ujjivan small finance bank profit rise 3 time share price below 65 rs check detail तीन गुना बढ़ा 63 रुपये के शेयर वाले बैंक का मुनाफा, फंड जुटाने की है तैयारी, Business Hindi News - Hindustan
More

तीन गुना बढ़ा 63 रुपये के शेयर वाले बैंक का मुनाफा, फंड जुटाने की है तैयारी

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही में बैंक का मुनाफा तीन गुना से अधिक होकर 282 करोड़ रुपये रहा। स बैंक के शेयर की बात करें तो मामूली गिरावट के साथ शुक्रवार को 62.39 रुपये पर था।

Sat, 9 May 2026 08:01 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
तीन गुना बढ़ा 63 रुपये के शेयर वाले बैंक का मुनाफा, फंड जुटाने की है तैयारी

Ujjivan small finance bank result: शेयर बाजार में लिस्टेड प्राइवेट सेक्टर के उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही में बैंक का मुनाफा तीन गुना से अधिक होकर 282 करोड़ रुपये रहा। बैंक को वित्त 2024-25 की समान तिमाही में 83 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। 2025-26 की चौथी तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर 2,185 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 की समान तिमाही में 1,843 करोड़ रुपये थी। तिमाही के दौरान प्रावधानों को छोड़कर बैंक का कुल खर्च बढ़कर 1,670 करोड़ रुपये हो गया, जो 2024-25 की चौथी तिमाही में 1,483 करोड़ रुपये था।

संपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर बैंक की ग्रॉस एनपीए मामूली बढ़कर 2.26 प्रतिशत हो गया, जो एक साल पहले 2.18 प्रतिशत था। हालांकि, नेट एनपीए घटकर 0.43 प्रतिशत रहा, जो वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही के अंत में 0.49 प्रतिशत था। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में बैंक का मुनाफा पांच प्रतिशत घटकर 693 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 726 करोड़ रुपये था। हालांकि, इस दौरान बैंक की कुल आय बढ़कर 8,039 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 में 7,201 करोड़ रुपये थी।

65 रुपये से कम का है शेयर

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर की बात करें तो मामूली गिरावट के साथ शुक्रवार को 62.39 रुपये पर था। शेयर के 52 हफ्ते का लो 39.20 रुपये है। वहीं, शेयर के 52 हफ्ते का हाई 68 रुपये है। जनवरी 2026 में शेयर इस स्तर तक पहुंचा था।

फंड जुटाने को मंजूरी

इस बीच, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के बोर्ड ने एक या एक से ज्यादा किस्तों में पूरी तरह से भुगतान किए गए इक्विटी शेयर जारी करके 2,000 करोड़ रुपये तक की रकम जुटाने को मंजूरी दे दी है। यह रकम एक या एक से ज्यादा मंजूर तरीकों से जुटाई जाएगी। इसमें प्रेफरेंशियल इश्यू, प्राइवेट प्लेसमेंट, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट या कोई अन्य तरीका शामिल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:31 मई तक बैंक अकाउंट में रखें 436 रुपये, सरकार की इस योजना का मिलता रहेगा फायदा

आरबीआई ने दिया झटका

हाल ही में उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक ने बड़ा झटका दिया है। आरबीआई ने यूनिवर्सल बैंक के लिए उसके आवेदन को खारिज कर दिया है और उसे फिर से आवेदन करने की सलाह दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5% टूटकर बंद हुआ बिस्किट कंपनी का शेयर, अब भी ₹1700 से ज्यादा बढ़ सकता है भाव
ये भी पढ़ें:अनिल अंबानी की कंपनियों के खिलाफ CBI का एक्शन, 17 परिसरों में की छापेमारी

उज्जीवन एसएफबी के मुताबिक रिजर्व बैंक ने बैंक द्वारा अपने लोन पोर्टफोलियो के विविधीकरण के लिए किए गए हाल के प्रयासों पर ध्यान दिया है। हालांकि, उनका मानना ​​था कि इस क्षेत्र में और सुधार की गुंजाइश है। इसलिए, आरबीआई ने आवेदन वापस कर दिया है। बता दें कि उज्जीवन ने फरवरी, 2025 में भारतीय रिजर्व बैंक को यूनिवर्सल बैंकिंग लाइसेंस के लिए आवेदन देने की घोषणा की थी।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,