Solar Stock Websol Energy System rallied 131 Percent Vijay Kedia buys over 44 lakh Share विजय केडिया ने खरीदे हैं 44 लाख से ज्यादा शेयर, सोलर शेयर में 131% की तूफानी तेजी, Business Hindi News - Hindustan
More

विजय केडिया ने खरीदे हैं 44 लाख से ज्यादा शेयर, सोलर शेयर में 131% की तूफानी तेजी

सोलर कंपनी वेबसोल एनर्जी सिस्टम के शेयर दो महीने से भी कम में 131 पर्सेंट उछल गए हैं। दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने वेबसोल एनर्जी सिस्टम के 44 लाख से ज्यादा शेयर खरीदे हैं।

Mon, 27 April 2026 01:03 PMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
विजय केडिया ने खरीदे हैं 44 लाख से ज्यादा शेयर, सोलर शेयर में 131% की तूफानी तेजी

दिग्गज निवेशक विजय केडिया के दांव लगाने के बाद से वेबसोल एनर्जी सिस्टम के शेयर रॉकेट सा उड़ रहे हैं। सोलर कंपनी वेबसोल एनर्जी सिस्टम के शेयरों में पिछले कुछ दिन से तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। वेबसोल एनर्जी सिस्टम के शेयर सोमवार को 5 पर्सेंट के उछाल के साथ 116.49 रुपये पर जा पहुंचे हैं। 5 दिन में कंपनी के शेयरों में 33 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। वहीं, पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर 64 पर्सेंट उछल गए हैं। शेयर बाजार के दिग्गज इनवेस्टर विजय केडिया ने वेबसोल एनर्जी सिस्टम पर बड़ा दांव लगाया है। केडिया ने सोलर कंपनी के 44 लाख से ज्यादा शेयर खरीदे हैं। वेबसोल एनर्जी सिस्टम, सोलर सेल और मॉड्यूल्स बनाती है।

विजय केडिया ने खरीदे हैं 44.44 लाख शेयर
दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने सोलर कंपनी वेबसोल एनर्जी सिस्टम के 44.44 लाख शेयर खरीदे हैं। कंपनी में विजय केडिया की हिस्सेदारी 1.02 पर्सेंट पहुंच गई है। अमित मिश्रा के बाद विजय केडिया कंपनी के सबसे प्रमुख पब्लिक इंडीविजुअल शेयरहोल्डर्स में से एक के रूप में उभरे हैं। अमित मिश्रा के पास वेबसोल एनर्जी सिस्टम के 92.45 लाख शेयर हैं। कंपनी में अमित मिश्रा की हिस्सेदारी 2.13 पर्सेंट है। केडिया ने किस भाव पर वेबसोल एनर्जी सिस्टम के शेयर खरीदे हैं, यह पता नहीं लग सका है। लेकिन, मौजूदा शेयर प्राइस के हिसाब से विजय केडिया की हिस्सेदारी की वैल्यू 51.76 करोड़ रुपये पहुंच गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:48% चढ़ गया अनिल अंबानी का पावर शेयर, 30 रुपये के ऊपर पहुंचा शेयर का दाम

सोलर कंपनी के शेयरों में 131% की तूफानी तेजी
सोलर कंपनी वेबसोल एनर्जी सिस्टम (Websol Energy System) के शेयर दो महीने से भी कम में दोगुने से ज्यादा बढ़ गए हैं। वेबसोल एनर्जी सिस्टम के शेयर 9 मार्च 2026 को 50.39 रुपये पर थे। सोलर कंपनी के शेयर 27 अप्रैल 2026 को 116.49 रुपये पर पहुंच गए हैं। 9 मार्च के स्तर के मुकाबले वेबसोल एनर्जी सिस्टम के शेयर 131 पर्सेंट चढ़ गए हैं। वेबसोल एनर्जी सिस्टम का मार्केट कैप सोमवार 27 अप्रैल 2026 को 4905 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। वेबसोल एनर्जी सिस्टम के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 159.90 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 50.39 रुपये है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Paytm के शेयर धड़ाम, RBI ने कैंसल किया है पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस

5 साल में 2825% से ज्यादा उछल गए हैं सोलर शेयर
सोलर कंपनी वेबसोल एनर्जी सिस्टम (Websol Energy System) के शेयर पिछले 5 साल में 2825 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 30 अप्रैल 2021 को 3.98 रुपये पर थे। वेबसोल एनर्जी सिस्टम के शेयर 27 अप्रैल 2026 को 116.49 रुपये पर जा पहुंचे हैं। अगर पिछले 4 साल की बात करें तो कंपनी के शेयरों में 891 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। तीन साल में वेबसोल एनर्जी सिस्टम के शेयर 1363 पर्सेंट उछल गए हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,