48% चढ़ गया अनिल अंबानी का पावर शेयर, 30 रुपये के ऊपर पहुंचा शेयर का दाम
अनिल अंबानी के मालिकाना हक वाली कंपनी रिलायंस पावर के शेयर सोमवार को 30 रुपये के पार जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर से 48 पर्सेंट उछल गए हैं। कंपनी के शेयर 30 मार्च 2026 को 20.23 रुपये पर थे।

अनिल अंबानी के मालिकाना हक वाली कंपनी रिलायंस पावर के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। रिलायंस पावर के शेयर सोमवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 5 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी के साथ 30.07 रुपये पर जा पहुंचे हैं। रिलायंस पावर के शेयर पिछले एक महीने में 41 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। वहीं, 30 मार्च के बाद से रिलायंस पावर के शेयरों में 48 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। अनिल अंबानी की पावर कंपनी का मार्केट कैप सोमवार को 12300 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
रिलायंस पावर के शेयरों में 48% की तेजी
रिलायंस पावर के शेयर 52 हफ्ते के अपने निचले स्तर से 48 पर्सेंट उछल गए हैं। रिलायंस पावर के शेयर 30 मार्च 2026 को 20.23 रुपये पर जा पहुंचे थे। कंपनी के शेयर 27 अप्रैल 2026 को BSE में 30.07 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 5 दिन में रिलायंस पावर के शेयरों में 6 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। अगर पिछले 6 महीने की बात करें तो रिलायंस पावर के शेयरों में 32 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली है। पिछले एक साल में पावर कंपनी के शेयर 27 पर्सेंट लुढ़क गए हैं। अनिल अंबानी की यह कंपनी पावर जेनरेशन इंडस्ट्री से जुड़ी है।
6 साल में 1430% से ज्यादा उछल गए हैं रिलायंस पावर के शेयर
अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर (Relinace Power) के शेयर पिछले 6 साल में 1430 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। रिलायंस पावर के शेयर 24 अप्रैल 2020 को 1.95 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 27 अप्रैल 2026 को 30.07 रुपये पर जा पहुंचे हैं। अगर पिछले 5 साल की बात करें तो रिलायंस पावर के शेयरों में 515 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है। कंपनी के शेयर इस अवधि में 4.85 रुपये से बढ़कर 30 रुपये के पार जा पहुंचे हैं। पिछले 3 साल में रिलायंस पावर के शेयरों में 145 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी आई है। रिलायंस पावर के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 76.49 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 20.23 रुपये है।
बोनस शेयर भी बांट चुकी है कंपनी
अनिल अंबानी के मालिकाना हक वाली कंपनी रिलायंस पावर (Reliance Power) अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है। कंपनी ने मई 2008 में अपने निवेशकों को 3:5 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, पावर कंपनी ने अपने शेयरधारकों को हर 5 शेयर पर 3 बोनस शेयर बांटे। रिलायंस पावर में प्रमोटर की हिस्सेदारी 24.98 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 75.02 पर्सेंट है।




साइन इन