how many days is left in LPG stock what are today s updates from rate to supply केवल 45 दिन का बचा है LPG का स्टॉक, रेट से लेकर सप्लाई तक क्या हैं आज के अपडेट, Business Hindi News - Hindustan
More

केवल 45 दिन का बचा है LPG का स्टॉक, रेट से लेकर सप्लाई तक क्या हैं आज के अपडेट

LPG Price 12 May: 14.2 किलो वाला सिलेंडर सबसे अधिक घरों में इस्तेमाल होता है। आज दिल्ली में यह एलपीजी सिलेंडर 913 रुपये में मिल रहा है। वहीं 5 किलोग्राम का सिलेंडर ₹339 में उपलब्ध है। कमर्शियल सिलेंडर 3,071.50 रुपये का है।

Tue, 12 May 2026 05:46 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
केवल 45 दिन का बचा है LPG का स्टॉक, रेट से लेकर सप्लाई तक क्या हैं आज के अपडेट

देश में एलपीजी की सप्लाई और रिजर्व को लेकर केंद्र सरकार ने साफ किया है कि दुनिया भर में उथल-पुथल के बावजूद भारत का ऊर्जा भंडार मजबूत है। देश के पास 60 दिनों का कच्चा तेल, 60 दिनों की नेचुरल गैस और 45 दिनों की एलपीजी (रसोई गैस) का 'रोलिंग स्टॉक' मौजूद है। आइए जानें आज एलपीजी सिलेंडर के रेट क्या हैं...

14.2 किलो वाला सिलेंडर सबसे अधिक घरों में इस्तेमाल होता है। आज दिल्ली में यह एलपीजी सिलेंडर ₹913 में मिल रहा है। वहीं छोटे परिवार या अस्थायी उपयोग के लिए 5 किलोग्राम का सिलेंडर ₹339 में उपलब्ध है। दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर ₹3,071.50 का है।

दिल्ली में इंडस्ट्रियल 425 किलो वाला सिलेंडर ₹69,000 के करीब है। XtraTeJ और Nanocut जैसे हाई-एफिशिएंसी विकल्प भी शामिल हैं। ये सिलेंडर बड़े उद्योगों और फैक्ट्रियों में उपयोग किए जाते हैं, जहां गैस की खपत बहुत ज्यादा होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG सिलेंडर की डिलीवरी को लेकर इंडेन, HPCL और भारत गैस का बड़ा अपडेट

अन्य शहरों में क्या हैं एलपीजी सिलेंडर के रेट

देहरादून में घरेलू सिलेंडर ₹932 और कमर्शियल ₹3129 का है। जयपुर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर ₹916.5 और 19 किलो वाला कमर्शियल ₹3099 में बिक रहा है।बेंगलुरु में घरेलू ₹915.50 और कमर्शियल ₹3152 में बिक रहा है। हैदराबाद में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट ₹965 और कमर्शियल ₹3315 है। अंडमान में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट ₹989 हैं तो कमर्शियल के ₹3490 है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बंगाल में बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी! 7वें वेतन आयोग पर इस दिन होगा बड़ा फैसला

रायपुर में घरेलू सिलेंडर 984.5 रुपये और कमर्शियल 3294.5 रुपये में है। पटना में आज घरेलू सिलेंडर ₹1002.50 और कमर्शियल ₹3346.5 का है। आगरा में घरेलू सिलेंडर 924.50 , गोरखपुर में 975.00, लखनऊ में 950.50 और कानपुर में 928 रुपये का है।

सिलेंडर की सप्लाई पर क्या कह रही सरकार

पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक, घरेलू एलपीजी और घरेलू पीएनजी यूजर्स और सीएनजी की सप्लाई 100% जारी है। कमर्शियल एलपीजी के लिए अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर सिलेंडरों की सप्लाई की जा रही है। सरकार ने कहा कि फार्मास्यूटिकल्स, स्टील, ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्रिंग, कृषि और बीज उत्पादन जैसे क्षेत्रों को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

सरकार की क्या है योजना

सरकार अब ऊर्जा सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए 'समुद्र मंथन' योजना को तेजी से आगे बढ़ा रही है। अगले 3 से 6 महीनों में कच्चे तेल, गैस और LPG की भंडारण क्षमता बढ़ाने पर काम कर रही है। 30 दिनों के LPG स्ट्रैटेजिक रिजर्व बनाने की संभावना तलाश रही है।

सरकार का आश्वासन

सरकार ने स्पष्ट किया कि "घबराने की कोई जरूरत नहीं है, न ही किसी को पेट्रोल पंप पर जल्दबाजी करने की जरूरत है।" 40 से अधिक देशों से ईंधन आयात और स्पष्ट रणनीति के कारण भारत मौजूदा ऊर्जा चुनौतियों से निपटने में पूरी तरह सक्षम है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम मोदी की ‘विदेश यात्रा टालो’ अपील का असर, ट्रैवल-टूरिज्म शेयर जमीन पर

इस साल कितना महंगा हुआ सिलेंडर

इस साल अबतक कमर्शियल सिलेंडर के दाम करीब 1500 रुपये बढ़ चुके हैं। जबकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम केवल 60 रुपये ही बढ़े। कमर्शियल सिलेंडर के दाम में अबतक की सबसे बड़ी बढ़त मई में ₹993 की हुई। इससे पहले जनवरी में 111 रुपये, फरवरी में 49 रुपये, मार्च में कुल ₹144 की बढ़ोतरी हुई थी, इसके बाद 1 अप्रैल को करीब ₹200 का इजाफा किया गया इंडियन ऑयल के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में 1 दिसंबर 2025 को कमर्शियल सिलेंडर की कीमत केवल 1580.50 रुपये थी।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,