Angel One Ltd will give 23 rupee dividend stock going to split into 10 parts share jumps 8 percent today 1 शेयर पर ₹23 का डिविडेंड, 10 टुकड़ों में होगा शेयरों का बंटवारा, स्टॉक खरीदने की मची लूट, Business Hindi News - Hindustan
More

1 शेयर पर ₹23 का डिविडेंड, 10 टुकड़ों में होगा शेयरों का बंटवारा, स्टॉक खरीदने की मची लूट

Angel One Ltd की तरफ से चालू वित्त वर्ष के लिए पहले अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया गया है। कंपनी ने 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 23 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। इस डिविडेंड के लिए एंजल वन लिमिटेड ने 21 जनवरी 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है।

Fri, 16 Jan 2026 11:10 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
1 शेयर पर ₹23 का डिविडेंड, 10 टुकड़ों में होगा शेयरों का बंटवारा, स्टॉक खरीदने की मची लूट

Dividend Stock: ब्रोकरेज कंपनी एंजल वन लिमिटेड (Angel One Ltd) की तरफ से डिविडेंड और स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया गया है। इस ऐलान की वजह से कंपनी के शेयरों की कीमतों में आज शुक्रवार को 8 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है।

बीएसई में आज शुक्रवार को एंजल वन लिमिटेड के शेयर 2594.20 रुपये के लेवल पर खुले थे। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 8 प्रतिशत की उछाल के बाद 2731.90 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए।

10 टुकड़ों में बंटेगा शेयर

एक्सचेंज को दी जानकारी में एंजल वन लिमिटेड ने बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 10 हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 दिन में सिर्फ 13% भरा IPO, ग्रे मार्केट अब भी दिखा रहा ₹27 का फायदा

23 रुपये डिविडेंड दे रही है कंपनी

कंपनी की तरफ से चालू वित्त वर्ष के लिए पहले अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया गया है। कंपनी ने 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 23 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। इस डिविडेंड के लिए एंजल वन लिमिटेड ने 21 जनवरी 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। जिसक भुगतान योग्य निवेशकों को 13 फरवरी 2026 या उससे पहले कर दिया जाएगा।

शेयर बाजारों में कैसा प्रदर्शन?

बीते एक साल में इस ब्रोकरेज कंपनी के शेयरों की कीमतों में 9.55 प्रतिशत की तेजी आई है। कंपनी का 52 वीक हाई 3283 रुपये और 52 वीक लो लेवल 1942 रुपये है। वहीं, एक साल में सेंसेक्स इंडेक्स में 9 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। बता दें, पिछले 5 साल में एंजल वन लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 678 प्रतिशत की तेजी आई है।

सितंबर 2025 की शेयरहोल्डिंग के अनुसार कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 28.91 प्रतिशत और पब्लिक के पास 71.09 प्रतिशत हिस्सा है। इससे पहले जून 2025 में कंपनी प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 28.97 प्रतिशत थी।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,