Spice Lounge Food Works share jumps 3000 percent in 6 months stock price below 50 rupee 3000% का रिटर्न, 6 महीने में किया पैसा डबल, कीमत 50 रुपये से कम, Business Hindi News - Hindustan
More

3000% का रिटर्न, 6 महीने में किया पैसा डबल, कीमत 50 रुपये से कम

पिछले 3 महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 3.16 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 6 महीने में इस स्टॉक ने पोजीशनल निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया है। इस दौरान स्टॉक का भाव 164 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी का 52 वीक हाई 72.20 रुपये और 52 वीक लो लेवल 7.69 रुपये रहा है।

Fri, 16 Jan 2026 02:52 PMTarun Pratap Singh मिंट
share
3000% का रिटर्न, 6 महीने में किया पैसा डबल, कीमत 50 रुपये से कम

Multibagger Stock: भले ही शेयर बाजार में और उतार और चढ़ाव का सिलसिला देखने को मिल रहा है। लेकिन एक कंपनी है जिसके शेयरों में तेजी लगातार जारी है। हम बात कर रहे हैं Spice Lounge Food Works की। कंपनी के शेयरों में आज शुक्रवार को अपर सर्किट लगा है। 5 प्रतिशत की उछाल के बाद इस मल्टीबैगर स्टॉक का भाव बीएसई में 36.28 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है। बता दें, आज सुबह यह स्टॉक 35.94 रुपये के इंट्रा-डे पर पहुंच गया था।

हाल ही में खबरों में रही थी कंपनी

Spice Lounge Food Works ने दिसंबर 2025 में सिंगापुर की कंपनी प्रिशा इंफोटेक के अधिग्रहण की जानकारी दी थी। कंपनी ने यह अधिग्रहण 150000 डॉलर में किया था। इसके अलावा जनवरी 2026 में कंपनी में बेंगलुरू में विंग जोन आउटलेट को लॉन्च किया था। बेंगलुरू के बाद कंपनी की योजना हैदराबाद और चेन्नई में भी विस्तार करने की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IT कंपनी के शेयरों में 5% की उछाल, 3-3 एक्सपर्ट ने दी खरीदने की सलाह

बीते एक साल में कैसा रहा है कंपनी का प्रदर्शन?

पिछले 3 महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 3.16 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 6 महीने में इस स्टॉक ने पोजीशनल निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया है। इस दौरान स्टॉक का भाव 164 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी का 52 वीक हाई 72.20 रुपये और 52 वीक लो लेवल 7.69 रुपये रहा है। Spice Lounge Food Works का मार्केट कैप 2529 करोड़ रुपये का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 शेयर पर ₹23 का डिविडेंड, 10 टुकड़ों में होगा शेयरों का बंटवारा

दो साल में Spice Lounge Food Works के शेयरों का भाव 164 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, तीन साल में कंपनी के शेयरों का भाव 688 प्रतिशत चढ़ा है। 5 साल में इस मल्टीबैगर स्टॉक की कीमतों में 3000 प्रतिशत की तेजी आई है। बता दें, इस मल्टीबैगर स्टॉक का बंटवारा पिछले साल मार्च में हुआ था। तब कंपनी के शेयरों का बंटवारा 10 हिस्सों में हुआ था। जिसके बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये हो गई थी।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,