Infosys Ltd Share Price jumped 5 percent three experts gives buy rating IT कंपनी के शेयरों में 5% की उछाल, 3-3 एक्सपर्ट ने दी खरीदने की सलाह, अमेरिका से भी आई अच्छी न्यूज, Business Hindi News - Hindustan
More

IT कंपनी के शेयरों में 5% की उछाल, 3-3 एक्सपर्ट ने दी खरीदने की सलाह, अमेरिका से भी आई अच्छी न्यूज

Infosys Ltd Share Price: आइटी कंपनी इंफोसिस के शेयरों की कीमतों में 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। इंफोसिस का शेयर आज शुक्रवार को बीएसई में 5 प्रतिशत से अधिक की उछाल के बाद 1685.50 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया है। इंफोसिस का शेयर आज 1670.30 रुपये के लेवल पर ओपन हुआ था।

Fri, 16 Jan 2026 11:45 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
IT कंपनी के शेयरों में 5% की उछाल, 3-3 एक्सपर्ट ने दी खरीदने की सलाह, अमेरिका से भी आई अच्छी न्यूज

Infosys Ltd Share Price: आइटी कंपनी इंफोसिस के शेयरों की कीमतों में 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। इंफोसिस का शेयर आज शुक्रवार को बीएसई में 5 प्रतिशत से अधिक की उछाल के बाद 1685.50 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया है। इंफोसिस का शेयर आज 1670.30 रुपये के लेवल पर ओपन हुआ था। बता दें, कंपनी ने करेंसी रेवन्यू ग्रोथ गाइडेंस 3 से 3.5 प्रतिशत बढ़ाकर किया है। कंपनी का अनुमान है कि ऑपरेटिंग मार्जिन 20 से 22 प्रतिशत रहेगा। कंपनी का अमेरिकन डिपॉजिटर रिसिप्ट इंट्रा-डे में 11.50 प्रतिशत की तेजी के साथ 19.45 डॉलर के इंट्रा-डे पर पहुंच गया। वहीं, बाद में यह 10.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 19.35 डॉलर पर बंद हुआ है। बीते दो कारोबारी दिन में एडीआर में 7.4 प्रतिशत की तेजी आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 शेयर पर ₹23 का डिविडेंड, 10 टुकड़ों में होगा शेयरों का बंटवारा

कंपनी के नेट प्रॉफिट में गिरावट

अक्टूबर से दिसंबर 2025 के दौरान इंफोसिस का नेट प्रॉफिट 6654 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर कंपनी के नेट प्रॉफिट में 2 प्रतिशत की गिरावट आई है। एक साल पहले इसी तिमाही में इंफोसिस का नेट प्रॉफिट 6806 करोड़ रुपये रहा है। हालांकि, ऑपरेशंस (रेवन्यू) 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 45479 करोड़ रुपये रहा है।

एक्सपर्ट्स ने दी है खरीदने की सलाह

इकनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज हाउस नोमुरा ने 1810 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। ब्रोकरेज हाउस ने BUY टैग दिया है। एलारा कैपिटल की रिपोर्ट ब्रोकरेज हाउस 1770 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। Emkay Global ने भी BUY रेटिंग दी है। इस ब्रोकरेज हाउस ने 1750 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 दिन में सिर्फ 13% भरा IPO, ग्रे मार्केट अब भी दिखा रहा ₹27 का फायदा

इंफोसिस के शेयरों की कीमतों में भले ही आज तेजी देखने को मिली है। लेकिन कंपनी के शेयरों में एक साल में 3.33 प्रतिशत की तेजी आई है। पिछले 10 साल में यह स्टॉक 195 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। जबकि सेंसेक्स इंडेक्स में 243 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,