी स्टॉक्स हरे निशान पर हैं। ट्रेंट 4.17 पर्सेंट ऊपर है। टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक, अडानी पोर्टस, एलएंडटी, बजाज फिनसर्व 3 पर्सेंट से अधिक उछाल के साथ ट्रेड कर रहे हैं।

Stock Market Today Live 25 March 10:00 AM: सेंसेक्स 1,150 अंक उछलकर 75,214 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 में 369 अंकों की बढ़त दर्ज हुई और यह 23,278 पर पहुंच गया। सुबह 10 बजे तक बाजार में तेज खरीदारी का माहौल बना रहा। इस तेजी के चलते बीएसई में लिस्टेड कंपनियों के कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन में 8 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई, जिससे यह बढ़कर 431 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Stock Market Today Live 25 March 9:45 AM: शेयर मार्केट में बंपर तेजी के बीच सेंसेक्स 1114 अंकों की बंपर उछाल के साथ 75183 पर पहुंच गया है। जबकि, एनएसई का निफ्टी 362 अंकों की उछाल के साथ 23274 पर है। निफ्टी टॉप गेनर्स में श्रीराम फाइनेंस 4.40, ट्रेंट 3.73, अडानी एंटरप्राइजेज 3.28, ग्रासिम 3.32 और अडानी पोर्ट्स 3.27 पर्सेंअ ऊपर हैं।

Stock Market Today Live 25 March 9:33 AM: शेयर मार्केट बमबम बोल रहा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 931 अंकों की बंपर उछाल के साथ 74999 पर पहुंच गया है। जबकि, एनएसई का निफ्टी 305 अंकों की उछाल के साथ 23217 पर है। सेंसेक्स में अल्ट्राटेक, अडानी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, ट्रेंट टॉप गेनर हैं।

Stock Market Today Live 25 March 9:25 AM: शेयर मार्केट में रौनक बरकरार है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 872 अंकों की बंपर उछाल के साथ 74941 पर पहुंच गया है। जबकि, एनएसई का निफ्टी 253 अंकों की उछाल के साथ 23165 पर है। एनएसई पर 2424 स्टॉक्स हरे और केवल 227 लाल हैं। 27 शेयरों में अपर सर्किट लगा है।

Stock Market Today Live 25 March 9:15 AM: शेयर मार्केट आज भी बमबम बोल रहा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 583 अंक ऊपर 74652 पर खुला। जबकि, एनएसई का निफ्टी 152 अंकों की उछाल के साथ 23064 पर खुलने में कामयाब रहा।

Stock Market Today Live 25 March 8:35 AM: भारतीय शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 के बुधवार को मजबूती के साथ खुलने की उम्मीद है। इसकी वजह एशियाई बाजारों में आई तेजी और अमेरिका-ईरान युद्ध को खत्म करने के संभावित शांति प्रस्ताव की खबरें हैं, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है।

सेंसेक्स-निफ्टी के लिए क्या हैं आज के संकेत

एशियाई बाजारों में जोरदार उछाल

एशियाई बाजारों में बुधवार को अच्छी तेजी देखने को मिली। जापान का निक्केई 225 करीब 2.5% चढ़ा, वहीं टॉपिक्स इंडेक्स में 2.4% की बढ़त दर्ज हुई। दक्षिण कोरिया का कोस्पी भी 2.5% उछला, जबकि कोस्डैक 1.6% ऊपर रहा। इससे साफ है कि ग्लोबल सेंटीमेंट फिलहाल पॉजिटिव बना हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेरोधा ने दिया ट्रेडर्स को झटका, 1 अप्रैल से ट्रेडिंग पर लगेगा दोगुना चार्ज

गिफ्ट निफ्टी दे रहा मजबूत संकेत

गिफ्ट निफ्टी करीब 23,153 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जो पिछले बंद के मुकाबले लगभग 225 अंकों का प्रीमियम दिखा रहा है। यह संकेत देता है कि भारतीय बाजार में आज गैप-अप ओपनिंग हो सकती है।

वॉल स्ट्रीट का हाल

अमेरिकी शेयर मार्केट मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए। डॉऊ जोन्स 84 अंक टूटा, जबकि S एंड P 500 और नैस्डैक में भी गिरावट दर्ज की गई। टेक शेयरों में कमजोरी रही, हालांकि कुछ स्टॉक्स में खरीदारी भी देखने को मिली। इससे बाजार में अनिश्चितता अभी भी बनी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोने के भाव में 9 दिन की गिरावट थमी, आज $4500 के पार लौटा गोल्ड, चांदी चमकी

अमेरिका-ईरान तनाव: शांति वार्ता से राहत की उम्मीद

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को शांति प्रस्ताव भेजने की बात कही है और उम्मीद जताई है कि लंबे समय से चल रहा संघर्ष खत्म हो सकता है। वहीं ईरान ने संकेत दिया है कि उन जहाजों को होर्मुज से गुजरने दिया जाएगा, जो दुश्मनों से संबंध न रखते हों। इससे वैश्विक बाजारों को राहत मिली है।

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट, महंगाई दबाव घटा

शांति वार्ता की खबरों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड करीब 5.8% गिरकर 98 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गया, जबकि WTI भी 5% से ज्यादा टूटा। इससे महंगाई को लेकर चिंता कुछ कम हुई है, जो बाजार के लिए पॉजिटिव संकेत है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेलवे सेक्टर में बड़ा बदलाव: RVNL और Ircon का होगा मर्जर, सरकार कर रही तैयारी

सोना-चांदी में उछाल, डॉलर हुआ कमजोर

डॉलर में कमजोरी के चलते सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई है। सोना 2% से ज्यादा चढ़कर 4,568 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी में भी करीब 3.8% की बढ़त दर्ज की गई। यह निवेशकों के बदलते रुझान को दिखाता है।

डॉलर कमजोर, रुपये को मिल सकता है सपोर्ट

डॉलर इंडेक्स में हल्की गिरावट आई है, जिससे उभरते बाजारों की करेंसी को सपोर्ट मिल सकता है। अगर यह ट्रेंड जारी रहता है तो भारतीय रुपये में मजबूती आ सकती है, जो शेयर बाजार के लिए अच्छा संकेत है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,