stock market crash sensex tumbles 961 points nifty below 25200 investor loss 5 lakh crore rs wiped out स्टॉक मार्केट क्रैश… निवशकों को ₹5 लाख करोड़ नुकसान, भूचाल के क्या हैं कारण?, Business Hindi News - Hindustan
More

स्टॉक मार्केट क्रैश… निवशकों को ₹5 लाख करोड़ नुकसान, भूचाल के क्या हैं कारण?

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 961.42 अंक यानी 1.17 प्रतिशत लुढ़ककर 81,287.19 अंक पर बंद हुआ। 2 फरवरी के बाद आज पहली बार सेंसेक्स 82,000 के अंक से नीचे और निफ्टी 25,200 के अंक से नीचे बंद हुआ है।

Fri, 27 Feb 2026 05:42 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
स्टॉक मार्केट क्रैश… निवशकों को ₹5 लाख करोड़ नुकसान, भूचाल के क्या हैं कारण?

शेयर बाजार में हाहाकार मचा हुआ है। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी, दोनों में ही बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट की वजह से भारतीय बाजार लगभग एक महीने के निचले स्तर पर आ गया। इस बिकवाली से निवेशकों की संपत्ति में 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी आई। इससे बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटल घटकर लगभग 463 लाख करोड़ रुपये रह गया। बता दें कि यह साल 2026 में तीसरी सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है।

सेंसेक्स और निफ्टी में भूचाल

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक 961.42 अंक यानी 1.17 प्रतिशत लुढ़ककर 81,287.19 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,089.46 अंक यानी 1.32 प्रतिशत तक गिरकर 81,159.15 अंक पर आ गया था। 2 फरवरी के बाद आज पहली बार सेंसेक्स 82,000 के अंक से नीचे और निफ्टी 25,200 के अंक से नीचे बंद हुआ है। इसी तरह, एनएसई का 50 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक निफ्टी 317.90 अंक यानी 1.25 प्रतिशत गिरकर 25,178.65 अंक पर ठहरा। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से सन फार्मा, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, इंडिगो, महिंद्रा एंड महिंद्रा और मारुति सुजुकी प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ, एचसीएल टेक, ट्रेंट, इन्फोसिस और इटरनल के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा- कमजोर वैश्विक संकेतों और जियो पॉलिटिकल रिस्क के कारण बाजारों में सतर्कता का माहौल है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी वैश्विक अनिश्चितताओं ने भी सुरक्षित निवेश विकल्पों की मांग को समर्थन दिया। घरेलू स्तर पर ताजा सकारात्मक कारकों के अभाव में वैश्विक व्यापक आर्थिक कारक हावी हो रहे हैं।

इसके अलावा, अमेरिकी शेयर बाजार के रिएक्शन से भी निवेशक प्रभावित हुए। वॉल स्ट्रीट का टेक शेयरों से भरा नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी एनवीडिया के शेयर की कीमत में 5% की गिरावट आई। गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट के शेयरों में लगभग 2% की गिरावट आई जबकि अमेजन के शेयर 1% से अधिक गिर गए। एएमडी के शेयर 3% से अधिक गिरे जबकि मजबूत कमाई के चलते सेल्सफोर्स के शेयर 4% से अधिक चढ़ गए। नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स 1% से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अडानी के शेयर पर दिग्गज निवेशक फिदा, अपने पोर्टफोलियो में दी जगह, ₹140 है भाव
ये भी पढ़ें:बाजार में हाहाकार के बीच 8% टूट गया यह चर्चित शेयर, 15 रुपये के नीचे भाव
ये भी पढ़ें:8वें वेतन आयोग में मिलेगा 5 प्रमोशन! सैलरी से इंक्रीमेंट तक पर है ये बड़ा अपडेट

-अमेरिका और ईरान ने गुरुवार को ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर अप्रत्यक्ष वार्ता की। हालांकि दोनों देशों के बीच कोई समझौता नहीं हो सका, जिससे तनाव बढ़ने और संभावित सैन्य संघर्ष की आशंकाओं के बीच चिंताएं बनी हुई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाली सरकार ने क्षेत्र में विमानों और युद्धपोतों का एक विशाल बेड़ा इकट्ठा कर लिया है। इससे पहले, ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी थी कि उसे 10-15 दिनों के भीतर अपने परमाणु कार्यक्रम पर समझौता करना होगा अन्यथा बहुत बुरी चीजें होंगी।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,