South Indian Bank share may cross 55 rs ICICI Securities target price is here 56 रुपये तक जा सकता है यह शेयर, दिग्गज ब्रोकरेज ने कहा- खरीद लो, Business Hindi News - Hindustan
More

56 रुपये तक जा सकता है यह शेयर, दिग्गज ब्रोकरेज ने कहा- खरीद लो

ICICI Securities की ताजा इक्विटी रिसर्च रिपोर्ट में शेयर के लिए ‘BUY’ रेटिंग बरकरार रखी गई है। इसके साथ ही टारगेट प्राइस 56 रुपये तय किया गया है, जो मौजूदा बाजार भाव से 30% से अधिक है।

Sat, 9 May 2026 10:15 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
56 रुपये तक जा सकता है यह शेयर, दिग्गज ब्रोकरेज ने कहा- खरीद लो

South Indian Bank share: बीते शुक्रवार को सुस्त रहे साउथ इंडियन बैंक के शेयर में 30 पर्सेंट से ज्यादा के उछाल का अनुमान है। वर्तमान में यह शेयर बीएसई पर 40.91 पर है। वहीं, शेयर के 52 हफ्ते का हाई 46.85 रुपये है। हालांकि, ब्रोकरेज आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का अनुमान है कि शेयर 50 रुपये के पार जाएगा। आइए डिटेल जान लेते हैं।

शेयर का टारगेट प्राइस

घरेलू ब्रोकरेज ICICI Securities की ताजा इक्विटी रिसर्च रिपोर्ट में शेयर के लिए ‘BUY’ रेटिंग बरकरार रखी गई है। इसके साथ ही टारगेट प्राइस 56 रुपये तय किया गया है, जो मौजूदा बाजार भाव से 30% से अधिक है। ब्रोकरेज बैंक के तिमाही नतीजे से गदगद है। ब्रोकरेज ने कहा कि इंडियन बैंक ने Q4FY26 के मजबूत नतीजे पेश किए। इन नतीजों की खास बात यह रही कि लोन/CASA ग्रोथ में तेजी आई और स्लिपेज, ग्रॉस और नेट NPA में जबरदस्त सुधार हुआ।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

साउथ इंडियन बैंक का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में मुनाफा 19 प्रतिशत बढ़कर 407.50 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में बैंक का मुनाफा 342.19 करोड़ रुपये रहा था। निजी क्षेत्र के इस बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की समूची अवधि में उसका मुनाफा 12 प्रतिशत बढ़कर 1,455 करोड़ रुपये हो गया, जो 2024-25 में 1,303 करोड़ रुपये था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG सिलेंडर के फिर बढ़ेंगे दाम? इसके बाद भी ₹300 सस्ता में हो जाएगा इंतजाम
ये भी पढ़ें:तीन गुना बढ़ा 63 रुपये के शेयर वाले बैंक का मुनाफा, फंड जुटाने की है तैयारी
ये भी पढ़ें:अनिल अंबानी की कंपनियों के खिलाफ CBI का एक्शन, 17 परिसरों में की छापेमारी

इस दौरान बैंक के ग्रॉस डेब्ट में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई। यह 14.50 प्रतिशत बढ़कर 2025-26 में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया, जो एक साल पहले 87,579 करोड़ रुपये था। एसेट्स क्वालिटी के मोर्चे पर, बैंक का ग्रॉस एनपीए वित्त वर्ष 2025-26 में कुल डेब्ट का 1.43 प्रतिशत रहा। बता दें कि साउथ इंडियन बैंक के निदेशक मंडल ने 31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए एक रुपये अंकित मूल्य वाले प्रति इक्विटी शेयर पर 0.45 रुपये के डिविडेंड की भी सिफारिश की है।

मैनेजमेंट में भी हुआ है बदलाव

हाल ही में साउथ इंडियन बैंक ने कहा कि उसने भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व कार्यकारी निदेशक जोस जोसेफ कट्टूर को अपना गैर-कार्यकारी अंशकालिक चेयरमैन नियुक्त किया है। बैंक के मुताबिक यह नियुक्ति 23 मार्च, 2026 से प्रभावी होगी और उनका कार्यकाल तीन साल का होगा। यह नियुक्ति आरबीआई द्वारा तीन फरवरी, 2026 को दी गई मंजूरी के बाद की गई है। कट्टूर के पास भारतीय रिजर्व बैंक में तीन दशक से अधिक का शानदार अनुभव है, जहां उन्होंने 1991 से 2023 तक अपनी सेवाएं दीं। वह 18 जुलाई, 2024 से साउथ इंडियन बैंक के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक के रूप में कार्य कर रहे हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,