Stock Market Crash Sensex falls 1009 points from War to rupee price falling check details here Stock Market Crash: ब्लैक फ्राइडे! 8 लाख करोड़ रुपये निवेशकों के डूबे, जानें शेयर बाजार में गिरावट की 5 बड़ी वजह, Business Hindi News - Hindustan
More

Stock Market Crash: ब्लैक फ्राइडे! 8 लाख करोड़ रुपये निवेशकों के डूबे, जानें शेयर बाजार में गिरावट की 5 बड़ी वजह

Stock Market Crash: सेंसेक्स आज शुक्रवार को 1690.23 अंक या फिर 2.25 प्रतिशत की गिरावट के बाद 73583.22 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 2.09 प्रतिशत या फिर 486.85 अंक की गिरावट के साथ 22819.60 अंक पर बंद हुआ है।

Fri, 27 March 2026 03:43 PMTarun Pratap Singh मिंट
share
Stock Market Crash: ब्लैक फ्राइडे! 8 लाख करोड़ रुपये निवेशकों के डूबे, जानें शेयर बाजार में गिरावट की 5 बड़ी वजह

Why Stock Market Falls Today: शुक्रवार का दिन शेयर बाजार के लिए किसी बुरे सपने जैसा रहा है। स्टॉक मार्केट में आज भारी गिरावट देखने को मिली है। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स आज शुक्रवार को 1690.23 अंक या फिर 2.25 प्रतिशत की गिरावट के बाद 73583.22 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 2.09 प्रतिशत या फिर 486.85 अंक की गिरावट के साथ 22819.60 अंक पर बंद हुआ है। स्टॉक मार्केट में भारी गिरावट की वजह से आज शुक्रवार बीएसई की लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 8 लाख करोड़ रुपये तक घट गया। बता दें, सेंसेक्स का इंट्रा-डे लो लेवल आज 73534.41 अंक रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:HDFC Bank में सबकुछ अच्छा नहीं? इस वजह से हुआ चक्रवर्ती का इस्तीफा - रिपोर्ट

1-मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष

ईरान के साथ जारी सत्ता संघर्ष खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका और ईरान एक दूसरे पर भरोसा नहीं कर रहे हैं। जिसकी वजह से अनिश्चितता बढ़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप ने 6 अप्रैल तक ईरान के एनर्जी इंफ्रा पर अटैक ना करने की बात कही है।

एक्सपर्ट् का कहना है कि अगर तनाव कम नहीं तब की स्थिति में तेल और गैस की कीमतों में उछाल देखने को मिल सकती है। इसका बुरा असर शेयर बाजारों पर दिख सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Tata Group का यह स्टॉक 37% गिरा, एक्सपर्ट्स को तेजी की उम्मीद, 23% चढ़ेगा दाम!

2-वैश्विक स्तर पर कमजोर स्थिति

एशिया के कई धाकड़ शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखने को को मिली है। कोरिया Kospi और जापान Nikkei में आज 2 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली है। S&P 500 और Nasdaq में भी दो प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

3- रुपया रिकॉर्ड लो लेवल पर है

युद्ध शुरू होने के बाद से ही रुपया की स्थिति ठीक नहीं है। आज रुपया रिकॉर्ड लो लेवल पर पहुंच गया। 1 डॉलर की कीमत 94.1575 के स्तर पर आ गया। इससे पहले डॉलर के मुकाबले रुपये का रिकॉर्ड लो लेवल 93.98 था। बता दें, जब से युद्ध शुरू हुआ है तब से रुपया 3.5 प्रतिशत लुढ़क चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या अब सोना भी नहीं रह गया है सुरक्षित निवेश? 29000 रुपये गिरा गोल्ड का दाम

4- कच्चे तेल की कीमतों में जारी उछाल ने बढ़ाई टेंशन

सप्लाई प्रभावित होने की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में आग लगी हुई है। आज ब्रेंट क्रू़ड ऑयल का भाव 108 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया।

5- FPI की निकासी

घरेलू शेयर बाजारों से एफपीआई की निकासी जारी है। एफपीआई ने 123688 रुपये की निकासी की है। यह आंकड़ा 25 मार्च तक का है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,