Paytm Share cracked over 7 percent after RBI cancelled Paytm Payments Bank licence बाजार खुलते ही Paytm के शेयर धड़ाम, RBI ने कैंसल किया पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस, Business Hindi News - Hindustan
More

बाजार खुलते ही Paytm के शेयर धड़ाम, RBI ने कैंसल किया पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस

पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस शुक्रवार को रिजर्व बैंक ने कैंसल कर दिया है। इसी के बाद पेटीएम के शेयर सोमवार को BSE में 7 पर्सेंट से ज्यादा की गिरावट के साथ 1055.25 रुपये पर पहुंच गए हैं।

Mon, 27 April 2026 10:06 AMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
बाजार खुलते ही Paytm के शेयर धड़ाम, RBI ने कैंसल किया पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस

Paytm Share: पेटीएम के शेयर सोमवार को बाजार खुलते ही धड़ाम हो गए हैं। पेटीएम के शेयर सोमवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 7 पर्सेंट से अधिक की गिरावट के साथ 1055.25 रुपये पर जा पहुंचे हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक (PPBL) का लाइसेंस कैंसल कर दिया है और इसी के बाद पेटीएम के शेयर लुढ़क गए हैं। पेटीएम की पैरेंट कंपनी One 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड है। कंपनी इसी नाम से शेयर बाजार में लिस्ट है। इस साल अब तक पेटीएम के शेयरों में 18 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली है।

ग्राहकों के 800 करोड़ रुपये से ज्यादा अब भी अटके
पेटीएम पेमेंट्स बैंक (PPBL) में अब भी 800 करोड़ रुपये से ज्यादा के कस्टमर डिपॉजिट्स अटके हुए हैं। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने यह सीएनबीसी-टीवी 18 को बताया है। सूत्रों ने बताया है कि 400 करोड़ रुपये फ्रोजन अकाउंट्स में फंसे हुए हैं। वहीं, 400 करोड़ रुपये अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स में अटके हुए हैं। रिजर्व बैंक की कार्रवाई के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक में 10 करोड़ ऑपरेशनल अकाउंट्स थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिलायंस के शेयरों को लेकर 34 एनालिस्ट्स में से 33 ने कह दी ये बड़ी बात



पेटीएम के शेयरों पर ब्रोकरेज हाउस की क्या है राय
ब्रोकरेज हाउस बर्नस्टीन और जेफरीज दोनों पेटीएम पर पॉजिटिव हैं और पिछले क्लोजिंग प्राइस से 30 पर्सेंट तक का उछाल देख रहे हैं। ब्रोकरेज हाउस बर्नस्टीन ने पेटीएम के शेयरों पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और 1500 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। वहीं, जेफरीज ने पेटीएम के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। जेफरीज ने पेटीएम के शेयरों के लिए 1350 रुपये का टारगेट दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एलपीजी सिलेंडर के रेट, बुकिंग और डिलीवरी को लेकर क्या हैं लेटेस्ट अपडेट्स

लाइसेंस कैंसल होने के बाद Paytm ने कही यह बात
पेटीएम (Paytm) ने शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद एक्सचेंज फाइलिंग में अनाउंस किया है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का बैंकिंग लाइसेंस कैंसल कर दिया है। पेटीएम ने स्पष्ट किया है कि एसोसिएट इकाई में उसका कोई एक्सपोजर नहीं है और वह इसके पार्टनरशिप में कोई सर्विसेज उपलब्ध नहीं कराती है। पेटीएम ने बताया है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक स्वतंत्र रूप से ऑपरेट करती है। पेटीएम पेमेंट्स बैंक के लाइसेंस का कैंसलेशन 24 अप्रैल 2026 से प्रभावी है। रिजर्व बैंक ने कहा है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बैंकिंग बिजनेस करने पर रोक है।

Paytm की सर्विसेज पर कोई असर नहीं
पेटीएम ने बताया है कि पेटीएम और उसकी सर्विसेज पर कोई असर नहीं है और ये बिना किसी बाधा के जारी रहेंगी। इन सर्विसेज में पेटीएम ऐप, पेटीएम UPI, पेटीएम गोल्ड, उसकी सब्सिडियरीज और एसोसिएटेड कंपनीज की तरफ से ऑफर की जाने वाली दूसरी सर्विसेज हैं। इन सर्विसेज में पेटीएम QR, पेटीएम साउंडबॉक्स, पेटीएम कार्ड मशीन्स, पेटीएम पेमेंट गेटवे, पेटीएम मनी शामिल हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,